नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इस यूनिवर्सिटी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान, बागवानी, और पशु चिकित्सा विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना नाम कमाया है। छात्र इस यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम में बी.एससी, बी.एफ.एसी, बी.वी.एससी और एएच और बीटेक में एडमिशन ले सकेंगे। वहीं पीजी प्रोग्राम में एम.एससी और एम.वी.एससी कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। छात्रों चयन उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट द्वारा किया जाता हैं। UPCATET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक छात्र 01 मार्च 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 202२ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 202२
विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 पास होना चाहिए। प्रवेश के लिए चयनित छात्रों का रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल होंगे वे ही छात्र कॉउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। छात्र नीचे टेबल के माध्यम से उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट की लिंक प्राप्त कर सकते हैं। नीचे टेबल देखें।
कोर्स | चयन प्रक्रिया |
यूजी, पीजी और पीएचडी एडमिशन | यूपीसीएटीईटी |
महत्वपूर्ण तिथियां ( यूपीसीएसटीईटी 202२)
आयोजन | तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 01 मार्च 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2022 |
ऑनलाइन फीस जमा करने कि अंतिम तिथि | 0२ मई 2022 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने कि तिथि | 01 से 05 मई 2022 |
प्रवेश पत्र जारी करना | 01 जून 2022 |
परीक्षा की तिथियां | 16 व 17 जून २०२२ |
परिणाम जारी होने की तिथि | 30 जून २०२२ |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | – |
ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | 03 से 06 जुलाई 2022 |
स्नातक कोर्स के लिए पहली ऑनलाइन कॉउंसलिंग | |
ऑनलाइऩ च्वाइस फिलिंग एवं चॉइस लॉकिंग | 03 से 07 जुलाई 2022 |
प्रथम ऑनलाइऩ काउंसलिंग में सीट आवंटन के परिणाम | 15 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट अपलोडिंग | 16 से 19 जुलाई 2022 |
डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन | 20 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट रि-अपलोडिंग (सुधार हेतु) | 21 जुलाई 2022 |
अपलोडेड डॉक्यूमेंट का रि-वेरिफिकेशन | 22 जुलाई 2022 |
सिक्योरिटी फीस जमा करने कि तिथि | 16 से 23 जुलाई 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 16 से 24 जुलाई 2022 |
आवंटित अभ्यर्थियों का सम्बंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाना | 22 से 26 जुलाई 2022 |
द्वितीय ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करना (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | – |
द्वितीय ऑनलाइन कॉउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (सभी स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु) | 27 से 29 जुलाई २०२२ |
स्नातक कोर्स के लिए दूसरी ऑनलाइन कॉउंसलिंग | |
ऑनलाइऩ च्वाइस फिलिंग एवं च्वाइस लॉकिंग | 27 से 30 जुलाई 2022 |
द्वितीय ऑनलाइऩ काउंसलिंग में सीट आवंटन के परिणाम | 07 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट अपलोडिंग | 08 से 10 अगस्त 2022 |
डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन | 11 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा डॉक्यूमेंट रि-अपलोडिंग (सुधार हेतु) | 12 अगस्त 2022 |
अपलोडेड डॉक्यूमेंट का रि-वेरिफिकेशन | 13 अगस्त 2022 |
सिक्योरिटी फीस जमा करने कि तिथि | 08 से 14 अगस्त 2022 |
अभ्यर्थी द्वारा प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 08 से 15 अगस्त 2022 |
द्वितीय काउंसलिंग में आवन्टित उम्मीदवारों का संबंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश एवं डाक्यमेंट वेरिफिकेशन | 16 से 17 अगस्त |
स्नातक पाठ्यक्रमों की तृतीय ऑफलाइन कॉउंसलिंग | – |
ऑफलाइन कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करना | 19 से 21 अगस्त 2022 |
कॉउंसलिंग लेटर डाउनलोड करना | 19 से २२ अगस्त 2022 |
ऑफलाइन कॉउंसलिंग | 26 से 28 अगस्त 2022 |
आवंटित विश्वविद्यालय में प्रवेश रिपोर्टिंग | 01 सितम्बर 2022 |



नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 202२ कोर्स
अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम
- बी.एससी
- एग्रीकल्चर
- हॉर्टिकल्चर
- होम साइंस
- बी.एफ.एससी
- बी.वी.एससी एंड ए.एच
- बी.टेक
- एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम
एम.एससी
- हॉर्टिकल्चर (वेजिटेबल साइंस)
- एग्रो फॉरेस्ट्री
- जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग
- क्रॉप फिजियोलॉजी
- बायोटेक्नोलॉजी
- सूत्रकृमिविज्ञान
- अंतरिक्ष-विज्ञान
- कृषि
- स्टेटिस्टिक्स
- साइल साइंस
- बायोकेमिस्ट्री
- प्लांट पैथोलॉजी
- सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- फूड साइंस एंड नुट्रिशन
- फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट
एम.वी.एससी
- फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट
- वेटरनरी मेडिसिन
- वेटरनरी माइक्रोबायोलॉजी
- एनिमल नुट्रिशन
- वेटरनरी पब्लिक हेल्थ
- वेटरनरी बायोकेमिस्ट्री
- पैथोलॉजी
- वेटरनरी गायनोकॉलोजी एंड आब्सटेट्रिक्स
- वेटरनरी एंड एनिमल हसबेंडरी एक्सटेंशन एजुकेशन
- वेटरनरी फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 20२2 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- बी.एससी कोर्स के लिए
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 10+2 पास होना चाहिए साथ ही साथ छात्र के 10+2 में रिलेवेंट मेजर सब्जेक्ट भी होना चाहिए।
- बी.वी.एससी एंड एएच और बी.एफ.एससी कोर्स के लिए
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 10+2 पास होना चाहिए साथ ही साथ छात्र के 10+2 में रिलेवेंट मेजर सब्जेक्ट भी होना चाहिए।
- बीटेक कोर्स के लिए
- छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत के साथ 10+2 पास होना चाहिए साथ ही साथ छात्र के 10+2 में रिलेवेंट मेजर सब्जेक्ट भी होना चाहिए।
- एम.एससी और एम.वी.एससी कोर्स के लिए
- छात्र के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2022 आवेदन फॉर्म
छात्रों को आवेदन फॉर्म upcatetexam.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरना होगा। जो छात्र उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट पास करेंगे उन छात्रों को नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में आ कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से आवेदन कर सकते हैं। छात्र आवेदन यूपी सीईटीईटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2022 से शुरू हो गयी है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी गयी है। छात्र तय तिथियों में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले छात्रों को आवेदन पत्र में मांगी गई मानदंड पात्रता को सही से जांचना होगा उसके बाद ही आवेदन करना होगा अगर छात्र आवेदन पत्र में मांगी गई मानदंड पात्रता को भरने के योग्य नहीं होंगे तो आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र भरने के बाद छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। छात्र आवेदन फीस 2 मई 2022 तक भर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के जरिये भरा जा सकते है।
आवेदन पत्र- UPCATET 202२ आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरते समय छात्रों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान छात्र ऑनलाइन माध्यम के जरिये भर सकेंगे। इच्छुक छात्र नेट बैंकिंग, क्रडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
- यूआर और ओबीसी के उम्मीदवारों को 1,250/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी और एसटी उम्मीदवारों को 1,050/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबासाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जो भी छात्र लिखित परीक्षा देंगे उन सभी छात्रों के पास एडमिट कार्ड होना बेहद जरुरी है बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जायेगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड स्वंय डाउनलोड करना होगा यूनिवर्सिटी की ओर से कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी।
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2022 रिजल्ट
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2022 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान छात्रों को अपने साथ जरुरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जायेगा।
नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन 2022 काउंसलिंग
मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम शामिल होगा उन सभी छात्रों को काउंसलिंग प्रकिया के लिए बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रकिया दो या तीन चरणों में पूरी होगी। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान छात्रों को अपने साथ जरुरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जाता है। काउंसलिंग प्रकिया के लिए छात्रों को स्वंय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान जो छात्र उपस्थित नहीं होंगे उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाता है। काउंसलिंग प्रकिया के दौरान छात्रों को अपने साथ जरुरी दस्तावेज लेकर जानें होंगे जिनका वेरिफिकेशन किया जायेगा।
जरुरी दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट और सार्टिफिकेट
- पीजी की मार्कशीट
- यूजी की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आईडी प्रूफ
- आवेदन पत्र की फोटो कॉपी
- एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी
यूनिवर्सिटी फैसिलिटीज
- हॉस्टल
- लड़का और लड़कियों के अगल-अलग हॉस्टल।
- कुल 19 हॉस्टल जिसमें लड़के के लिए 15, लड़कियों के लिए 3 और विदेशी छात्र के लिए 1 हॉस्टल।
- लाइब्रेरी
- स्पोर्ट्स फैसिलिटीज
- ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस
- ट्रेवल फैसिलिटीज
-
एंटी रैगिंग समिति
नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कृषि और प्रौद्योगिकी
नरेंद्र देव विश्वविद्यालय कृषि और प्रौद्योगिकी एक उल्लेखनीय राजनीतिज्ञ और शिक्षक नरेंद्र देव के नाम पर है, जो लखनऊ विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति थे।नरेंद्र देव विश्वविद्यालय, कृषि और प्रौद्योगिकी, जिसे NDUAT के रूप में भी जाना जाता है इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 15 जनवरी 1974 को तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा की गई थी। फैजाबाद शहर के पास मशोधा में इंदिरा गांधी। यूपी सरकार के कृषि विभाग के एक पीसीएस अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण राय को विशेष कर्तव्य पर अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। कुछ महीनों के बाद, उन्हें डॉ। ए.एस. श्रीवास्तव जिन्होंने अक्टूबर, 1974 में पदभार संभाला था।
आधिकारिक वेबसाइट- nduat.org
UPCATET 2022 की अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर यहां से प्राप्त करें।