एनडीए एडमिट कार्ड 2021 : यूनियन सर्विस पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा 18 अप्रैल 2021 को होने वाली NDA-I की परीक्षा के लिए NDA Admit Card 2021 डाउनलोड के लिए जारी कर दिया गया है। एनडीए 2021 एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा। NDA Admit Card 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एनडीए एडमिट कार्ड 2021 (NDA Admit Card 2021)
एनडीए 1 की परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। जिसके बाद लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को एसएसबी के लिए बुलाया जायेगा। एसएसबी 5 से 6 दिन का इंटरव्यू प्रोसेस होता है जिसके बाद छात्रों को एनए/एनडीए के लिए एडमिट किया जाता है। एनडीए एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 26 मार्च 2021 – जारी |
एनडीए परीक्षा तिथि | 18 अप्रैल 2021 |
एडमिट कार्ड – एनडीए 1 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एनडीए एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के एनडीए की परीक्षा नहीं दें सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए हुए टिप्स इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार एडमिट कार्ड को तरह से डाउनलोड कर सकते हैं। आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही साथ आप यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाकर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को सबसे पहले हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने यूपीएससी आधिकारिक का एडमिट कार्ड पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उम्मीदवारों ई-एडमिट की सारी जानकारी पढ़ने के बाद हां पर क्लिक करना होगा।
- फिर उम्मीदवारों को दो ऑप्शन दिए जायेंगे रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर। आप दोनों में से एक का चुनाव करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनडीए एडमिट कार्ड 2021 पर जरूरी जानकारी
एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई होगी जैसे-
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तारीख
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा सेंटर
- माता-पिता का नाम
- उम्मीदवार का फोटो
एनडीए एडमिट कार्ड 2021 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवारों को एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जानें होंगे। डॉक्यूमेंट्स की जानकारी नीचे दी गई है।
- यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2021
- वैलिड फोटो आईडी प्रूफ
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- स्कूल फोटो आईडी
- वोटर आईडी कार्ड
एनडीए एग्जाम पैटर्न 2021
उम्मीदवार एनडीए एग्जाम पैटर्न की जानकारी नीचे से प्राप्त करेंः-
- कुल प्रश्न – 270
- कुल अंक – 900
- कुल समय – 2 घंटे 30 मिनट
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- एग्जाम मोड – ऑफलाइन
- सबजेक्ट – मैथेमेटिक्स एंड जनरल एबिलिटी टेस्ट
एनडीए परीक्षा सेंटर 2021
अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ोल, प्रयागराज, बेंगलुरु, बरेली, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, कटक, धारवाड़, दिसपुर, गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, जोरहाट, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरई, मुंबई, नागपुर, पंजी (गोवा), पटना, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, रांची, सम्भलपुर, शिलॉंग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, त्रिपुरा, उदयपुर एवं विशाखापट्नम।
एनडीए रिजल्ट 2021
एनडीए 2021 की परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जायेगा जहां से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जो उम्मीदवार रिजल्ट में सफल रहेंगे उनको इंटरव्यू एवं फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगी जिसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फ़ाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा।
Discussion about this post