• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » प्रवेश परीक्षा » नाटा 2022 (NATA 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

नाटा 2022 (NATA 2022) : आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

by Rohit Singh
May 5, 2022
in प्रवेश परीक्षा
Reading Time: 4 mins read
0
aglasem hindi

नाटा 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए कौंसिल ऑफ़ आर्किटेक्चर की ओर से NATA 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। इक्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए एप्लीकेशन फॉर्म NATA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nata.in पर जारी कर दिए गए हैं। नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन सीओए यानी काउंसलिंग ऑफ आर्किटेक्चर के द्वारा किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन हर साल राष्ट्रीय स्तर पर आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए करवाया जाता है। नाटा एंट्रेंस परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज में बी.आर्क (बेचलर ऑफ आर्किटेक्चर) कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। कॉउन्सिल ऑफ़ आर्किटेक्टर (CoA) के अनुसार वास्तुकला में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (NATA)2022 परिषद् द्वारा वर्ष 2022 के लिए तीन बार आयोजित की जाएगी। सभी चरणों के लिए आवेदन की last date for nata application form २022 अलग अलग निर्धारित की गयी है। NATA 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।

नवीनतम : नाटा 2022 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी 8 अप्रैल 2022 से कर सकते है आवेदन।

नाटा 2022 (NATA 2022)

Subscribe For Latest Updates

उम्मीदवारों को बता दें कि नाटा 2022 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसकी परीक्षाए नेशनल लेवल की होती है। नाटा 2022 परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखों के बारे में विस्तार से जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।

कार्यक्रमपरीक्षा 1परीक्षा 2परीक्षा 3
आवेदन शुरू होने की तारीख08 अप्रैल 2022 08 अप्रैल 2022 08 अप्रैल 2022
आवेदन की अंतिम तारीख23 मई 2022 20 जून 202211 जुलाई 2022
आवेदन में सुधार विंडो19-23 मई 202218-20 जून 202209-11 जुलाई 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख07 जून 202230 जून 202221 जुलाई 2022
परीक्षा की तारीख12 जून 202203 जुलाई 2022 24 जुलाई 2022
रिजल्ट घोषित होने की तारीख20 जून 2022 13 जुलाई 202203 अगस्त 2022

महत्त्वपूर्ण लिंक

  • आवेदन पत्र
  • एडमिट कार्ड
  • आंसर की
  • रिजल्ट

नाटा 2022 योग्यता मापदंड

NIIT 2022 Application Started
AEEE 2020 - Amrita Vishwa Vidyapeetham

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार को 10+2 में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स पढ़ा होना चाहिए।
  • 10+3 डिप्लोमा गणित विषय के साथ।
  • साथ ही उम्मीदवार को 10+2 में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स तीनों विषयों में 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार को 10+2 में भी कुल 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • 10+3 डिप्लोमा परीक्षा पास कम से कम 50% गणित अनिवार्य विषय होना चाहिए।
  • १०+2 या 10+3 में उपस्थित उम्मीदवार भी नाटा 2022 एग्जाम दे सकता है।

नाटा 2022 आवेदन पत्र

जो उम्मीदवार नाटा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको बता दें कि नाटा की ओर से आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि सभी चरणों के अलग अलग निर्धारित की गयी है पहले चरण की 23 मई 2022, दूसरे चरण की 20 जून 2022 और तीसरे चरण की 11 जुलाई 2022 है। नाटा 2022 के लिए आपको आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र नाटा की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nata.in पर उपलब्ध करा दिये गए हैं जहां से आप आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें सबसे पहले आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी बतानी होगी और फिर उसके बाद आपको डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। अंत में आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवार अपना आवेदन पूरा करके अंतिम तारीख से पहले अवश्य जमा कर दें। अंतिम तारीख के बाद जमा किया गया आवेदन या गलत भरा गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिन उम्मीदवार से आवेदन पत्र भरने में कोई त्रुटि हो जाती है वे उसमें संशोधन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद किया जायेगा।

आवदेन शुल्क

  • नाटा 2022 परीक्षा 1 या परीक्षा 2 या परीक्षा 3 के लिए
    • जनरल और ओबीसी (पुरुष)- 2000 रु.
    • जनरल और ओबीसी (महिला)-1500 रु.
    • एससी और एसटी (पुरुष/ महिला)- 1500 रु.
  • नाटा 2022 परीक्षा 1 और परीक्षा 2 या परीक्षा 2 और परीक्षा 3 या परीक्षा 1 और परीक्षा 3 दोनों के लिए
    • जनरल और ओबीसी (पुरुष)- 4000 रु.
    • जनरल और ओबीसी (महिला)- 3000 रु.
    • एससी और एसटी (पुरुष/ महिला)- 3000 रु.
  • नाटा 2022 परीक्षा 1, परीक्षा 2 और परीक्षा 3 तीनो के लिए
    • जनरल और ओबीसी (पुरुष)- 5400 रु.
    • जनरल और ओबीसी (महिला)- 4050 रु.
    • एससी और एसटी (पुरुष/ महिला)- 4050 रु.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ई-पेमेंट गेटवे के जरिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन पत्र : नाटा 2022 आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

नाटा 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ?

अगर आप नाटा 2022 के लिए आवेदन करने जा रहे है तो हमारे बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद अपना आवेदन आसानी से और जल्दी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको नाटा की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाना होगा या इस पेज पर दिए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • होम पेज पर आपको Nata 2022 Registration का लिंक दिखाई देगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद दूसरा विंडो पेज खुल जाएगा जहां पर आपको New Registration Form के ऑप्शन पर जाना है, जहां से आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको उसमे मांगी गई सभी जानकारी को पूरा करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सभी जानकारी पूरी होने के बाद आपको उसमें अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • आवेदन पूरा होने पर आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

नाटा 2022 आवेदन पत्र में सुधार

उम्मीदवारों को बता दें कि आप अपने आवेदन पत्र में सुधार भी कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन करते समय किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो वो नाटा 2022 आवेदन पत्र में गलती को सुधार भी सकते हैं। छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार अलग अलग परीक्षा के लिए अलग अलग तिथियों में करना होगा। परीक्षा 1 के 19-23 मई 2022, परीक्षा 2 के लिए 18-20 जून 2022 और परीक्षा 3 के लिए 09-11 जुलाई 2022 तक सुधार कर सकते हैं।

नाटा 2022 आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें

  • आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आपको नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको करेक्शन लिंक पर क्लिक करना होगा। जहां से आप आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में आप गलत दस्तावेज, गलत नाम, गलत जानकारी आदि चीजों का सुधार कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आपसे किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • उम्मीदवार अंतिम तारीख तक अपने आवदेन पत्र को सही रुप से पूरा करके अवश्य जमा कर दें।

नाटा 2022 एडमिट कार्ड

नाटा 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किये जाते है। नाटा 2022 के लिए परीक्षा आयोजन तीन बार अलग अलग तिथियों पर किया जायेगा और एडमिट कार्ड भी अलग अलग तिथियों पर उपस्थित होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा १ के लिए 07 जून 2022, परीक्षा 2 के लिए 30 जून 2022 और परीक्षा 3 के लिए 21 जुलाई 2022 को आधिकारिक पर उपलब्ध हो जायेगे। जिसे आप नाटा 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। आप इस पेज पर ऊपर उपलब्ध करवाए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड बताना होता है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई होती है जैसे परीक्षा सेंटर, परीक्षा की तारीख आदि। उम्मीदवार नाटा 2022 परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जायें।

नाटा 2022 परीक्षा पैटर्न

नाटा 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पेटर्न और सिलेबस का जानना बहुत जरूरी है। परीक्षा पेटर्न और सिलेबस पता होने से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं। आपको बता दें कि नाटा 2022 परीक्षा का आयोजन तीन भागों में किया जाएगा, फेज 1, फेज 2 और फेज 3। फेज 1 ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाएंगे और फेज 2 पेन और पेपर बेस्ट ड्राइंग टेस्ट होगा। नाटा 2022 परीक्षा पेटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

  • प्रश्नों की संख्या: परीक्षा के कुल 125 प्रश्न पूछे जायेगे।
  • समयावधि: 125 प्रश्नों के लिए 180 मिनट का समय दिया गया है।
  • कुल अंक: दोनों सेशन को मिलाकर 200 अंकों की परीक्षा होगी।
  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रकार (MCQ), एक से अधिक चयन प्रकार (MSQ), पसंद के आधार पर (PCQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAQ) के प्रश्न परीक्षा में पूछे जायेगे।
  • परीक्षा की भाषा: अंग्रेजी
  • अंकन योजना: प्रश्न 1, 2 और 3 अंक के होंगे।
  • ऋणात्मक अंकन: कोई भी ऋणात्मक अंकन नहीं होगा।

नाटा 2022 परीक्षा के लिए योग्य मूल्यांकन नीचे दिए गए तरीके के आधार पर किया जायेगा।

  • डायग्रामैटिक रीजनिंग – डायग्राम और परिदृश्य का उपयोग करके तार्किक क्षमता की गणना।
  • न्यूमेरिकल रीजनिंग – सरल प्रश्नों के माध्यम से गणितीय क्षमता का आंकलन।
  • मौखिक रीजनिंग – मौखिक तर्क का अंकन करने की क्षमता का आंकलन।
  • इंडक्टिव रीजनिंग – दिए गए डाटा को एनालाइज और उसके पैटर्न को समझने की क्षमता का आंकलन।
  • परिस्थितीय न्याय– समस्या सुलझाने की क्षमता का टेस्ट।
  • लॉजिकल रीजनिंग – पैटर्न को पहचानने की क्षमता का टेस्ट, आकार और चित्रों के बीच सीक्वेंस और रिश्ते की पहचान का टेस्ट।
  • एब्स्ट्रैक्ट रीजनिंग – सामान्य ज्ञान और नयी परिस्थितियों में ज्ञान का उपयोग करने की क्षमता का आंकलन।

नाटा 2022 परीक्षा सेंटर

अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालेंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दुबई

नाटा 2022 परीक्षा सिलेबस

नाटा परीक्षा का आयोजन सीओए (काउंसलिंग ऑफ आर्किटेक्चर) द्वारा हर साल कराया जाता है। http://www.nata.in 2022 syllabus को ड्राइंग और अवलोकन कौशल, अनुपात की समझ, 10+2 स्तर पर गणित और पिछले कुछ वर्षों में उम्मीदवार द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सोच क्षमता के परीक्षण के के आधार पर डिज़ाइन किया गया है। उम्मीदवार 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम को भी पढ़ सकते है।

नाटा 2022 आंसर की

नाटा 2022 परीक्षा की आंसर की परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि नाटा 2022 आंसर की काउंसलिंग ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) द्वारा नाटा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या हमारे पेज से सीओए द्वारा जारी की गई  नाटा 2022 की आधिकारिक आंसर की और प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकेंगे हैं। जो उम्मीदवार नाटा 2022 परीक्षा में शामिल होंगे वो आंसर की के माध्यम से अपने उत्तरों की जांच कर सकेंगे और अपने अंकों की गणना कर सकेंगे।

नाटा 2022 कटऑफ

उम्मीदवारों के लिए नाटा 2022 की कटऑफ कॉउन्सिल ऑफ़ आर्किटेक्टर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। कटऑफ न्यूनतम अंक होंगे जो प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को चाहिए। कटऑफ परीक्षा का स्तर, सीटों की संख्या और परीक्षा में उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या पर निर्भर करती है।

  • उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रश्नों में कम से कम 25 % अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • उम्मीदवारों को ड्राइंग में भी कम से कम 25 % अंक प्राप्त होने चाहिए।

नाटा 2022 रिजल्ट

नाटा 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी कर दिया जायेगा। nata 2022 result 20 जून 2022, 13 जुलाई 2022 और 03 अगस्त 2022 को नाटा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे एवं इसके अलावा आप रिजल्ट जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। नाटा 2022 रिजल्ट दो तरह से जारी किया गया है। आप अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार नाटा 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वो नाटा 2022 में एडमिशन ले सकते हैं।

नाटा 2022 काउंसलिंग

नाटा 2022 प्रवेश के लिए परिषद् की ओर से कोई भी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन नहीं किया जाता है। उम्मीदवार ने जिस भी संस्थान के लिए अप्लाई किया है वे उस संस्थान में एडमिशन ले सकते है। जो भी अभ्यर्थी बी.आर्च (B.Arch) कोर्स के लिए एडमिशन लेने जा रहे है प्रत्येक संस्थान की अलग अलग काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार को अपने सभी दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी अपने साथ रखनी होगी। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के योग्य होगा या एडमिशन से सम्बंधित सारे मानक पुरे करेंगे केवल उसे ही प्रवेश मिलेंगा।

कॉलेज

उम्मीदवारों को बता दें कि उन विभिन्न सरकारी और प्राइवेट आर्किटेक्चर कॉलेजों की सूची नीचे दी गई है जो नाटा स्कोर के आधार पर आर्किटेक्चर कोर्स में एडमिशन उपलब्ध करवाते हैं।

  • Sir JJ School of Architecture (Govt. College)
  • Department of Architecture, IIT Roorke (Govt. College)
  • Chandigarh College of Architecture (Govt. College)
  • Department of Architecture, NIT Tiruchirappalli (Govt. College)
  • Rizvi College, Mumbai (Private College)
  • Department of Architecture, NIT Calicut (Govt. College)
  • Sushant School of Art and Architecture, Gurgaon (Private College)
  • RV College of Architecture, Banglore (Private College)
  • Faculty of Architecture, Manipal University (Private College)
  • Faculty of Architecture and Ekistics, JMI (Govt. College)
  • Department of Architecture, BIT Mesra (Private College)
  • School of Planning and Architecture, Delhi (Govt. College)

नाटा 2022 प्रश्नोत्तर (FAQs)

प्रश्न 1. नाटा के लिए कौन आवेदन कर सकता है और क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर – नाटा के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10+2 पीसीएम विषयों के साथ पास की हो और 50% अंक प्राप्त किये हों।

प्रश्न 2. नाटा परीक्षा कुल कितने अंकों की होती है?

उत्तर – नाटा परीक्षा कुल 200 अंकों की होती है, जिसमें पार्ट ए में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और पार्ट बी में ड्राइंग का पेपर होता है।

प्रश्न 3. क्या दिव्यांग केटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा में अधिक समय दिया जाता है?

उत्तर – हां, दिव्यांग केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में 20 मिनट का अधिक समय दिया जाता है।

आधिकारिक वेबसाइट – www.nata.in

नोटिफिकेशन : यहाँ पर क्लिक करें।

आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा

Tags: आवेदन पत्ररिजल्टएडमिट कार्डप्रवेश परीक्षाnata.in

Related Posts

aglasem hindi
प्रवेश परीक्षा

एनडीए एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (NDA Application Form 2022) : NDA-2 फॉर्म @upsc.gov.in पर जारी

aglasem hindi
प्रवेश परीक्षा

छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट सिलेबस 2022 | CG PAT Syllabus 2022

aglasem hindi
प्रवेश परीक्षा

छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट 2022 | CG PAT Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

aglasem hindi
प्रवेश परीक्षा

छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आंसर की 2022 | CG PAT Answer Key 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

Next Post
aglasem hindi

नाटा 2022 एडमिट कार्ड (NATA 2022 Admit Card) : यहाँ से डाउनलोड करें

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Registrations Open!!

NIIT 2022 Application Started
LPU Admission 2022 Open - India's Top Ranked University

Top Three

यूपी सुपर टेट 2022 (UP Super TET 2022) : अधिसूचना, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (CGBSE 10th Result 2022) जारी : यहाँ से जांचें परिणाम

aglasem hindi

बीएड की पूरी जानकारी यहां से करें प्राप्त : बी एड से क्या होता है; कैसे करे; योग्यता; फीस; सब्जेक्ट्स लिस्ट आदि

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

NIIT 2022 Forms Released Apply Now!!