प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 का आयोजन 19 जनवरी 2019 को किया जाना था लेकिन एमपीपीईबी ने एक नोटिस जारी किया है और बताया है कि एमपी टीईटी 2018 लिखित परीक्षा तिथि में एक महीने वृद्धि की जाती है मतलब अब एमपीपीईबी टीईटी 19 फरवरी 2019 को आयोजित की जा सकती है। एमपी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए आवेदन पत्र एमपी पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2018 तक उपलब्ध थे। मध्य प्रदेश टीईटी 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपी पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। एमपी टीईटी प्रवेश पत्र 2018 परीक्षा से कुछ ही दिन पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर जारी किया जायेगा। एमपी पीईबी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 से जुड़ी सारी जानकारी जैसे प्रवेश पत्र, परीक्षा, परिणाम आदि के लिए उम्मीदवार हमारे इस आलेख को पूरा पढ़ें।
एमपी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (MP TET 2018)
मध्य प्रदेश पीईबी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की तिथि को एक महीने के लिए एमपीपीईबी के आदेशानुसार बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से सभी जानकारी हमारे आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। आप यहाँ पर नीचे बनी तालिका के माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 28 सितम्बर 2018 |
आवेदन की आखिरी तारीख | |
आवेदन पत्र में संशोधन शुरू होने की तारीख | 28 सितम्बर 2018 |
आवेदन पत्र में संशोधन की आखिरी तारीख | |
प्रवेश पत्र निकलने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | |
परिणाम की तारीख | घोषित की जाएगी |
एमपी पीईबी भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
एमपी पीईबी भर्ती 2018 ने कई रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कुल पदों की संंख्या – 5670
- पद का नाम : माध्यमिक शिक्षक
वेतन
- उम्मीदवारों की न्यूनतम वेतन 32800 रूपए दिए जाएंगे।
- वेतन के साथ ही महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।
- मध्य प्रदेश पीईबी 2018 परीक्षा के द्वारा चुने गए माध्यमिक शिक्षकों को मध्यप्रदेश वेतन पुनिक्षित नियम 2017 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
एमपी पीईबी भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
मध्य प्रदेश ने टीचर भर्ती 2018 परीक्षा में कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती के लिए इक्षुक उम्मीदवार आवेदन करने करने से पहले अपनी पात्रता अवश्य जांच लें।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों के पास सम्बंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा भी आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को स्नातक में सम्बंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हों।
- शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी. एड.) की डिग्री भी होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ हायर सेकेंडरी की डिग्री भी होनी चाहिए।
- प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक (बी. एल. एड.) की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास सम्बंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक (बी.ए. / बी. एससी. बी. एड. या बी. ए. एड. / बी. एससी. एड.) की डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा : (1 जनवरी 2019 के अनुसार)
- परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है।
- अनारक्षित वर्ग के पुरीष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
- मध्यप्रदेश के आरक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।
- दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
एमपी पीईबी भर्ती 2018 आवेदन पत्र
मध्य प्रदेश पीईबी 2018 परीक्षा के आवेदन पत्र प्रकाशित हो गए है। उम्मीदवारों को बता दें कि शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन परता केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। आवेदन भरने दिनांक 28 सितम्बर 2018 से भरे जा रहे हैं। और आवेदन भरने भरने की आखिरी तारीख 12 20 अक्टूबर 2018 है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपए आवेदन शुल्क तय किए गए हैं।
- अन्य पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, निः शक्तजन उम्मीदवारों के लिए 250 रूपए आवेदन शुल्क तय किए गए हैं।
- कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 70 रूपए देना होगा।
- रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगइन करने वाले उम्मीदवारों को 40 रूपए देना होगा।
आवेदन : यहाँ से करें आवेदन।….आवेदन प्रक्रिया खत्म।
आधिकारिक वेबसाइट : peb.mp.gov.in
आवेदन पत्र में संशोधन
कई बार ऐसा होता है कि उम्मीदवार आवेदन करते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है। मध्य प्रदेश पीईबी 2018 परीक्षा के आवेदन पत्र में संशोधन भी किया जा सकता है। टीचर भर्ती 2018 के आवेदन पत्र में संशोधन दिनांक 28 सितम्बर 2018 से शुरू है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में संशोधन दिनांक 17 अक्टूबर 2018 तक कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र में प्रत्येक बार संशोधन करने की शुल्क 20 रूपए है।
- आवेदन पत्र में प्रत्येक बार संशोधन किए जाने पर पोर्टल शुल्क 50 रूपए है।
एमपी पीईबी भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
एमपी पीईबी 2018 परीक्षा की लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के लिए अभी कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा। एमपी पीईबी 2018 परीक्षा के प्रवेश अभी जारी नहीं किए गए हैं। उम्मीदवारों को बता दें की प्रवेश पत्र एमपी पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र दो भागों में उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले भाग में उम्मीदवार और परीक्षा का नाम, क्रमांक संख्या और परीक्षा केंद्र का विवरण होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। प्रवेश पत्र को एमपी पीईबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र प्रकाशित होते ही हम उसकी लिंक अपने अगलासेम के पेज पर अपडेट कर देंगे।
एमपी पीईबी भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
- सभी प्रश्नो के चार विकल्प दिए होंगे।
- जिनमे से एक विकल्प सही होगा।
नीचे बानी तालिका के माध्यम से हम देखते हैं कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में किस भाग से कितने प्रश्न आएंगे। और साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि उन प्रश्नो के कुल अंक कितने होंगे।
विषयवास्तु | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
भाषा – 1 (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू में से कोई एक भाषा) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
भाषा – 2 (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू में से कोई एक भाषा) | 30 एमसीक्यू | 30 अंक |
गणित | 60 एमसीक्यू | 60 अंक |
विज्ञान | 60 एमसीक्यू | 60 अंक |
सामाजिक विज्ञान | 60 एमसीक्यू | 60 अंक |
मुख्य भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू में से कोई एक भाषा) | 60 एमसीक्यू | 60 अंक |
एमपी पीईबी भर्ती 2018 पाठ्यक्रम
एमपी पीईबी भर्ती 2018 परीक्षा
एमपी पीईबी 2018 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। टीचर की सरकारी नौकरी करने के इक्षुक उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा देने के लिए उन्हें तीन घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से दो घंटे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।
प्रथम पाली
- उम्मीवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच पहुंचना है।
- उम्मीदवारों को दिशा निर्देश पढ़ने के लिए 8 : 50 से 9 बजे तक का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा देने का समय सुबह 9 बजे से है।
दूसरी पाली
- उम्मीवारों को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच पहुंचना है।
- उम्मीदवारों को दिशा निर्देश पढ़ने के लिए 1 : 50 से 2 बजे तक का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा देने का समय दोपहर 2 बजे से है।
परीक्षा स्थान
एमपी पीईबी 2018 परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, कटनी, सीधी, छिंदवाडा, बालाघाट, रीवा, सिवनी एवं खरगोन शहरों में आयोजित की जाएगी।
मार्किंग स्कीम
एमपी पीईबी 2018 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। उम्मीदवारों के लिए एक रहत भरी खबर। परीक्षा में निगेटिव मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
एमपी पीईबी भर्ती 2018 परिणाम
एमपी पीईबी 2018 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परिणाम के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। सरकारी शिक्षक नौकरी में भर्ती के लिए आयोजित एमपी पीईबी 2018 परीक्षा के परिणाम एमपी टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होते ही हम उसकी लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देंगे।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अधिसूचना : यहाँ से देखें।
Discussion about this post