राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने राज्य में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रक्रिया संविदा स्टाफ नर्स और संविदा फार्मासिस्ट के 1222 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र हेतु संविदा स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन पत्र भरने की तिथियों को घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 1 मई 2022 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते थे, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 मई 2022 निर्धारित की गयी थी। उम्मीदवार आवेदन पत्र एमपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर भर सकते हैं एवं इसके साथ आप हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एमपी एनएचएम भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप हमारे पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एनएचएम एमपी भर्ती 2022 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 मई तक निर्धारित की गयी है।
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 (MP NHM Recruitment 2022)
जो उम्मीदवार MP NHM Recruitment 2022 में आवेदन करना चाहते हैं वे पहले आवेदन के लिए निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड की जाँच कर लें। उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। आवेदन पत्र में उम्मीदवार वैलिड मोबाइल नम्बर एवं ईमेल आईडी दर्ज़ करें जिससे आपको समय समय पर जारी की जाने वाली जानकारी प्राप्त हो सके। एमपी एनएचएम भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 01 मई 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 मई 2022 |
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि | 30 मई 2022 |
एडमिट कार्ड | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट | घोषित की जाएगी |
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता
स्टॉफ नर्स :
- उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण/ हायर सेकेंडरी, 11वीं कक्षा उत्तीर्ण/ हायर सेकेंडरी (10+2) शिक्षा पद्धति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों से जीएनएम/बीएससी नर्सिंग कोर्स उत्तीर्ण।
- मध्य प्रदेश नर्सिंग कौंसिल से जीवित पंजीयन होना चाहिए।
फार्मासिस्ट :
- बायोलॉजी, रसायन विज्ञान और भौतिकी में (१०+2) शिक्षा पद्धति में 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
- मान्यता प्राप्त संस्था से प्राप्त फार्मासिस्ट का डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए।
- मध्य प्रदेश कौंसिल से फार्मेसी का जीवित पंजीयन होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन, महिलाओं (आरक्षित, अनारक्षित) अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट 01 जवारी 2022 के अनुसार प्रदान की जाएगी।
एमपी एनएचएम भर्ती २०२२ रिक्ति विवरण
मध्य प्रदेश राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र हेतु संविदा स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट भर्ती 2022 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार मध्य प्रदेश एनएचएम के द्वारा 1222 रिक्त पदों को भरा जायेगा।
- पद का नाम- स्टाफ नर्स
- पदों की संख्या- 611

- पद का नाम- फार्मासिस्ट
- पदों की संख्या- 611

वेतन
- संविदा स्टाफ नर्स- रु 20000/- प्रति माह
- संविदा फार्मासिस्ट- रु 15000/- प्रति माह
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 आवेदन पत्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) मध्य प्रदेश ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए है। उम्मीदवारों के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए है। उम्मीदवारों के आवेदन पत्र 1 मई 2022 को आवेदन के लिए जारी किये गए है। आप एमपी एनएचएम भर्ती 2022 एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर भर सकते है। इसके अलावा हमारे इस पर दिए गए लिंक से भी भर सकते है। आपको बता दें कि एमपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2022 निर्धारित की गयी है। उम्मीदवारों को तय तिथियों में ही आवेदन पत्र भरने होंगे, उसके बाद किये गए आवेदन मान्य नहीं किये जायेगे।
आवेदन पत्र : एमपी एनएचएम भर्ती 2022 विभिन्न पदों के आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें –
आवेदन शुल्क
- सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी अर्थात कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा।
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 आवेदन पत्र भरने के मुख्य बिंदु
- एमपी एनएचएम भर्ती 2022 के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।

- होम पेज पर उम्मीदवारों को सेवाएं का एक लिंक दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- सेवाएं पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिसपर आपको भर्ती से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा।
- इसके नीचे ही आपको एप्लीकेशन फॉर्म लिखा दिखाई देगा जिसके सामने आपको click here पर क्लिक करना होगा।

- लिंक पर क्लिक करने से एप्लीकेशन फॉर्म एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप पूर्ण जानकारी के साथ उसे भर सकते हैं।

- इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
एनएचएम भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। उम्मीदवारों को बता दें कि जब आप परीक्षा देने केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
एमपी एनएचएम भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया
जिन भी उम्मीदवारों ने एमपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है उनको बता दें कि एमपी एनएचएम भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा। उम्मीदवारों को दोनो चरणों में उत्तीर्ण होना चाहिए अनिवार्य है। जो भी उम्मीदवार दोनों चरणों में उत्तीर्ण होंगे केवल उन्ही उम्मीदवारों के एमपी एनएचएम रिजल्ट 2022 जारी किया जायेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से होगा।
एमपी एनएचएम भर्ती २022 रिजल्ट
उम्मीदवारों का एमपी एनएचएम भर्ती 2022 रिजल्ट चयन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जारी किया जायेगा। रिजल्ट केवल उन्ही उम्मीदवारों के जारी किये जायेगे जिन्होंने आवेदन पत्र होगा और जिन्होंने चयन प्रक्रिया में भाग लिया होगा। उम्मीदवारों के एमपी एनएचएम रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर किया जायेगा, जहाँ से आप देख सकेंगे और साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे। इसके अलावा आप हमारे इस पेज के माध्यम से भी अपना एनएचएम रिजल्ट देख सकते है।
आधिकारिक अधिसूचना : एमपी एनएचएम भर्ती 2022 की आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
आधिकारिक वेबसाइट : sams.co.in
एमपी एनएचएम भर्ती 2022