मध्य प्रदेश शासन की ओर से पुलिस कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी एग्जाम, ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट से होकर गुजरना होगा। हर चरण के संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के परिणाम घोषित की जायेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से एमपीपीईबी की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने पर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको मांगी गयी जानकारी (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा। MP Police Constable Recruitment Result 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2021
उम्मीवारों को बता दें कि भर्ती के लिए सबसे पहले सीबीटी एग्जाम के रिजल्ट जारी किये जायेंगे, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहेंगे केवल उनको ही भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में शामिल होगा उनको विभिन्न रिक्त पदों के लिए चयनित किया जायेगा। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वूपर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
परीक्षा की तिथि | 06 मार्च 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट | घोषित की जाएगी |
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइटpeb.mp.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 रिजल्ट प्राप्त करने के मुख्यबिंदु
- एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पर उम्मीदवारों को नवीनतम या परिणाम के बॉक्स में रिजल्ट से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिस पर उम्मीदवारों को मांगी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जिससे आपका रिजल्ट एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहाँ से आप इसे प्रिंट/डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा सिलेबस

लिखित परीक्षा सेंटर

शारीरिक अर्हता

शारीरिक फिटनेस टेस्ट
आरक्षक जीडी :

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 4000 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। भर्ती मध्य प्रदेश शासन की ओर निकाली गयी है। भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले सीबीटी एग्जाम से होकर गुजरना होगा। सीबीटी एग्जाम का आयोजन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश की ओर से निर्धारित विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर किया जायेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती के अगले चरण में शामिल होना होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल पर क्लिक करके पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021
Discussion about this post