मध्य प्रदेश एनटीएसई 2021-2022 : मध्य प्रदेश नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NTSE) 2021-२०२२ के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2021 से शुरू कर दी गयी है। जो छात्र एमपी एनटीएसई २०२१-2022 में भाग लेना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते थे जिसे अब 05 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया गया है। छात्र एमपी एनटीएसई 2021-2022 के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भर सकते हैं। MP NTSE 2021-२०२२ एग्जाम 10वीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए करवाया जाता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) का आयोजन करता है। यह एग्जाम दो चरणों में करवाया जाता है। Madhya Pradesh NTSE 2021-2022 की अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एमपी एनटीएसई 2021-२०२२ एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 05 जनवरी तक बढ़ाई गयी, नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन।
मध्य प्रदेश एनटीएसई 2021-2022 | MP NTSE 2021-2022
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि मध्यप्रदेश एनटीएसई 2021-2022 के लिए स्तर 1 की परीक्षा राज्य स्तर पर होती है जिनमें सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को स्तर 2 की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। स्तर 2 की परीक्षा केन्द्र स्तर पर आयोजित की जाती है। इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आप आयोजन के लिए महत्तवपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन शुरु होने की तारीख | 21 अक्टूबर 20२१ |
आवेदन खत्म होने की तारीख | 05 जनवरी 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जनवरी 2022 |
परीक्षा की तारीख | 16 जनवरी 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
मध्य प्रदेश एनटीएसई 2021-2022 पात्रता मापदंड
जो भी छात्र एनटीएसई परीक्षा देने चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे। आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा गया है। योग्यता मापदंड को पूरा करने वाले छात्र ही केवल इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
स्तर 1 की परीक्षा के लिए
- मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं कक्षा सभी विधार्थी यह परीक्षा दें सकते हैं।
- अगर छात्र 10वी कक्षा में असफल रहा हो तो वे (एनटीएसई) परीक्षा नहीं दे सकता है।
- निशक्त विधार्थियों के लिए 4% आरक्षण का प्रावधान होगा।
स्तर 2 की परीक्षा के लिए
- स्तर 1 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र ही केवल स्तर 2 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।
मध्य प्रदेश एनटीएसई एप्लीकेशन फॉर्म 2021-2022
मध्य प्रदेश एनटीएसई 2021-२०२२ के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र की किओस्क के माध्यम से भर सकते हैं। आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें की आपसे कोई गलती ना हो। अधूरे या गलत भरे गए आवेदन मान्य नहीं होते हैं। छात्रों को आवेदन प्रक्रिया तय तिथि के अंदर पूर्ण करनी होगी तय तिथि के बाद दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 निर्धारित की गयी थी जिसे अब 05 जनवरी 2022 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं किया गया है वे अब 05 जनवरी 2022 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया : एमपी एनटीएसई 2021-2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म यहाँ से भरें।
मध्य प्रदेश एनटीएसई एडमिट कार्ड 202२
मध्य प्रदेश एनटीएसई 202२ के लिए एडमिट कार्ड आवेदन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद जारी कर दिए जायेंगे । उम्मीदवार एससीईआरटी, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक विवरण दर्ज करके या नीचे दिए गए एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक दस्तावेज है, इसमें उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र विवरण जैसे विनिर्देश शामिल होते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी एनटीएसई एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश एनटीएसई 202२ परीक्षा पैटर्न
पेपर | परीक्षा | प्रश्नों की संख्या | नंबर | अवधि |
स्तर- 1 | मानसिक क्षमता परीक्षण Mental Ability Test (MAT) | 100 | 100 | 120 मिनट |
स्तर-2 | शैक्षिक योग्यता टेस्ट Scholastic Aptitude Test (SAT) | 100 | 100 | 120 मिनट |
मध्य प्रदेश एनटीएसई परिणाम 2022
आप मध्यप्रदेश एनटीएसई 2022 का नतीजें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवार सीधे लिंक के माध्यम से जांच कर सकते है। आपको बता दें, एनटीएसई की कटऑफ के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। जिसके कुछ दिनों बाद ही एनटीएसई रिजल्ट 20२२ जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – ncert.nic.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
ntse exam result download 2020-21