नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने होने जनवरी-फरवरी 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया है। एनआईओएस 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक आयोजित की जा रही है। जिसमे शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। जो भी छात्र इस वर्ष जनवरी-फरवरी 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना NIOS Admit Card 2021 आधिकारिक वेबसाइट http://www.nios.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे इस पेज से भी एनआईओएस हॉल टिकट 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम – एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं 2021 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 (NIOS Admit Card 2021)
एनआईओएस एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। NIOS Admit Card 15 जनवरी 2021 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। आपको बता दें कि एनआईओएस 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 जनवरी 2021 से शुरू हो रही हैं और अंतिम परीक्षा 15 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
10वीं का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 15 जनवरी 2021 |
परीक्षा की तारीख | 22 जनवरी – 15 फरवरी 2021 |
12वीं का एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 15 जनवरी 2021 |
परीक्षा की तारीख | 22 जनवरी – 15 फरवरी 2021 |
एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड
एनआईओएस हॉल टिकट 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्रों के एडमिट कार्ड एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर छात्र अपना एडमिट कार्ड जारी होने पर डाउनलोड कर सकते हैं।
- एनआईओएस 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले www.nios.ac.in वेबसाइट पर जाना है।

- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को एनआईओएस हॉल टिकट 2021 का ऑप्शन दिखाई देगा।

- उस लिंक पर छात्रों को क्लिक करना है। अब छात्रों के सामने 10वीं और 12वीं कक्षा का ऑप्शन आएगा।
- छात्रों को जिस कक्षा का एडमिट कार्ड चाहिए उस कक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- कक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद छात्रों को पूछी गई जानकारी को डालना है।
- छात्रों को अपना रजिस्टेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी डालनी है।
- सभी जानकारी सही से डालने के बाद छात्रों को सबमिट बटन को दबाना है।
- सबमिट बटन को दबाने के बाद छात्रों के सामने उनका एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021 मिल जाएगा।
- छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एनआईओएस रिजल्ट 2021
एनआईओएस रिजल्ट 2021 परीक्षा पूरी होने के बाद रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है। छात्र अपना रिजल्ट www.nios.ac.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र अपना एनआईओएस रिजल्ट 2021 इस पेज से भी देख सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स की जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
एनआईओएस
एनआईओएस “ओपन स्कूल” छात्रों को डिस्टेंस से अपनी पढ़ाई पूरी करने का मौका देता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग 1979 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शुरू किया गया था। 1986 में शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति ने माध्यमिक स्तर पर अच्छे तरीके से खुली शिक्षा सुविधाओं को बड़ा करने के लिए ओपन स्कूल प्रणाली को मजबूत करने का सुझाव दिया गया। पूरे देश में अपने स्वयं के पाठ्यक्रम और परीक्षा के साथ एक स्वतंत्र प्रणाली के रूप में एनआईओएस को शुरु किया गया।
आधिकारिक वेबसाइट – www.nios.ac.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post