एनआईओएस डेट शीट 2021: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग प्रतिवर्ष साल में दो बार एनआईओएस 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में और दूसरी परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर माह में आयजित की जाती है। अब एनआईओएस की ओर से NIOS Jan-Feb Public Examination 2021 के लिए डेट शीट जारी कर दी गयी है। इस वर्ष एनआईओएस 10 वीं और 12 वीं एग्जाम 22 जनवरी 2021 से शुरू कर दिए जायेंगे। जिसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिए गए हैं। आप NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपना एनआईओएस 10 वीं टाइम टेबल 2021 और एनआईओएस 12 वीं टाइम टेबल 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी अपनी एनआईओएस डेट शीट 2021 प्राप्त कर सकते हैं। NIOS Date Sheet 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : एनआईओएस डेट शीट 2021 जारी, नीचे दी गयी लिंक से देखें।
एनआईओएस डेट शीट 2021 (NIOS Date Sheet 2021)
जो उम्मीदवार इस वर्ष होने वाली एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो उम्मीदवार इस आर्टिकल से टाइम टेबल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्र यहां से लिखित परीक्षा के टाइम टेबल के साथ प्रैक्टिकल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। एनआईओएस टाइम टेबल और प्रैक्टिकल से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा तारीख (जनवरी-फरवरी 2021)
तारीख | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 22 जनवरी 2021 | 22 जनवरी 2021 |
परीक्षा की आखिरी तारीख | 15 फरवरी 2021 | 15 फरवरी 2021 |
प्रैक्टिकल परीक्षा तारीख
तारीख | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
14 से 17 जनवरी 2021 | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, चित्रकला |
18 से 21 जनवरी 2021 | चित्रकला, गणित, हिंदुस्तानी संगीत | रसायन विज्ञान, भौतिकी, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं योग |
22 से 25 जनवरी 2021 | गृह विज्ञान, डाटा एंट्री कार्य, कर्नाटक संगीत | कंप्यूटर विज्ञान, डाटा एंट्री कार्य, जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान |
एनआईओएस डेट शीट 2021 कैसे करें डाउनलोड?
एनआईओएस टाइम टेबल 2021 को छात्र आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ स्टेप्स को फोलो करना होगा। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो कर 10वीं और 12वीं कक्षा का टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
- एनआईओएस 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल 2021 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले http://www.nios.ac.in वेबसाइट पर जाना है।

- इसके बाद छात्रों को वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं और 12वीं टाइम टेबल का लिंक दिखाई देगा।

- छात्रों को जिस कक्षा का टाइम टेबल देखना है उस कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
- टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने टाइम टेबल आ जाएगा।
- छात्रों को टाइम टेबल पी.डी.एफ फोम में मिलेगा। जिसे छात्र डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
एनआईओएस एडमिट कार्ड 2021
एनआईओएस बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। एनआईओएस एडमिट कार्ड जारी होने पर छात्र उसे डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र इस पेज से भी अपना एनआईओएस एडमिट कार्ड2020 डाउनलोड कर सकेंगे।
एनआईओएस
NIOS (National Institute of Open Schooling) यानी कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, भारत में स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नवंबर 1989 में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य देश में उन स्थानों के अभ्यर्थियों को शिक्षा पहुंचाना है जहाँ शिक्षा की पहुंच बहुत ही दूर है। सीबीएसई व अन्य राज्यों की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा भांति ही एनआईओएस भी परीक्षा आयोजित करता है।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग यानी कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान पूरे भारत में मुक्त शिक्षा के लिए एक शिक्षा परिषद् है। भारत वर्ष में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है। एनआईओएस प्रतिवर्ष साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा आयोजित करता है। एनआईओएस की पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल माह में होती है तथा दूसरी परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर माह में आयोजित की जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट – www.nios.ac.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post