मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन आज 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों का इंतज़ार समाप्त करने वाला है। समाचार पत्रों के अनुसार बोर्ड आज दोपहर 3 बजे MP Board 12th Result 2020 घोषित कर देगा।
इस साल 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए करीब 8.5 लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किया जायेगा।
एमपी बोर्ड 12 वीं परीक्षा 2 मार्च से 31 मार्च 2020 तक आयोजित की जानी थी लेकिन COVID-19 यानी कि कोरोनावायरस के कारण 19 मार्च 2020 से हुए लॉकडाउन की वजह से शेष बचे विषयों की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
बाद में बोर्ड ने 9 जून से 16 जून 2020 तक शेष बचे महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा को आयोजित किया है और बोर्ड अब 12 वीं परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है।
MPBSE 12th Board Result 2020 जांचने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर दायीं ओर आपको रिजल्ट की लिंक दिखाई देगी। लिंक पर क्लिक करें और अब ओपन हुए पेज पर आपको सभी कक्षा के रिजल्ट दिखाई देंगे। आप Intermediate (Class 12th) Examination March Result 2020 की लिंक पर क्लिक करें। अब इस पेज पर मांगी गयी जानकारी जैसे बोर्ड रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपके सामने आपका 12 वीं बोर्ड रिजल्ट आ जायेगा।
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 2019 में 10 वीं और 12 वीं परीक्षा परिणाम 15 मई 2019 को घोषित कर दिया था। इस साल 10 वीं बोर्ड रिजल्ट 4 जुलाई 2020 को घोषित किया गया था। पिछले 30 वर्षों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट अलग-अलग घोषित कर रहा है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि 2019 की 12 वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 8,74,510 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमे करीब 4,58,286 लड़के तथा 4,16,224 लड़कियां शामिल थी और बोर्ड परीक्षा परिणाम करीब 72.37% रहा था।
इस वर्ष 10 वीं परीक्षा में करीब 8.93 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमे से करीब 5.60 लाख परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो सके हैं। 10 वीं परीक्षा परिणाम करीब 62.84% रहा है।
Discussion about this post