एमपी आईटीआई रिजल्ट 2020 : जो छात्र एमपी आईटीआई 2020 सत्र में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करेंगे उनकी उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट iti.mponline.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप अपना रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। जिन छात्रों का विभाग की ओर से जारी की गई मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको विभिन्न अलॉटेड संस्थान/ कॉलेज में कॉउंसलिंग/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। MP ITI Result 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे पेज को पढ़ सकते हैं।
एमपी आईटीआई 2020 रिजल्ट
मध्य प्रदेश आईटीआई एडमिशन 2020 मेरिट लिस्ट जारी होने पर आप हमारे पेज से भी देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने पर उसका लिंक इसी पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके अपने रिजल्ट के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त सकते हैं। एमपी आईटीआई 2020 रिजल्ट और काउंसलिंग की जरूरी तारीखों के बारे में आप नीचे दी गई टेबल से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन की पहली तारीख | 03 जुलाई 2020 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 31 जुलाई 2020 22 अगस्त 2020 |
संस्थाओं/व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन (प्रथम चरण) | 03 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार | 03 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
रसीद (द्वितीय प्रति) | 03 जुलाई से 26 अगस्त 2020 |
संस्थाओं/व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन (DST प्रथम चरण) | 09 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार (DST प्रथम चरण) | 09 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
संस्थाओं/व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन(IMC प्रथम चरण) | 09 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
संस्थाओं/व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन (Private प्रथम चरण) | 09 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार (Private प्रथम चरण) | 09 जुलाई से 22 अगस्त 2020 |
द्वितीय चयन सूची जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
द्वितीय चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश | घोषित की जाएगी |
डीएसटी के तहत मेरिट सूची के आवेदकों का साक्षात्कार, चयन, चयन सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा एवं प्रवेश की कार्यवाही करना | अगस्त 2020 |
तृतीय चयन सूची जारी करना | अगस्त 2020 |
तृतीय चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश | अगस्त 2020 |
डीएसटी के तहत मेरिट सूची के आवेदकों का साक्षात्कार, चयन, चयन सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा एवं प्रवेश की कार्यवाही करना | अगस्त 2020 |
संस्थावार, श्रेणीवार रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित करना | अगस्त 2020 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग के लिए पुनः पोर्टल ओपन करना | 25 अगस्त 2020 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग को बंद करना | अगस्त 2020 |
नवीन एवं पूर्व रजिस्ट्रेशन को मिलाकर चतुर्थ चयन सूची जारी करना (राज्य के बाहर के उम्मीदवार भी) | 01 सितम्बर 2020 |
चतुर्थ चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश। सीटों के कन्वर्जन सहित | 02 से 05 सितम्बर 2020 |
ओपन राउंड- समस्त सीटों के कन्वर्जन सहित मेरिट सूची वेटिंग लिस्ट सहित जारी करना | 09 सितम्बर 2020 |
आवेदकों का रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश | 10 सितम्बर 2020 |
प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करना | 11 सितम्बर 2020 |
प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि | 26 सितम्बर 2020 |
रिजल्ट – एमपी आईटीआई 2020 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iti.mponline.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
एमपी आईटीआई 2020 कैसे देखें रिजल्ट
एमपी आईटीआई 2020 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। अगर आप हमारे इस पेज से अपने रिजल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। हमनें आपकी सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कुछ जरूरी स्टेप्स नीचे बताए हुए हैं। आप इन स्टेप्स को पढ़कर अपने रिजल्ट की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको हमारे इस पेज पर दिए एमपी आईटीआई 2020 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद एमपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेरिट लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको उस ऑप्शन पर क्रिक करना होगा और उसमें मांगी गई जानकारी बतानी होगी।
- जानकारी सही होने पर आप मेरिट लिस्ट / रिजल्ट देख सकते हैं।
छात्रों को बता दें कि ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट एवं कॉउंसलिंग की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस द्वारा भी दिया जायेगा।
एमपी आईटीआई 2020 काउंसलिंग
एमपी आईटीआई 2020 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा उनके लिए कॉलेज की ओर से काउंसलिंग आयोजित की जायेगी। उम्मीदवारों को बता दें कि काउंसलिंग के दौरान आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे और आपको अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करवाना होगा।
कॉउंसलिंग एवं साक्षात्कार/ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद फाइनल लिस्ट तुरंत बाद ही विद्यालय/संस्थान के सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। जिन छात्रों का नाम इसमें होगा उनको विभिन्न ट्रेड में एडमिशन दिया जायेगा। एमपी आईटीआई 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।
Discussion about this post