एनआईओएस 10 वीं परीक्षा तिथि 2021: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10 वीं ओपन बोर्ड परीक्षा के लिए NIOS 10th Date Sheet 2021 जारी कर दी है। आपको बता दें कि एनआईओएस की 10 वीं ओपन परीक्षा 22 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 202१ तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ 10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 14 से 25 जनवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र एनआईओएस 10वीं परीक्षा 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एनआईओएस 10 वीं टाइम टेबल 2021 आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज के माध्यम से भी अपनी NIOS 10th Date Sheet 2021 प्राप्त कर सकते हैं। एनआईओएस 10 वीं परीक्षा तिथि 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी।
एनआईओएस 10 वीं परीक्षा तिथि 2021 (NIOS 10th Date Sheet 2021)
छात्रों को बता दें कि एनआईओएस 10 वीं की परीक्षा 2:30 से 5:30 की शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी। आप हमारे इस पेज से कक्षा 10वीं एनआईओएस डेट शीट 2021 डाउनलोड करने के स्टेप्स जान सकते हैं और साथ ही डेट शीट डाउनलोड करने का लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं। एनआईओएस 10वीं टाइम टेबल 2021 की जानकारी नीचे टेबल से प्राप्त करें।
एनआईओएस 10वीं प्रैक्टिकल की तारीख
तारीख | कक्षा 10 |
14 से 17 जनवरी 2021 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी |
18 से 21 जनवरी 2021 | चित्रकला, गणित, हिंदुस्तानी संगीत |
22 से 25 जनवरी 2021 | गृह विज्ञान, डाटा एंट्री कार्य, कर्नाटक संगीत |
एनआईओएस कक्षा 10वीं टाइम टेबल
तारीख | विषय और कोड |
22 जनवरी 2021 | हिंदुस्तानी संगीत (242) |
25 जनवरी 2021 | उर्दू (206) |
27 जनवरी 2021 | बंगाली (203) मराठी (204) तेलुगू (205) गुजराती (207) कन्नड़ (208) पंजाबी (210) असामी (228) नेपाली (231) मलयालम (232) ओड़िया (233) अरबी (235) फारसी (236) तमिल (237) सिंधी (238) |
28 जनवरी 2021 | संस्कृत (209) |
29 जनवरी 2021 | लेखांकन (224) |
30 जनवरी 2021 | अंग्रेजी (202) |
01 फरवरी 2021 | चित्रकला (सिद्धांत)(225), संस्कृत व्याकरण (246) |
02 फरवरी 2021 | भारतीय संस्कृति और विरासत (223) |
03 फरवरी 2021 | समाजिक विज्ञान (213) |
04 फरवरी 2021 | हिंदी (201) |
05 फरवरी 2021 | विज्ञान और प्रौद्योगिक (212) |
06 फरवरी 2021 | मनोविज्ञान (222) संस्कृत साहित्य (246) |
08 फरवरी 2021 | डाटा एंट्री कार्य (सि.)(229) |
09 फरवरी 2021 | अर्थशास्त्र (214) वेद अध्ययन (245) |
10 फरवरी 2021 | गृह विज्ञान (216) |
11 फरवरी 2021 | व्यवसाय अध्ययन (215) भारतीय दर्शन (247) |
12 फरवरी 2021 | गणित (211) |
15 फरवरी 2021 | रोजगार कौशल (250) कर्णाटक संगीत (243) |
परीक्षा का समय – 2:30pm से 5:30pm
- NIOS जनवरी-फरवरी 2021 डेट-शीट डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- ऑफिसियल वेबसाइट : www.nios.ac.in
एनआईओएस कक्षा 10वीं टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें
एनआईओएस कक्षा 10वीं टाइम टेबल जनवरी-फरवरी 2021 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए आप ऊपर इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको NIOS 10th Date Sheet 2021 का लिंक दिखाई देगा।
- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद टाइम टेबल जारी हो जाएगा।
- छात्र उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकालकर संभालकर रखें।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post