Course on Computer Concept के लिए अप्रैल 2022 माह में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिया गया है। सीसीसी यानी कि “कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट” के सर्टिफिकेशन के लिए प्रत्येक माह के पहले शनिवार को ट्रिपल सी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमे शामिल होने के लिए आवेदकों को सीसीसी एडमिट कार्ड 2022 की आवश्यकता होती है। CCC Admit Card केवल उन्ही उम्मीदवारों को मिलता है जिन्होंने उस माह की परीक्षा के लिए तीन माह पहले सीसीसी एप्लीकेशन फॉर्म भरा होता है। अप्रैल 2022 माह में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि CCC Admit Card 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीसीसी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर ज़ारी किये जाते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीसीसी 2022 एडमिट कार्ड के द्वारा उम्मीदवार सीसीसी एग्जाम की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे की उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का दिन, परीक्षा केंद्र की जानकारी, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का कोड इत्यादि। सीसीसी एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : CCC April 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
सीसीसी एडमिट कार्ड 2022 | CCC Admit Card 2022
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे जिसे लेकर उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पहुंचना होगा। CCC कोर्स के लिए परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कराई जाती है जिसके लिए विभिन्न शहरों में विभिन्न केंद्र निर्धारित किये गए हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए आप के पास प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त पहचान पत्र होना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में आपको परीक्षा में नहीं भाग लेने दिया जायेगा। NIELIT CCC एडमिट कार्ड आप NIELIT की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। एक बार हम बताना चाहेंगे की NIELIT अपने द्वारा आयोजित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग पूर्णतः वर्जित करता है।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | ०१ अप्रैल 2022 |
एंट्रेंस एग्जाम होने की तारीख | मार्च 2022 |
एडमिट कार्ड – NIELIT CCC कोर्स 2022 अप्रैल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें।
सीसीसी एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
NIELIT CCC कोर्स 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स देख सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दे की परीक्षा में भाग लेने के लिए उनके पास प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त पहचान पत्र होना अत्यंत आवश्यक है, नहीं होने की स्थिति में आपको परीक्षा में नहीं भाग लेने दिया जायेगा।
- CCC कोर्स 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को पूछी गयी सारी जानकारी को भरना है।
- सभी जानकारी डालने के बाद उम्मीदवारों को सबमिट बटन दबाना है।
- सबमिट बटन दबाने के कुछ समय उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार CCC एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
सीसीसी एडमिट कार्ड 2022 में दी गयी जानकारी
उम्मीदवारों को CCC एडमिट कार्ड 2022 के निचे दी गयी जानकारियां अपने एडमिट कार्ड में मिलेंगी।
- उम्मीदवार का नाम
- नामांकन संख्या
- परीक्षा स्थान
- सेंटर कोड
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा समय
- उम्मीदवार की तस्वीर
- हस्ताक्षर
- माता-पिता का नाम
- महत्वपूर्ण निर्देश
सीसीसी रिजल्ट 2022
नाइलिट सीसीसी 2022 परीक्षा देने के बाद उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतज़ार रहेगा। उम्मीदवारों को बता दे की उनका रिजल्ट आधिकारक वेबसाइट पर ज़ारी किया जायेगा। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज से भी अपना रिजल्ट देख सकते है। उम्मीदवारों को बता दें की रिजल्ट परीक्षा के 15 दिनों के बाद जारी कर दिए जाएंगे। उमीदवारो को बता दे की उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 50 % अंक लाने होंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ यानी की ऑप्शनल प्रश्न वाले होंगे। परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को नाइलिट CCC कोर्स 2022 के लिए चुन लिया जायेगा।
5704420003307