नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर, तथा यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई – डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM–DAE CEBS) मुंबई में प्रवेश के लिए NEST 2022 का आयोजन 18 जून 2022 को किया जायेगा जिसके लिए छात्रों के एडमिट कार्ड 06 जून 2022 को जारी कर दिए जायेंगे। छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए NEST Admit Card 2022 ऑफिसियल पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। NEST Admit Card 2022 की अधिक जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त करें।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 2022
NEST 2022 एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है। प्रवेश परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। NEST 2022 से सम्बंधित कुछ जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम /NEST 2022 | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड ज़ारी होने की तिथि | 06 जून 2022 |
परीक्षा की तारीख | 18 जून 2022 |
रिजल्ट ज़ारी होने की तिथि | 05 जुलाई 2022 |
एडमिट कार्ड – NEST 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट www.nestexam.in पर होगा जारी।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार NEST 2022 एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉग इन करेंगे। इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे या फिर इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हम यहाँ कुछ आसान स्टेप्स बता रहे है जिनकी सहायता से उम्मीदवार अपना NEST 2022 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक या पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया –
- एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों के सामने लॉग इन का पेज खुल जाएगा।
- उम्मीदवार अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन कर लें।
- इसके बाद उम्मीदवार के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जायेगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।
उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा के दिन उन्हें अपना एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाना है। इसके साथ ही अपनी आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जानी होगी। आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैलकुलेटर सही कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या फिर बैग, मेटल की वस्तु, किताब, पेपर, या नोटबुक इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां लिखित होंगी। –
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- परीक्षा सेंटर
- परीक्षा की तिथि और समय
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 परीक्षा पैटर्न
NEST 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बहुत अनिवार्य है। परीक्षा पैटर्न को जान कर उम्मीदवार परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें की यह एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होती है। परीक्षा के दो सेशंस होंगे। पूरी परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा में एमसीक्यू यानी की वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में पांच सेक्शंस से प्रश्न पूछे जाएंगे – जनरल सेक्शन, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स, और फिजिक्स। जनरल सेक्शन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। उम्मीदवारों को बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स, और फिजिक्स में से किन्ही तीन को चुनना होता है। उम्मीदवारों को बात दें की एक सही उत्तर के 3 अंक दिए जाएंगे वही गलत उत्तर के 1 अंक काटे जाएंगे। जनरल सेक्शन के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
सेक्शन | प्रश्न | अंक |
जनरल सेक्शन | 10 | 30 |
फिजिक्स | 15 | 50 |
केमिस्ट्री | 15 | 50 |
बायोलॉजी | 15 | 50 |
मैथ्स | 15 | 50 |
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 रिजल्ट
जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। NEST 2022 Result संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस पेज से भी रिजल्ट की जानकारी मिल जायेगी। परीक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट ज़ारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे और उनका नाम मेरिट लिस्ट में होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार हमारे पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट ज़ारी होते ही इस पेज पर भी लिंक लगा कर अपडेट कर दिया जाएगा।