यूजीसी नेट 2022 – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार UGC NET 2022 परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर भर 20 मई 2022 तक भर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जाता है। NTA UGC NET 2022 की लिखित परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की गयी है। एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा असिस्टेेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप की योग्यता निर्धारित करने व जांचने के लिए आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट 20एंटीए 2२ परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन/मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। आप हमारे इस पेज से NTA UGC NET 2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम – यूजीसी नेट 2022 के लिये शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 20 मई 2022 तक भर सकते हैं फॉर्म।
यूजीसी नेट जून 2022 (UGC NET June 2022)
उम्मीदवारों को बता दें कि वे यूजीसी नेट 202२ की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है, जैसे ही शेड्यूल जारी होगा इस पेज को अपडेट कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करेंगे वे क्वालीफाई माने जायेंगे। नीचे दी गई टेबल से यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा की जरूरी तारीखों के बारे में देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | यूजीसी नेट 2022 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 30 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 20 मई 2022 |
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 20 मई 2022 |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथियां | 21 से 23 मई 2022 |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
यूजीसी नेट 2022 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- रिजर्व केटेगरी के उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- जो उम्मीदवार 19 सितंबर, 1992 में पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं, उन उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- एससी, एसटी, ओबीसी, पीडबल्यूडी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहींं होनी चाहिए।
- असिस्टेंट प्रोफेसर के उम्मीदवार के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
आयु सीमा में छूट
- ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी केटेगरी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- अनुसंधान अनुभव वाले उम्मीदवारों को भी छूट प्रदान की जाएगी।
- एलएलएम डिग्री वालों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।
यूजीसी नेट जून 2022 आवेदन पत्र
एनटीए यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए नेट की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 आवेदन पत्र के साथ आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। । आवेदन पत्र भरते समय अगर उम्मीदवारों से कोई ग़लती हो जाती है तो आप करेक्शन विंडो ओपन होने पर उसमें संशोधन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य व अन्य अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए – 1100/- रूपये
- ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए – 550/- रूपए
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ट्रांसजेंडर उम्मीदवाओं के लिए – 275/- रूपए
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग एवं पेटीएम से कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड
एनटीए यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेंगे। जिन उम्मीदवारों का आवेदन पत्र स्वीकार किया गया है उन सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी की तरफ से किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर ऊपर उपलब्ध है आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट 20२2 एग्जाम पेटर्न
यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि नेट परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में होगा। शिफ्ट I सुबह की शिफ्ट में 09:30 से 12:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा और शिफ्ट II दूसरी शिफ्ट में 2:30 से 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में उद्देश्य प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी आप नीचे बनी टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
यूजीसी नेट | पेपर I | पेपर II |
विषय | सामान्य प्रकृति, अभ्यर्थी के शिक्षण / अनुसंधान योग्यता का आकलन करना | उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय के आधार पर |
सेशन | प्रथम | दूसरा |
मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) |
प्रश्न की संख्या | 50 | 100 |
कुल मार्क | 100 | 200 |
प्रति प्रश्न अंक | 2 मार्क्स | 2 मार्क्स |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ | वस्तुनिष्ठ |
समय | 1 घंटा | 2 घंटे |
अनिवार्य | सभी प्रश्न | सभी प्रश्न |
यूजीसी नेट सिलेबस
आपको बता दें कि एनटीए नेट 202२ परीक्षा के लिए इस साल सिलेबस जल्द ही जारी किया जायेगा तब तक आप नीचे दिए गए पिछले वर्ष के सिलेबस के अनुसार तैयारी कर कर सकते हैं। नया सिलेबस जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा
यूजीसी नेट की परीक्षा का सिलेबस यहां से डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट 2022 मॉक टेस्ट
एनटीए नेट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हमारे इस पेज से मॉक टेस्ट भी दे सकते हैं। आपको बता दें कि मॉक देने से आप अपनी परीक्षा की तैयारी और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। मॉक टेस्ट देने से आप परीक्षा पेटर्न को आसानी से समझ सकते हैं और अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। अगर आप एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए मॉक टेस्ट देना चाहते हैं तो तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2022 मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
यूजीसी नेट 2022 आंसर की
एनटीए नेट 2022 परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि एनटीए नेट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। उम्मीदवार यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर ऊपर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने उत्तर की जांच करने और अपने अंकों की गणना करने के लिए यूजीसी नेट 2022 आंसर की / उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है तो प्रति प्रश्न 1000 रूपए जमा करके आप उसको चैलेंज कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2022 रिजल्ट
एनटीए यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी अपने रिजल्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी पूरी होने के बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूजीसी नेट 2022 कटऑफ
यूजीसी नेट 2022 परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। यूजीसी नेट 2022 कटऑफ की जानकारी आप यूजीसी नेट की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकेंगे। कटऑफ मार्क्स रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाता है।
आधिकारिक वेबसाइट : ugcnet.nta.nic.in
यूजीसी नेट 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
Nice Information