बिहार सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लिए सिविल इंजीनियर (असैनिक ) पद पर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए मेरिट लिस्ट 15 फरवरी 2019 को जारी कर दी गयी है। सिविल इंजीनियर के कुल 214 पदों पर भर्तियां होनी है। जिसके लिए उम्मीदवार कनीय अभियंता (असैनिक पद ) पदों के लिए आवेदन कर सकते थे। इस पद के लिए बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2019 तक आयोजित की गयी थी। जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती 2019 के लिए इच्छुक उमीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते थे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दिये गए लिंक के द्वारा भी आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार के द्वारा निकाली गई जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019
बिहार सरकार पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर (असैनिक पद ) के लिए भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उनकी आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाइन प्रक्रिया से दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले करने होंगे। अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे। आप पीएचईडी भर्ती 2019 की महत्वपूर्ण तारीखों को जानने के लिए हमारे पेज पर दी गई टेबल को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तारीख़ |
आवेदन शुरू होने की तारीख़ | 15 जनवरी 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तारीख़ | 31 जनवरी 2019 |
मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख़ | 15 फरवरी 2019 |
महत्त्वपूर्ण लिंक
पीएचईडी भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
पद का नाम : जूनियर इंजीनियर (असैनिक पद)
पदों की कुल संख्या : 214
वेतन
- 27,000/- रूपए प्रति माह
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 योग्यता मापदण्ड
शैक्षिक योग्यता
- आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक के पास AICTE नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। या
- UGC से मान्यता प्राप्त DEEMED University से रेगुलर में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त हो।
आयु सीमा
- जूनियर सिविल इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2019 के अनुसार 18 वर्ष से 37 साल के बीच होनी चाहिए।
- पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग की अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
- अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 40 वर्ष व अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 आवेदन पत्र
जूनियर सिविल इंजीनियर (असैनिक पद ) के आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। आवेदन भरने की तारीख़ 15 जनवरी 2019 से लेकर 30 जनवरी 2019 तक रहेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र का लिंक आपको इस पेज पर भी मिल जाएगा। उम्मीदवार उस लिंक पर क्लिक करके भी अपना अावेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवेदक, आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट – www.phed.bih.nic.in
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
- जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती से सम्बंधित बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के भर्ती के नियम के अनुसार असैनिक डिप्लोमा योग्यता के लिए 75 अंक होना चाहिए।
- ऐसे आवेदक जिनका असैनिक डिप्लोमा ग्रेड पॉइंट में दिया गया है उनके पॉइंट की गणना निम्न प्रकार की जाएगी। percentage = (grade point – 0.75 )x 10
- इसके साथ उम्मीदवार के द्वारा पूर्व में किये गए कार्य के अनुभव के आधार पर अंक दिए जाएंगे जिनकी अधिकतम सीमा 25 होगी। प्रति 1 वर्ष के अनुभव के हिसाब से 5 अंक प्रदान किये जाएंगे।
- इन अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और आगे की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 परिणाम
जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों के द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों के अनुभव के आधार पर जो अंक प्रदान किये जाएंगे उन अंकों को मेरिट लिस्ट में जोड़ दिए जाएगा। उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी और आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। पीएचईडी बिहार भर्ती के लिए परिणाम की तारीख़ अभी घोषित नहीं की गयी है। आप परिणामों की जानकारी पीएचईडी विभाग की वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in से प्राप्त क्र सकते हैं और तारीख जारी होने पर परिणाम सम्बंधित जानकारी आप हमारे पेज से भी प्राप्त कर सकते हैं।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post