जो उम्मीदवार एनवीएस भर्ती 2022 नॉन टीचिंग स्टाफ पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी है जो 10 फरवरी २022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑफिसियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर भर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदकों को बता दें कि एनवीएस भर्ती 2022 नॉन टीचिंग स्टाफ के 1925 रिक्त पदों पर निकाली गयी है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर ही आवेदन करें। एनवीएस भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
एनवीएस भर्ती आवेदन पत्र २०२२
एनवीएस भर्ती 20२२ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदक को अपना आवेदन पत्र और आवदेन शुल्क अंतिम तारीख से पहले जमा करना होगा। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से ही लिया जाएगा। अंतिम तारीख के बाद किसी भी आवेदक के आवेदन मंजूर नहीं किए जाएंगे। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। जरूरी तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे बनीं टेबल को देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन करने की पहली तारीख | 12 जनवरी २०२२ |
आवेदन करने की अंतिम तारीख | 10 फरवरी २०२२ |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 10 फरवरी 2022 |
आवेदन पत्र – एनवीएस भर्ती 2022 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in
आवेदन शुल्क
- असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रुप ए) /असिस्टेंट कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) पदों के लिए – 1500 रूपए
- फीमेल स्टाफ नर्स के लिए – 1200 रूपए
- लैब अटेंडेंट/ मेस हेल्पर/ मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए – 750 रूपए
- अन्य सभी पदों के लिए – 1000 रूपए
एनवीएस भर्ती 2022 कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को एनवीएस भर्ती 2022 के आवेदन करने के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको menu का ऑप्शन दिखेगा।
- menu पर क्लिक करते ही आपको मेनू बार खुल जायेगा। वहां पर आपको रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको उसमें मांगी जा रही जानकारी को भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एपलिकेशन फार्म पेज खुल जाएगा। एपलिकेशन फार्म में सभी कॉलम्स को पूरा व सही भरना होगा। किसी भी कॉलम को अधूरा न छोडें।
- आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद आपको आवेदन शुल्क भी उसी पेज से जमा करना होगा।
- आवेदन शुल्क आपको ऑनलाइन नेट बैंकिंग से जमा करना होगा।
- आवेदन पूरा हो जाने के बाद उसे एक बार दोबारा अवश्य जांच लें।
- सभी आवेदक अपना आवेदन अंतिम तारीख से पहले कर दें।
एनवीएस भर्ती 2022 एडमिट कार्ड
जितने उम्मीदवारों ने एनवीएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया होगा उन सभी के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे परीक्षा से पहले तक डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आपको हमारे एडमिट कार्ड वाले पेज पर मिले जाएगा। आप वहां से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।