नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किया जाएगा। छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। ना ही किसी छात्र का एडमिट कार्ड पोस्ट द्वारा भेजा जाएगा। छात्रों को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। जो भी छात्र NLU Delhi Admit Card 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली एडमिट कार्ड 2022
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड केवल उन्हीं छात्रों के जारी किये जाएंगे जिनका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। एनएलयू दिल्ली आवेदन पत्र 2022 उन्हीं छात्रों के स्वीकार किये जाएंगे जिन्होंने योग्यता मापदंडो को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसे परीक्षा के दौरान लेकर आना अनिवार्य है। अगर छात्र परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसे उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी छात्र एनएलयू दिल्ली एडमिट कार्ड 2022 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 21 अप्रैल 2022 |
प्रवेश परीक्षा की तारीख (AILET) | 01 मई 2022 |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड- एनएलयू दिल्ली एडमिशन 2022 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – nludelhi.ac.in पर जारी किया जाएगा।
ऐसे प्राप्त करें एनएलयू दिल्ली एडमिशन 2022 का एडमिट कार्ड
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली एडमिशन 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। छात्र दो तरीकों से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ आसान के स्टेप्स बता रहे हैं। जिसकी मदद से छात्र आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली एडमिट कार्ड 2022 प्राप्त करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको एडमिट कार्ड प्राप्त करने की लिंक प्राप्त हो जाएगी।
- उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब आपको इस पेज पर मांगी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही से भरनी होगी।
- मांगी गई सारी जानकारी भरें और सबमिट का ऑप्शन क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एडमिशन रिजल्ट 2022
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एडमिशन रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NLU Delhi Result 2022 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से एनएलयू दिल्ली रिजल्ट 2022 प्राप्त कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से या किसी अन्य रूप से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। एनएलयू रिजल्ट 2022 प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम दर्ज करना होगा उसके बाद ही वह रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। जो छात्र लिखित परीक्षा में पास हो जायेंगे उनको काउंसलिंग प्रकिया में शामिल होना पड़ेगा।