नाईपर जेईई 2020 एडमिट कार्ड – नाईपर जेईई 2020 एडमिट कार्ड नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा जारी किये जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। नाईपर जेईई 2020 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड नाईपर की आधिकारिक वेबसाइट http://www.niperahm.ac.in पर उपलब्ध होंगे। सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उनकी लॉगिन आईडी पर अपलोड किये जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बताना होगा। किसी भी उम्मीदवार को नाईपर 2020 एडमिट कार्ड पोस्ट या अन्य किसी भी ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड स्वयं ही डाउनलोड करने होगे। एडमिट कार्ड एंट्रेंस एग्जाम के लिए बहुत ही जरूरी होता है। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है। नाईपर जेईई एडमिट कार्ड 2020 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नाईपर जेईई 2020 एडमिट कार्ड
आप अपना नाईपर 2020 एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर अपडेट कर दिया जाएगा। आप उस लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमारे इस पेज से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स भी जान सकते हैं। नाईपर जेईई 2020 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी अपने साथ लेकर जाना होगा। नाईपर 2020 एडमिट कार्ड और नाईपर 2020 जेईई परीक्षा की जरूरी तारीखों के बारें में जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | |
एंट्रेंस एग्जाम की तारीख |
एडमिट कार्ड – नाईपर जेईई 2020 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.niperahm.ac.in पर जारी किए जाएंगे।
नाईपर जेईई 2020 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद नाईपर की आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

- जानकारी सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें और उसे एग्जाम में अपने साथ लेकर जाना न भूलें।
- एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है क्यूंकि एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई होती है। जैसे –
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा सेंटर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा के दिन सेंटर पर आपको एडमिट कार्ड के साथ एक वेलिड आईडी प्रूफ (ड्राविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, राशन कार्ड) भी अपने साथ लेकर जाना होगा।
नाईपर जेईई 2020 एग्जाम पैटर्न
मास्टर कोर्स
- कुल प्रश्न – 200
- बहुविकल्पीय प्रश्न
- माध्यम – ऑनलाइन
- विषय – बी.फार्म, एम.एससी (संबंधित क्षेत्र), जनरल एप्टिट्यूड
- कुल समय – 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग – प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% अंक काटे जाएंगे
पीएचडी कोर्स
- कुल प्रश्न – 170
- कुल अंक – 85
- बहविकल्पीय प्रश्न
- माध्यम – ऑनलाइन
- विषय – एम.एस. (फार्म), एम. (फार्म), एमटेक (फार्म), एमबीए (फार्म) (संबंधित क्षेत्र)
- कुल समय – 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग – प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% अंक काटे जाएंगे
नाईपर जेईई 2020 एग्जाम सेंटर
अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, बैंगलोर, भोपाल, चेन्नई, चंडीगढ़, देहरादून, गुवहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कलकत्ता, लखनऊ, मुम्बई, नागपुर, नई दिल्ली, तिरूवनंतपुरम, पुणे, आगरा, विजयवाड़ा, कोयम्बटूर, पटना, रांची, रायपुर और भुवनेश्वर।
नाईपर जेईई 2020 रिजल्ट
नाईपर जेईई 2020 रिजल्ट की जानकारी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा। नाईपर जेईई 2020 रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए चुना जाएगा।
Discussion about this post