जिन भी उम्मीदवारों ने पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 के लिए आवेदन किया था उनको बता दें कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बिहार सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लिए जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in पर जारी की है। आवेदक अपने परिणामों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर हमारे इस पेज से भी जान सकते हैं। आवेदक अपनी मेरिट लिस्ट में आवेदन नंबर, यूजर आईडी, नाम, पिता का नाम और स्कोर देख सकते हैं। जूनियर सिविल इंजीनियर भर्ती 2019 के रिजल्ट की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस पेज को पूरा देख सकते हैं।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 रिजल्ट
पीएचईडी बिहार भर्ती में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लिए जूनियर इंजीनियर पद के लिए मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 की मेरिट लिस्ट की अधिक जानकारी वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम संबंधित महत्त्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे देखें।
महत्वपूर्ण तिथि
कार्यक्रम | तिथि |
परिणाम की तारीख | 15 फरवरी 2019 |
मेरिट लिस्ट : बिहार पीएचईडी 2019 जूनियर इंजीनियर भर्ती मेरिट लिस्ट यहाँ से प्राप्त करें।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019 रिजल्ट कैसे देखें
- उम्मीदवारों को पहले मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की वेबसाइट http://www.phed.bih.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर दाहिने तरफ आपको “Latest updates” का कॉलम दिखेगा।
- “Latest updates” में आपको पीएचईडी जूनियर इंजीनियर भर्ती मेरिट लिस्ट का लिंक दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपका पीएचईडी बिहार जूनियर इंजीनियर मेरिट लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में होगी। आप पीडीएफ को डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं।
पीएचईडी बिहार भर्ती 2019
पीएचईडी बिहार भर्ती में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के लिए जूनियर इंजीनियर पद के लिए मेरिट लिस्ट आने के बाद भर्ती की अगली चयन प्रक्रिया की जाएगी। इस प्रक्रिया में डोक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इसके अंतर्गत उमीदवारों से उनके द्वारा पूर्व में किये गए कार्य के अनुभव के प्रूफ भी देखे जाएंगे। उम्मीदवार को जितने वर्ष का अनुभव होगा उसके हिसाब से अंक दिये जाएंगे। इन अंको की अधिकतम सीमा 25 होगी। प्रत्येक 1 वर्ष के अनुभव पर 5 अंक प्रदान किये जाएंगे। यह नंबर भी आपकी मेरिट लिस्ट के अंकों में जोड़ दिए जाएंगे और सभी अंको को मिलाकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।