नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग के द्वारा 10 वीं कक्षा का रिजल्ट 14 जनवरी २०२२ को जारी कर दिया गया है। जो भी छात्र इस वर्ष एनआईओएस बोर्ड से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत थे वे एनआईओएस 10 वीं रिजल्ट 2022, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर जांच सकते हैं। इसके साथ आप हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी अपना एनआईओएस 10 वीं रिजल्ट 2022 जाँच सकते हैं। आपको बता दें कि एनआईओएस 10 वीं ओपन की परीक्षा 12 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गयी थीं। NIOS 10th Result 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एनआईओएस 10 वीं कक्षा रिजल्ट (अक्टूबर/नवंबर 2021) परीक्षा रिजल्ट घोषित, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर प्राप्त करें रिजल्ट।
एनआईओएस 10 वीं रिजल्ट 2022 (NIOS 10th Result 2022)
छात्रों को बता दें की अक्टूबर/नवंबर 2021 सेशन का परिणाम 14 जनवरी 2022 को घोषित किया गया है। NIOS Result 2022 class 10 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को सही रोल नंबर या 12 अंकों की नामांकन संख्या जमा करनी होगी। NIOS 10th Result 2022 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम (अक्टूबर/नवंबर 2021) | तारीख |
कक्षा 10 परीक्षा की तिथि | 12 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 |
कक्षा 10 रिजल्ट जारी होने की तारीख | 14 जनवरी 2022 |
रिजल्ट – एनआईओएस 10वीं रिजल्ट अक्टूबर/नवंबर 2021 प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऑफिसियल वेबसाइट https://results.nios.ac.in/
ऐसे प्राप्त करें एनआईओएस 10 वीं रिजल्ट 2022
परीक्षा होने के बाद छात्र NIOS 10th Result 2022 का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। कुछ छात्रों को पता ही नहीं रहता कि वो अपना NIOS Result 2022 class 10 कैसे और कहां से प्राप्त करें। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको नीचे कुछ स्टेप्स बता रहें है जिसकी मदद से आप एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकेंगे। स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-
- एनआईओएस रिजल्ट 2022 देखने के लिए सबसे पहले छात्रों को www.nios.ac.in वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को एगजामिनेशन रिजल्ट का ऑप्शन दिखाई देगा।

- छात्रों को उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्र results.nios.ac.in पेज पर पहुंच जाएंगे।
- इस पेज पर छात्रों को एग्जाम रिजल्ट सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 202२ ऑप्शन दिखाई देगा। छात्रों को इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना 12 संख्या एनरोलमेंट नंबर डालना है।

- एनरोलमेंट नंबर सही से डालने के बाद छात्रों को सबमिट बटन को दबाना है।
- सबमिट बटन को दबाने के कुछ समय बाद छात्रों का एनआईओएस रिजल्ट 2021 सामने आ जाएगा।
- छात्र अपने एनआईओएस रिजल्ट कक्षा 10 को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
एनआईओएस 10वीं रिजल्ट 2022 जरूरी जानकारी
परिणाम में छात्रों और परीक्षा से संबंधित विभिन्न उपयोगी जानकारी होती है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि परिणाम पर मौजूद सभी विवरण सही होना चाहिए। आप इसे नीचे से देख सकते हैं:
- बोर्ड का नाम
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- अभिभावक का नाम
- उम्मीदवारों की रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- नामांकन संख्या
- विषय कोड
- विषय नाम
- प्रैक्टिकल में अंक
- थ्योरी मार्क्स
- कुल मार्क
- पता आदि।
एनआईओएस 10 वीं रिजल्ट 2022 के लिए पिछले वर्ष के आंकड़े
छात्रों के लिए, पिछले वर्षों के आँकड़ों की जाँच करना आवश्यक है। पिछले रिकॉर्ड्स को जानने के बाद, आप बोर्ड में और छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा के स्तर को समझ पाएंगे। पिछले वर्षों के रिकॉर्ड इस बात का भी ब्योरा देते हैं कि छात्र को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। हम पिछले छह वर्षों के रिकॉर्ड को कवर कर रहे हैं, आप इसे नीचे दी गई तालिका से देख सकते हैं:
वर्ष | पास प्रतिशत |
2021 | 57% |
2018 | 63.88% |
2017 | 59.21 % |
2016 | 61.38 % |
2015 | 59.21 % |
एनआईओएस
एनआईओएस ओपन और डिस्टेंस लर्निंग सिस्टम के माध्यम से प्री-डिग्री स्तर तक शिक्षा प्रदान करता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) की मदद से छात्र स्कूल न जाकर भी अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। एनआईओएस वर्ष 2016 से विभिन्न वर्ग के लोगों को शिक्षा के अवसर प्रदान करने की कोशिश में लगा हुआ है। एनआईओएस का मुख्य लक्ष्य महिलाओं, दिव्यांगों, सैनिकों, आईटीआई छात्रों को सक्षम बनाने का है। एनआईओएस स्कूल स्तर पर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज भी तैयार कर रहा है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अनेक उपलब्धियां हासिल कर लीं है लेकिन एनआईओएस इन उपलब्धियों पर ही नहीं रुक गया है। बल्कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने की कोशिश में लगा हुआ है।
आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
For Admission Please Contact *SAGE University Indore 9827270210*
एनआईओएस दसवीं ओपन का रिजल्ट कब आएगा जिन्होंने कोरोना काल में शिक्षा नहीं दी