मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मध्य प्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल की ओर से सहायक प्रबंधक, खाता अधिकारी व फील्ड सहायक के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती 2018 में निकाली गई थी। भर्ती की परीक्षा होने के बाद जिन उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतज़ार था उनको बता दें कि एमपीपीईबी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रेसलस्ट मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी फाइनल रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट प्राप्त कर ने के लिए एप्लीकेशन नम्बर या रोल नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज़ करनी होगी।
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-2019
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा के लिए फाइनल रिजल्ट के साथ साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार कटऑफ मार्क्स की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 26 मार्च 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 09 अप्रैल 2018 |
आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि | 14 अप्रैल 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | जारी |
परीक्षा की तिथि | 05 – 06 मई 2018 |
परीक्षा परिणाम की तिथि | जारी |
रिक्ति विवरण
कुल पद : 184
पदों के नाम
- उप प्रबंधक – 20
- लेखाधिकारी – 08
- सहायक प्रबंधक – 12
- सहायक लेखाधिकारी – 64
- क्षेत्र सहायक – 68
- क्षेत्र सहायक (संविदा) – 12
वेतन
- उप प्रबंधक व लेखाधिकारी – 9300 – 34800/- रूपये + 4200/- ग्रेड पे
- सहायक प्रबंधक व सहायक लेखाधिकारी – 9300 – 34800/- रूपये + 3200/- ग्रेड पे
- क्षेत्र सहायक – 5200 – 20200/- रूपये + 1900/- ग्रेड पे
- क्षेत्र सहायक (संविदा) – 11000/- रूपये प्रति माह निश्चित
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-२019 योग्यता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक और मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई 2018 के अनुसार 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- उप प्रबंधक
- कला, विज्ञान, कृषि, वाणिज्य संकाय में न्यूनतम 55% अंक से स्नातक तथा वित्त / विपणन/ मानव संसाधन में एमबीए अथवा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिसनेस मैनेजमेंट।
- किसी मान्यता प्राप्त संसथान से कंप्यूटर में निपुणता सम्बन्धी प्रमाण पत्र।
- लेखाअधिकारी
- कॉमर्स स्नातक, (उच्च द्वितीय श्रेणी 55%) अथवा एम.कॉम.
- लेखा अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती के लिए सी.ए. योग्यता वाले आवेदकों को प्राथमिकता।
- किसी मान्यता प्राप्त संसथान से कंप्यूटर में निपुणता सम्बन्धी प्रमाण पत्र।
- सहायक प्रबंधक
- वाणिज्य, कृषि, विज्ञान, अभियांत्रिकी, विधि संकाय में स्नातक उपाधि 50% अंकों सहित तथा एमबीए/पीजीडीबीएम उत्तीर्ण अथवा दो वर्ष का व्यवसायिक अनुभव।
- किसी मान्यता प्राप्त संसथान से कंप्यूटर में निपुणता सम्बन्धी प्रमाण पत्र।
- सहायक लेखाअधिकारी
- कॉमर्स स्नातक (द्वितीय श्रेणी)
- किसी मान्यता प्राप्त संसथान से कंप्यूटर में निपुणता सम्बन्धी प्रमाण पत्र।
- क्षेत्र सहायक
- स्नातक (द्वितीय श्रेणी) बी.एससी साइंस, बी.एससी कृषि, बी.सी.ए, बी.ई/बी.टेक, बी.कॉम, बी.ए (न्यूनतम प्रतिशत प्राप्तांकों से उत्तीर्ण)
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से पीजीडीसीए अथवा डीसीए परीक्षा उत्तीर्ण।
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-2019 परीक्षा परिणाम
उम्मीदवारों को बता दें कि एमपी सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने फाइनल परिणाम MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट http://www.peb.mp.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नम्बर या रोल नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज़ करनी होगी। उम्मीदवार अपने परिणाम नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
रिजल्ट : MPPEB भर्ती 2018-2019 भर्ती के फाइनल परिणाम प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-2019 आवेदन पत्र
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा २०१८ के लिए आवेदन पत्र मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि कर भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता कि जाँच अवश्य कर लें। उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : मध्य प्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018 के लिए आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.peb.mp.gov.in
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए – रूपये 500/-
- अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए – रूपये 250/-
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-2019 प्रवेश पत्र
एमपी सहकारी बिपनन संघ मर्यादित भोपाल भर्ती आवेदन प्रक्रिया के बाद एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018 प्रवेश पत्र बोर्ड कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। उम्मीदवार यहाँ पर से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र
- भोपाल
- इंदौर
- जबलपुर
- ग्वालियर
मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ मर्यादित भर्ती परीक्षा 2018-2019 परीक्षा पैटर्न
उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, क्षेत्र सहायक, क्षेत्र सहायक (संविदा) के लिए
प्रश्न पत्र का विवरण | कुल अंक |
---|---|
(क) सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित | 50 |
(ख) सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य प्रबंधन | 50 |
विभागीय स्तर पर साक्षात्कार (उप प्रबंधक) | 25 |
लेखाधिकारी व सहायक लेखाधिकारी के लिए
प्रश्न पत्र का विवरण | कुल अंक |
---|---|
(अ) सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान | 50 |
(ब) सम्बंधित विषय | 50 |
विभागीय स्तर पर साक्षात्कार (लेखाअधिकारी) | 25 |
मध्यप्रदेश मार्कफेड भोपाल भर्ती 2018-2019 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहाँ से अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।
Discussion about this post