नीट पीजी 2021 – NBE के द्वारा संचालित नीट पीजी 2021 परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2021 को किया जायेगा जिसके कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड नेशनल बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकेंगे। NEET PG admit card 2021 की अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021
उम्मीदवारों को बता दें कि नेशनल एलिजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी 2021 के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड की कॉपी परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर अपने साथ लेकर जाना न भूलें। एडमिट कार्ड जारी होने पर आप अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को चेक कर लें और उसे संभालकर रखें। नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड और परीक्षा की जरूरी तारीखें नीचे बनी टेबल से देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | अप्रैल 2021 |
परीक्षा की तारीख | 18 अप्रैल 2021 |
एडमिट कार्ड – NEET PG 2021 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड करने होंगे। इसलिए हमनें आपकी सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ जरूरी स्टेप्स बताए हुए हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और अाप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें और उसे परीक्षा के दिन परीक्षा सेंटर पर ले जाना न भूलें।
- एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे परीक्षा सेंटर, परीक्षा की तारीख, उम्मीदवार का रोल नंबर, जरूरी दिशा निर्देश आदि।
- एडमिट कार्ड के साथ आपको अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर जानें होंगे। जैसे –
- नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी
- एक वेलिड फोटो आईडी प्रूफ (पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड)
- प्रोविशनल और परमानेंट एसएमसी / एमसीआई रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी
नीट पीजी 2021 मॉक टेस्ट
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवा रखी है। मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को यह पता चल जाता है कि कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किस तरह से किया जाता है। जो प्रश्न एनबीई द्वारा मॉक टेस्ट में पूछे जाते हैं उम्मीदवारों को उनसें परीक्षा में पूछे जानें वाले प्रश्न का अंदाजा हो जाता है। मॉक टेस्ट के प्रश्न परीक्षा में नहीं पूछे जाते हैं। मॉक टेस्ट केवल उम्मीदवारों की प्रेक्टिस के लिए करवाया जाता है। मॉक टेस्ट देने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आप हमारे इस पेज से भी मॉक टेस्ट का लिंक प्राप्त कर सकते हैं। उस लिंक पर क्लिक करके आप मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
- नीट पीजी मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
नीट पीजी 2021 एग्जाम पेटर्न
- बहुविकल्पीय प्रश्न
- कुल समय – 3 घंटे 30 मिनट
- एग्जाम मोड – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट
- कुल प्रश्न – 300
- पार्ट ए – 50 प्रश्न
- पार्ट बी – 100 प्रश्न
- पार्ट सी – 150 प्रश्न
- प्रत्येक सही उत्तर – (+4) अंक
- प्रत्येक गलत उत्तर – (-1) अंक
नीट पीजी 2021 एग्जाम सेंटर
अगरतला | हल्दवानी |
आगरा | हमीरपुर |
अहमदाबाद | हज़ारीबाग़ |
अज़वाल | हिसार |
अजमेर | हुगली |
अलपूजा | हावड़ा |
अलीगढ | हुबली |
अलाहाबाद | हैदराबाद |
अम्बाला | इडुक्की |
अमरावती | इंदौर |
अमृतसर | जबलपुर |
आनंद | जयपुर |
आरा | जालंधर |
आसनसोल | जलगांव |
बालासोर | जम्मू |
बलमुला | जमशेदपुर |
बारदोला | झाँसी |
बरेली | जोधपुर |
बैंगलोर | जोरहाट |
बेहरामपुर | काकीनाडा |
भागलपुर | गुलबर्ग |
भटिंडा | कल्याणी |
भिलाईनगर | कांचीपुरम |
भोपाल | कन्नूर |
भुवनेश्वर | कानपूर |
बीदर | करीमनगर |
बीकानेर | करनाल |
बिलासपुर | कोहिमा |
बोकारो | कोल्हापुर |
चंडीगढ़ | कोलकाता |
चेन्नई | कोटा |
चिराला | कोट्टायम |
कोयंबटूर | कोझिकोड |
कटक | कुर्नूल |
दरभंगा | कुरुक्षेत्र |
देहरादून | लखनऊ |
दिल्ली | लुधियाना |
धनबाद | मदुरै |
ढेनकेनाल | मल्लपुरम |
डिब्रूगढ़ | मंगलोर |
एरनाकुलम | मेरठ |
फरीदाबाद | मेहसाना |
गांधीनगर | मोहाली |
गाज़ियाबाद | मुरादाबाद |
गोरखपुर | मुंबई |
ग्रेटर नॉएडा | मुज़्ज़फ़्फ़रपुर |
गुंटूर | मुज़फ्फरनगर |
गुरुग्राम | मैसूर |
गुवाहाटी | नागरकोइल |
ग्वालियर | नागपुर |
ठाणे | नाहरलागुन |
थंजावुर | शिलॉन्ग |
तिरुवनंतपुरम | शिवमोगा |
थूथुकुड़ी | सीकर |
त्रिसूर | सिल्चर |
तिरुचिरापल्ली | सिलीगुड़ी |
तिरुनेलवेली | विजयवाड़ा |
तिरुपति | विशाखापत्तनम |
उदयपुर | विजयनगरम |
उडुपी | वारंगल |
उज्जैन | श्रीनगर |
वड़ोदरा | वाराणसी |
सूरत |
नीट पीजी 2021 एग्जाम सिलेबस
पार्ट | विषय (टॉपिक) | प्रश्न |
A | एनाटोमी | 17 |
A | फिज़िओलॉजी | 17 |
A | बायोकेमिस्ट्री | 16 |
B | फार्माकोलॉजी | 25 |
B | माइक्रोबायोलॉजी | 20 |
B | पैथोलॉजी | 25 |
B | फॉरेंसिक मेडिसिन | 10 |
B | सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन | 25 |
C | जनरल मेडिसिन डर्मेटोलॉजी एंड वेनरोलॉजी एंड साइकेट्री | 45 |
C | जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एंड एनेस्थीसिया एंड रेडियोडायग्नोसिस | 45 |
C | आब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी | 30 |
C | पीडियाट्रिक्स | 10 |
C | ईएनटी | 10 |
C | ऑप्थेल्मोलॉजी | 10 |
नीट पीजी 2021 रिजल्ट
एनबीई द्वारा नीट पीजी 202१ रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2021 प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे उन सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने नीट पीजी 2021 रिजल्ट / स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बताना होगा। रिजलट जारी होने के बाद आपको इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी हमारे इस पेज से भी प्राप्त कर सकेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
Discussion about this post