हरियाणा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 : भारत सरकार के ग्रमीण विकास मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2005 में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम एक्ट पारित किया गया था जिसे नरेगा के नाम से भी जाना जाता है। NREGA Job Card देश के 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी किया है। अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा राज्य में भी नरेगा जॉब कार्ड जारी किया जाता है। जिसके अनुसार हरियाणा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनमे वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए अनुकूल हैं, उनको साल के 100 दिन का गारंटी के साथ मजदूरी कार्य को उपलब्ध करा के रोजगार देना है। अब नरेगा के तहत शहरी गरीबों को भी रोजगार दिया जायेगा।
नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारण्टी एक्ट (NREGA Scheme) इसे महात्मा गाँधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारण्टी एक्ट (MGNREGA Welfare Scheme) के नाम से भी जाना जाता है। प्रतिवर्ष ग्रामीण विकास मंत्रालय राज्य में हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम दर्ज होता है जिन्होंने NREGA Haryana Job के लिए आवेदन किया होगा। NREGA Job Card List Haryana 2021 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यह पेज पढ़ सकते हैं।
हरियाणा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 ( NREGA Job Card List Haryana 2021 )
हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने के लिए और जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको पंचायत समिति और अटल सेवा केन्द्रों में जाकर आवेदन करना होता है। आपको बता दें कि मगरेगा जॉब कार्ड एक परिवार के 5 सदस्यों तक का बनता है। हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (NREGA Job Card List Haryana) के लिए आवेदन करने के 15 दिन बाद ही आपको नरेगा जॉब कार्ड मिल जायेगा। आप अपने नाम की जाँच नरेगा जॉब लिस्ट हरियाणा 2021 के द्वारा कर सकते हैं।
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय, हरियाणा |
पारित | 2005 |
हरियाणा नरेगा लिस्ट | यहाँ से देखें | यहाँ से देखें |
आधिकारिक वेबसाइट | mnregaweb2.nic.in |
हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 में अपने नाम की जाँच कैसे करें
मगरेगा जॉब लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए आसान से स्टेप्स अपनाकर अपना नाम जॉब लिस्ट में जाँच सकते हैं। स्टेप्स इस प्रकार है –
- सबसे पहले आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा या ऊपर दी गयी स्टेट की लिंक पर क्लिक करें।

- होम पेज पर आपको रिपोर्ट का सेक्शन दिखाई देगा।

- वहां आपको NREGA Job Card की लिंक दिखाई देगी।

- लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप हरियाणा राज्य की लिंक पर क्लिक करें।

- अब ओपन हुए पेज पर आप अपना डिस्ट्रिक, ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी।
- हरियाणा नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 में अपने नाम की जाँच करें।
Discussion about this post