राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2019 से शुरू हुई थी। उम्मीदवार NCDRC भर्ती 2019 में अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), लोअर डिवीजन (एलडीसी) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) आदि पदों के लिए आवेदन कर सकते थे। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 में कुल 37 पदों के लिए निकली है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा से गुजरना होगा। यह परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। आप अपर डिवीजन क्लर्क(यूडीसी), लोअर डिवीजन(एलडीसी) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) आदि पदों के लिए आवेदन 19 अगस्त 2019 तक कर सकते थे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 (NCDRC RECRUITMENT 2019)
उम्मीदवार एनसीडीआरसी भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते थे। कुल सीटों पर एससी वर्ग को 15%, एसटी वर्ग को 7.5%, ओबीसी वर्ग को 27%, ईडव्लूएस वर्ग को 10% ,पीडव्लूडी वर्ग 4% को और एक्स सर्विस मेन वर्ग को 10% आरक्षित होगा। नीचे टेबल के माध्यम से राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते है। नीचे टेबल पर एक नज़र डाले।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 20 जुलाई 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 19 अगस्त 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जारी |
परीक्षा की तारीख | समाप्त |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | जारी |
महत्वपूर्ण लिंक
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
कुल पद : 37
पदों के नाम
- अपर डिवीजन क्लर्क(यूडीसी) के लिए
- कुल पद : 11
- लोअर डिवीजन(एलडीसी) के लिए
- कुल पद : 12
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए
- कुल पद : 14
वेतन
- अपर डिवीजन क्लर्क(यूडीसी) के लिए
- उम्मीदवारों को लेवल 4 अनुसार 25500/- से 81100/- के बीच प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।
- लोअर डिवीजन(एलडीसी) के लिए
- उम्मीदवारों को लेवल 2 अनुसार 19900/- से 63200/- के बीच प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए
- उम्मीदवारों को लेवल 1 अनुसार 18000/- से 56900/- के बीच प्रति महीना वेतन दिया जायेगा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- अपर डिवीजन क्लर्क(यूडीसी) के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।
- लोअर डिवीजन(एलडीसी) के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
- अपर डिवीजन क्लर्क(यूडीसी) के लिए
- उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
- लोअर डिवीजन(एलडीसी) के लिए
- उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए
- उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट
- एससी और एसटी वर्ग के लिए 05 साल की छूट है।
- ओबीसी वर्ग के लिए 03 साल की छूट है।
- पीडव्लूडी वर्ग के लिए 10 साल की छूट है।
आरक्षण
उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से अपने वर्ग अनुसार कुल सीटों पर आरक्षण देख सकते है। सभी वर्ग के लिए अलग- अलग आरक्षण है।
वर्ग | आरक्षण |
एससी वर्ग | 15% |
एसटी वर्ग | 7.5% |
ओबीसी वर्ग | 27% |
ईडव्लूएस वर्ग | 10% |
पीडव्लूडी वर्ग | 4% |
एक्स सर्विस मेन वर्ग | 10% |
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 आवेदन पत्र
उम्मीदवार राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती के लिए 20 जुलाई से 19 अगस्त 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते है। बता दें कि आवेदन के दौरान आपको रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। आप यह रजिस्ट्रेशन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से भर सकते है। रजिस्ट्रेशन शुल्क भरने के बाद ही आपका आवेदन पत्र पूर्ण मना जायेगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सारी जानकारी ध्यान से भरे है। यदि आप किसी भी प्रकार की जानकारी गलत भरते है। तो आपका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा।
आवेदन शुल्क
- सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 350/- रुपये है।
- एसटी / एससी / एक्स सर्विस मेन और पीडव्लूडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200/- रुपये है।
ध्यान दें : आवेदन शुल्क भरने के बाद दोबारा वापस नहीं किया जायेगा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों की एक लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ncdrc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के लिखित परीक्षा नहीं दे सकते है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), लोअर डिवीजन (एलडीसी) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। लिखित परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। सभी पदों के लिए अलग – अलग परीक्षा आयोजित की जाएगी। सबका सिलेबस भी अलग – अगल होगा। उम्मीदवार अपने पद के अनुसार अपनी तैयारी करे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
सभी पदों के लिए अलग- अलग सिलेबस दिया गया है। उम्मीदवार नीचे अपने पद के अनुसार परीक्षा पैटर्न देख सकते है। बता दें कि लिखित परीक्षा का आयोजन केवल अंग्रेजी भाषा में किया जायेगा।
अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के लिए
लिखित परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप एमसीयू प्रश्न पूछे जायेंगे।
पेपर संख्या | विषय | अवधि |
पेपर 1 | सामान्य अंगेजी से 50 प्रश्न सामान्य एप्टीटुड से 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान से 25 प्रश्न | 2 घंटे |
पेपर 2 | कंप्यूटर नॉलेज से 25 प्रश्न | |
पेपर 3 | कंप्यूटर पर टाइपिंग (अंग्रेजी) स्किल टेस्ट न्यूनतम गति 35 के साथ w.p.m. (गलतियों की अनुमति 3%) | 10मिनट |
पेपर 4 | वर्णनात्मक परीक्षण (अंग्रेजी भाषा में), सटीक लेखन और निबंध लेखन) | 2 घंटे |
लोअर डिवीजन (एलडीसी) के लिए
पेपर संख्या | विषय | अवधि |
पेपर 1 | सामान्य अंगेजी से 50 प्रश्न सामान्य एप्टीटुड से 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान से 25 प्रश्न | 2 घंटे |
पेपर 2 | कंप्यूटर नॉलेज से 25 प्रश्न | |
पेपर 3 | कंप्यूटर पर टाइपिंग 35 शब्द पर मिनट और हिंदी में 30 शब्द पर मिनट | 10 मिनट |
पेपर 4 | वर्णनात्मक परीक्षण (अंग्रेजी भाषा में), सटीक लेखन और निबंध लेखन) | 2 घंटे |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए
लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटो का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
विषय | प्रश्न संख्या |
सामान्य बुद्धि और तर्क | 25 |
संख्यात्मक योग्यता | 25 |
सामान्य अंग्रेजी | 25 |
सामान्य जागरूकता | 25 |
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 परीक्षा सेंटर
उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट केवल दिल्ली / एनसीआर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों लिखित परीक्षा के लिए टीए और डीए नहीं दिया जायेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। अगर उम्मीदवार परीक्षा सेंटर पर 30 लेट पहुँचता है तो उसको परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग भर्ती 2019 रिजल्ट
देखा गया है कि अधिकतर लोगों को परीक्षा के बाद केवल रिजल्ट का ही इंतजार रहता है। बता दें कि परीक्षा के कुछ समय बाद रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे। आप रिजल्ट जारी होने के बाद राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ncdrc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से देखें।
आधिकारिक वेबसाइट : ncdrc.nic.in
दिल्ली भर्ती