• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » सरकारी नौकरी » एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 : रिजल्ट घोषित

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 : रिजल्ट घोषित

by Amit Yadav
March 25, 2022
in सरकारी नौकरी
Reading Time: 4 mins read
0
mp police constable recruitment

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2021-2022 भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। MP Police Constable Result 2022 आधिकारिक वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको फिजिकल फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। MP Police Constable 2021 Recruitment कुल 4000 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से 11 फरवरी 2021 के मध्य आयोजित की गयी थी। MP Police Constable Recruitment 2021-2022 से जुड़ी पूर्ण जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।

नवीनतम : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 के लिए रिजल्ट जारी।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 (MP Police Constable Recruitment 2021-2022)

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा का आयोजन एमपी व्यापम की ओर से किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी प्रक्रिया में सफल छात्रों को विभिन्न रिक्त पदों के लिए चयनित किया जायेगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल से देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि16 जनवरी 2021
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2021
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि15 फरवरी 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 30 दिसंबर 2021
परीक्षा शुरू होने की तिथि08 जनवरी 2022
आंसर की जारी होने की तिथि 18 फरवरी 2022
रिजल्ट जारी होने की तिथि 24 मार्च 2022
फिजिकल फिटनेस टेस्ट की तिथि घोषित की जाएगी
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि घोषित की जाएगी

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • आवेदन पत्र
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट

रिक्त विवरण

  • पद का नाम : कांस्टेबल रेडियो
  • पदों की संख्या – 138 पद
  • पद का नाम – कांस्टेबल जीडी
  • पदों की संख्या – 3862 पद

योग्यता एवं मापदंड

शैक्षिक योग्यता :

कांस्टेबल रेडियो पद के लिए शैक्षिक योग्यता :

  • सामान्य, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों ने 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10 वीं की परीक्षा अथवा हायर सेकेंड्री अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों ने 8वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

कांस्टेबल रेडियो :

  • इस पद के लिए उम्मीदवारों को 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंस्ट्रूमेंट, इन्फॉर्मेशन तकनीकी, टेली कम्युनिकेशन में से किसी एक पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए।

अथवा

  • मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से किसी भी एक विषय अथवा 3 वर्षीय डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंस्ट्रूमेंट, इन्फॉर्मेशन तकनीकी, टेली कम्युनिकेशन किसी एक पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए।

अथवा

  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंस्ट्रूमेंट, इन्फॉर्मेशन तकनीकी, टेली कम्युनिकेशन किसी एक विषय में 4 वर्षीय डिग्री कोर्स (बीई या बीटेक) का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • कंप्यूटर पर हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु में छूट सरकार की ओर से निर्धारित विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान की जायेगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 रिजल्ट

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किया गया है जहाँ से आप लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी प्रक्रिया में सफल छात्रों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम दर्ज होगा उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 आवेदन पत्र

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2021 से शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी २०२१ निर्धारित की गयी थी जिसे अब 11 फरवरी 2021 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को तय तिथियों में आवेदन पत्र भरना होगा, तय तिथि के बाद भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। अगर उम्मीदवारों से आवेदन पत्र भरने में कोई ग़लती हो जाती है तो आप 16 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक उसमें संशोधन कर सकते हैं।

आवेदन फीस :

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को विभाग की ओर से निर्धारित की गयी आवेदन फीस अनिवार्य रूप से भरनी होगी, बिना आवेदन फीस भरे गए आवेदन पत्र अधूरे होंगे और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से या कियोस्क के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से शुल्क जमा करने पर पोर्टल शुल्क 60 रूपए जमा करने होंगे। इसके अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरने पर 20 रूपए पोर्टल शुल्क देय होगा।

  • जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (डबल पेपर) : 800 रूपए
  • जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (सिंगल पेपर) : 600 रूपए
  • मध्य प्रदेश की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए (डबल पेपर) : 400 रूपए
  • मध्य प्रदेश की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए (सिंगल पेपर) :300 रूपए

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 एडमिट कार्ड

एमपी पुलस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की नयी तिथि घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी किये गए हैं जहाँ से आप लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर उपलब्ध करवाए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के समय एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2021-2022 की लिखित परीक्षा 08 जनवरी 2022 से शुरू हो रही है।

एडमिट कार्ड : एमपीपीईबी पुलिस कांस्टेबल भर्ती २०२१-2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आंसर की 2022

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 की लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार आंसर की एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की के द्वारा उम्मीदवार अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर उम्मीदवार आंसर की में दिए किसी उत्तर से असंतुष्ट हैं तो वे 50 रूपए प्रति प्रश्न के अनुसार उस पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर आपकी आपत्ति सही पायी जाती है तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जायेगा।

आंसर की : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021-2022 आंसर की प्राप्त करने एवं उस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

लिखित परीक्षा सिलेबस

लिखित परीक्षा सेंटर

शारीरिक अर्हता

शारीरिक फिटनेस टेस्ट

आरक्षक जीडी :

ऑफिसियल नोटिफिकेशन : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020-2021 की नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ऑफिसियल वेबसाइट : peb.mp.gov.in

मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी

Tags: सरकारी नौकरीमध्य प्रदेशआवेदन पत्ररिजल्टएडमिट कार्ड

Related Posts

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

आरएसएमएसएसबी लाइब्रेरियन भर्ती 2022 (RSMSSB Librarian 2022) : आवेदन पत्र (जारी), प्रवेश पत्र एवं परीक्षा की जानकारी यहाँ से देखे

uksssc police constable recruitment
सरकारी नौकरी

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

सरकारी नौकरी

बिहार एसएससी भर्ती 2022 (Bihar SSC Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 (ITBP Head Constable Recruitment 2022) : आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड की पूरी जानकारी 8 जून से कर सकते हैं आवेदन

Next Post
mp police constable recruitment

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट 2022 घोषित : यहाँ से जाँचे परिणाम

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Top Three

aglasem hindi

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 | RBSE 8th Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

indian states cm and governor

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

aglasem hindi

आरआरबी एएलपी एन्ड तकनीशियन 2018 भर्ती परीक्षा एनालिसिस : सीबीटी में पूछे गए प्रश्न – जाने क्या-क्या प्रश्न आये थे परीक्षा में

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Chandigarh University 2022 Application Apply Now!!