अगर आप भी राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक में जॉब करना चाहते हो तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने विकास सहायक और विकास सहायक हिंदी के लिए कुल 91 पदों पर भर्तियां निकाली है। नाबार्ड भर्ती 2019 के लिए 14 सितम्बर 2019 से 02 अक्टूबर 2019 तक आवेदन पूर्ण की गई। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद नाबार्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि यह एडमिट कार्ड प्री परीक्षा के लिए जारी किये गए हैं जो 20 अक्टूबर 2019 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार लिखित परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते है। उम्मीदवारों को विकास सहायक और विकास सहायक हिंदी पद के लिए 14,650/- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। उम्मीदवारों का यह वेतन शुरूआती तौर पर दिया जायेगा।
नवीनतम : नाबार्ड भर्ती 2019 प्रिलिमिनरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी। एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें।
नाबार्ड भर्ती 2019 (nabard recruitment 2019)
उम्मीदवार नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन 02 अक्टूबर 2019 तक कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 450/- रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भरना होगा। वहीं एसटी और एससी वर्ग को मात्र 50/- रूपए आवेदन शुल्क भरना होगा। बता दें कि विकास सहायक और विकास सहायक हिंदी पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से नाबार्ड भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 14 सितम्बर 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 02 अक्टूबर 2019 |
एडमिट कार्ड | घोषित की जाएगी |
प्री परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
मेन परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्तवपूर्ण लिंक
नाबार्ड भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद : 91
पदों के नाम : विकास सहायक और विकास सहायक हिंदी
- विकास सहायक के लिए
- कुल पद : 82
- विकास सहायक हिंदी के लिए
- कुल पद : 09
वेतन
- उम्मीदवारों को शुरूआती वेतन 14,659/- रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।
नाबार्ड भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- विकास सहायक पद के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60 प्रतिशत अंको के साथ बेचलर डिग्री होनी चाहिए।
- विकास सहायक हिंदी पद के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंको के साथ बेचलर डिग्री होनी चाहिए। (हिंदी या अंग्रेजी में से एक विषय का होना जरुरी है)
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट
- एसटी और एससी वर्ग को आयु में 05 साल की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी वर्ग को आयु में 03 साल की छूट दी जाएगी।
- पीडव्लूडी वर्ग को आयु में 10 साल की छूट दी जाएगी।
नाबार्ड भर्ती 2019 आवेदन पत्र
उम्मीदवार नाबार्ड भर्ती के लिए 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भर्ती 2019 के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही उम्मीदवारों का आवेदन पत्र पूर्ण मना जायेगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से भी भर सकते है। आवेदन शुल्क भरने के बाद उम्मीदवारों को वापस नहीं किया जायेगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी वर्ग को 450/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
- एसटी और एससी वर्ग को 50/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
नाबार्ड भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों की राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भर्ती 2019 के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दें सकते है।
नाबार्ड भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे। वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देने के योग्य होंगे। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। यह दोनों परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की 1/4 नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
नाबार्ड भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंको की आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा 200 अंको की आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षा का पैटर्न अगल अलग है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जायेगा। आप परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषा में दें सकते है। नीचे परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालें।
प्रथम चरण- प्रारंभिक परीक्षा(ऑनलाइन)
क्रम संख्या | विषय | कुल प्रशन | अधिकतम अंक | अवधि |
1 | अंग्रेजी | 40 | 40 | 1 घंटा |
2 | संख्यात्मक योग्यता | 30 | 30 | |
3 | तार्किक शक्ति | 30 | 30 | |
कुल | 100 | 100 |
द्वितीय चरण- मेन परीक्षा(ऑनलाइन)
क्रम संख्या | विषय | कुल प्रशन | अधिकतम अंक | अवधि |
1 | तार्किक शक्ति | 30 | 30 | 2 घंटे |
2 | मात्रात्मक ज्ञान | 30 | 30 | |
3 | सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | |
4 | कम्प्यूटर | 40 | 40 | |
5 | अंग्रेजी (वर्णात्मक) | 50 | ||
कुल | 200 |
नाबार्ड भर्ती 2019 रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवारों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नाबार्ड की http://www.nabard.org आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी अपने रिजल्ट सकते है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के योग्य होंगे।
नाबार्ड भर्ती 2019 FAQs
प्रश्न : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते है क्या ?
उत्तर : हां, उम्मीदवार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते है।
प्रश्न : नाबार्ड भर्ती के लिए क्या लिखित परीक्षा से गुजरना होगा ?
उत्तर : नाबार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे। उन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
प्रश्न : विकास सहायक और विकास सहायक हिंदी के लिए कुल कितने पद है ?
उत्तर : विकास सहायक के लिए 82 पद है वही विकास सहायक हिंदी के लिए 09 है।
प्रश्न : लिखित परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क भरना होगा ?
उत्तर : सामान्य और ओबीसी वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 450/- रुपये और एसटी / एससी वर्ग को 50/- रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
प्रश्न : नाबार्ड भर्ती के लिए कब तक आवेदन कर सकते है ?
उत्तर : सभी उम्मीदवार नाबार्ड भर्ती के लिए 02 अक्टूबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क भर सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट : www.nabard.org
नाबार्ड भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहाँ से आधिकारिक अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।बैंक भर्ती
St Kitani % sahiye sir please Nayana
St Kitani % sahiye sir please batna
मे। नाबार्ड अधिकारी साहेब.
विषय:भरती बाबत.
अर्जदार:ज्ञानेश्वर विनायकराव वाघ
वरील विषयी नाबार्ड भरती फॉर्म कुठे
भरावा लागेल.या बाबत अधिक माहितीसाठी
मला सरांनी सहकार्य करावे ही नम्र विनंती.