एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022 : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से सिविल जज के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लिखित परीक्षा 6 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। जिसमे शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का MP High Court Civil Judge Adit Card 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार एमपी हाई कोर्ट सिविल जज एडमिट कार्ड 2022 ऑफिसियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीएचसी सिविल जज भर्ती 2022 कुल 123 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि हाई कोर्ट मध्य प्रदेश की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 से 27 जनवरी 2022 के मध्य आयोजित की गयी थी। भर्ती में भाग लेने से पहले उम्मीदवार निर्धारित योग्यता एवं मापदंड अवश्य जाँच लें। MP High Court Civil Judge Recruitment 2022 से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता एवं मापदंड, एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट आदि के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एमपीएचसी सिविल जज भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती 2022
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती २०२१-2022 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे जिसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको मेंस एग्जाम में भाग लेना होगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को विभिन्न रिक्त पदों पर चयनित किया किया जायेगा। एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दिए गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 29 दिसंबर 2021 |
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 27 जनवरी 2022 |
ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि | 27 जनवरी 2022 |
प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 28 अप्रैल 2022 |
प्रीलिम एग्जाम की तिथि | 6 मई 2022 |
प्रीलिम रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मुख्य लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेंस एग्जाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेंस रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
भर्ती विवरण
पद विवरण –
- पद का नाम -सिविल जज जूनियर डिवीजन
- पदों की संख्या – 123
अन्य जानकारी

योग्यता एवं मापदंड
अनवार्य योग्यता –
- भारत का नागरिक हो।
- शैक्षिक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री इन एलएलबी (विधि संकाय से स्नातक की उपाधि) प्राप्त की हो या आवेदन करने की अंतिम तिथि तक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
- वह अच्छा चरित्र रखता हो तथा अच्छे स्वास्थ्य वाला हो तथा ऐसी किसी भी शारीरिक कमी कमी वाला न हो जो इसे ऐसी नियुक्ति के लिए अनपयुक्त करता हो।
- आयु सीमा – उम्मीदवार ने 01 जनवरी 2021 को २१ वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो , किन्तु 35 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सिविल जज भर्ती आवेदन पत्र 2022
जो उम्मीदवार ऊपर दी गयी निम्नलिखित योग्यता धारण करते हों वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 29 जनवरी 2021 को जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी 27 जनवरी 2022 तक भर सकते हैं। उम्मीदवार एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 एप्लीकेशन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इस पेज पर भी लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क :
आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क भरना अनिवार्य है, बिना आवेदन शुल्क के भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से भर सकते हैं।
निर्धारित शुल्क –
- जनरल एवं अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क – 1047.82 रूपए
- मध्य प्रदेश की आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क – 647.82 रूपए
एमपीएचसी सिविल जज भर्ती एडमिट कार्ड 2022
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम एग्जाम में शामिल होगा। एग्जाम से पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा एडमिट कार्ड जारी होने पर आपकी सुविधा के लिए इस पेज पर भी लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको मुख्य एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे।
एडमिट कार्ड : एमपीएचसी सिविल जज भर्ती 2022 के लिए एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
मध्य प्रदेश सिविल जज भर्ती रिजल्ट 2022
एमपीएचसी सिविल जज भर्ती 2022 की प्रीलिम एग्जाम के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। अभ्यर्थी रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफल हो जायेंगे उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। अंत में उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा।
मध्य प्रदेश सिविल जज भर्ती 2021-2022 की आधिकारिक नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी