नेहरू युवा केंद्र संगठन/ NYKS ने असिस्टेंट डिरेक्टर, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, असिस्टेंट एवं लाइब्रेरियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंट्स क्लर्क, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीज़न क्लर्क एवं मल्टी टास्किंग स्टॉफ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। NYKS ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लिया उनको बता दें कि NYKS की ओर से ऑफिसियल वेबसाइट nyks.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2019 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, योग्यता एवं मापदंड, भर्ती प्रक्रिया आदि की जानकारी उम्मीदवार हमारे पेज को पूरा पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।
नेहरू युवा केंद्र संगठन/NYKS भर्ती 2019
उम्मीदवारों को बता दें कि NYKS भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय तिथि एवं समय के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। जो उम्मीदवार तय तिथि के अंदर आवेदन पत्र जमा करेंगे उनको NYKS की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2019 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 जुलाई 2019 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अगस्त 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 29 अगस्त 2019 |
परीक्षा की तिथि | 6-9 सितम्बर 2019 |
परिणाम जारी होने की तिथि | जारी |
महत्वपूर्ण तिथियां
रिक्ति विवरण
पद | पदों की संख्या | वेतन |
डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर | 160 | 56100 – 177500 (लेवल-10) |
जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर | 17 | 44900 – 142400 (लेवल-07) |
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर | 01 | 44900 – 142400 (लेवल-07) |
असिस्टेंट | 38 | 35400 – 112400 (लेवल-06) |
लाइब्रेरियन | 01 | 35400 – 112400 (लेवल-06) |
कंप्यूटर ऑपरेटर | 04 | 29200 – 92300 (लेवल-05) |
एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 58 | 25500 – 81100 (लेवल-04) |
स्टेनोग्राफर ग्रेड II | 23 | 35400 – 112400 (लेवल-06) |
लोअर डिवीज़न क्लर्क | 12 | 19900 – 23200 (लेवल-02) |
मल्टी टास्किंग स्टॉफ | 23 | 18000 – 56900 (लेवल-01) |
कुल पद | 337 | – |
योग्यता एवं मापदंड
डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर :
- आवश्यक : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की हो।
- वांछित (Desirable) : उम्मीदवार ने युवा गतिविधियों / ग्रामीण विकास / अन्य सामाजिक क्षेत्रों सहित तीन वर्षों का अनुभव एक प्रतिष्ठित संगठन में स्वैच्छिक कार्य किया हो।
जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर :
आवश्यक :
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री या B.E/MCA का कोर्स किया हो।
वांछित (Desirable) :
- उम्मीदवार को डेवलपमेंट विकास और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर कार्यक्रमों में न्यूनतम तीन वर्षों का कार्य अनुभव प्राप्त हो।
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर :
आवश्यक :
- उम्मीदवार ने हिंदी/ अंग्रेजी में या अंग्रेजी विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री प्राप्त की हो।
- उम्मीदवार के पास हिंदी अनिवार्य / वैकल्पिक विषय के रूप में मास्टर डिग्री में होना चाहिए। या
- हिंदी के साथ हिंदी / अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री अनिवार्य / वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी होनी चाहिए।
वांछित (Desirable) :
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
स्टेनोग्राफर ग्रेड II :
आवश्यक :
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष।
- स्किल टेस्ट नॉर्म्स: डिक्टेशन: 10 mts @ 80wpm; प्रतिलेखन: 50 mts (Eng।), 65 mts (हिंदी) पर कंप्यूटर St अंग्रेजी और हिंदी आशुलिपि में 100/80 wpm की समतुल्य गति और टाइपराइटिंग में 40/25 wpm अंग्रेजी और हिंदी Computer कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।
वांछित (Desirable) :
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट :
आवश्यक :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के बी.कॉम लेखा कार्य में 2 साल के अनुभव के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री।
- टाइपिंग की गति 30 w.p.m. अंग्रेजी में या 25 w.p.m. हिंदी में।
- कंप्यूटर के उपयोग का ज्ञान।
वांछित (Desirable) :
- राष्ट्रीय सेवा स्वयंसेवक (NSV) / राष्ट्रीय सौभाग्य योजना (RSY) के रूप में दो वर्षों का अनुभव।
- स्वयंसेवक या राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) स्वयंसेवक के सदस्य।
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
कंप्यूटर ऑपरेटर :
आवश्यक :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री।
- डाटा एंट्री कार्य के लिए प्रति घंटे 8000 शब्द से कम की गति नहीं होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स।
लोअर डिवीज़न क्लर्क :
आवश्यक :
- 12 वीं कक्षा या विश्वविद्यालय बोर्ड से समकक्ष योग्यता।
- अंग्रेजी में 35 wpm की टाइपिंग स्पीड या कंप्यूटर पर हिंदी में 30 wpm।
मल्टी टास्किंग स्टॉफ :
आवश्यक :
- उम्मीदवार ने मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
वांछित (Desirable) :
- एक वर्ष की न्यूनतम अवधि के लिए NSV / RSY / NYC के रूप में काम किया।
- होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा में बेसिक और रिफ्रेशर कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
लाइब्रेरियन :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री प्राप्त की हो।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से लाइब्रेरी साइंस में डिग्री / डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
वांछित (Desirable) :
- प्रतिष्ठित पुस्तकालय में दो साल का अनुभव और लाइब्रेरी रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करना आना चाहिए।
- पर्सनल कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान।
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
असिस्टेंट :
आवश्यक :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री।
- प्रशासन और लेखा में तीन साल का अनुभव।
वांछित (Desirable) :
- पर्सनल कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।
- विभिन्न पाठ्यक्रमों में राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान (RGNIYD) की पीजी डिग्री
प्राप्त किये हुए उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा :
- स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष वर्ष निर्धारित की गई है स्टेनोग्राफर के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- अन्य सभी पदों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। 28 वर्ष से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते।
- उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार दी जाएगी।
नेहरू युवा केंद्र संगठन/NYKS भर्ती 2019 आवेदन पत्र
जो उम्मीदवार युवा संगठन भर्ती के विभिन्न पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2019 से 07 अगस्त 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया NYKS की ऑफिसियल वेबसाइट nyks.nic.in पर जाकर पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवार NYKS द्वारा निर्धारित की गई आवेदन फीस जरूर भरें, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
आवेदन फीस :
- जनरल एवं ओबीसी पुरुष कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 700 रूपए।
- जनरल एवं ओबीसी महिला कैटेगरी के लिए आवेदन फीस : 350 रूपए।
- एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस : NIL .
नेहरू युवा केंद्र संगठन/NYKS भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए उनके एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड NYKS की ऑफिसियल वेबसाइट nyks.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए उम्मीदवार जब परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति साथ लेकर जाएं बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
नेहरू युवा केंद्र संगठन/NYKS भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2019 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार पूर्ण जानकारी एवं आवेदन फीस के साथ आवेदन करेंगे उनको NYKS की ओर से एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे एवं उनको परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और उनकी लिस्ट जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू में सफल होने पर उम्मीदवारों के NYKS भर्ती 2019 के विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा।
नेहरू युवा केंद्र संगठन/NYKS भर्ती 2019 रिजल्ट
नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2019 परीक्षा के आयोजन के बाद उम्मीदवारों के परिणाम जारी किये जायेंगे। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए बुलाये जायेंगे। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद चयन कमेटी द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची बनाकर फ़ाइनल रिजल्ट जारी किये जायेंगे। उम्मीदवार रिजल्ट NYKS की ऑफिसियल वेबसाइट nyks.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप अपने रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीदवार नेहरू युवा केंद्र संगठन भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : nyks.nic.in
NYKS भर्ती 2019 की आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ से प्राप्त करें।
Discussion about this post