अगर आप टीचर भर्ती 2018 का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए ये आर्टिकल पढ़ना बहुत जरूरी है। जी हां अगर आप थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए भर्ती देख रहे हैं। तो आपको बता दें कि राजस्थान आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका लेकर आया है। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2018 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। आपको बता दें कि राजस्थान टीचर भर्ती 2018 के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 उम्मीदवार 23 अगस्त, 2018 तक आवेदन कर सकते थे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक, राजस्थान ने जनजातीय उप योजना (टीएसपी) और गैर-जनजातीय उप योजना (नॉनटीएसपी) में 28000 पदों पर थर्ड ग्रेड शिक्षक (सामान्य [सामान्य शिक्षा], विशेष [विशेष शिक्षा]) रिक्ति की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अगर आप भी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो भर्ती से जुडी़ सारी जानकारी जैसे पात्रता , आयु सीमा, रिक्ति विवरण हमारे इस आर्टिकल में से देख सकते हैं।
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 (Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2018)
अगर आप टीचर भर्ती 2018 के लिए भर्ती प्रक्रिया देख रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। जो उम्मीदवार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उनको हम सलाह देंगे कि एक बार आवेदन करने से पहले राजस्थान टीचर भर्ती 2018 के लिए मांगी गई पात्रता को जांच लें अगर वे सारी शर्तों को पूरा करते हैंष तब ही आवेदन करें। अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप नीचे दी गई तालिका में से राजस्थान टीचर भर्ती 2018 के लिए महत्तवपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 अगस्त 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 अगस्त 2018 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 04 सितम्बर 2018 |
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती रिक्ति विवरण 2018
पद का नाम – थर्ड ग्रेड शिक्षक
पदों की संख्या – 28000
जनजाति अनुसूची स्थान (टीएसपी) के लिए –
- सामान्य शिक्षा (अंग्रेजी): 1492
- विशेष शिक्षा (अंग्रेजी): 18
- सामान्य शिक्षा (हिंदी): 586
- विशेष शिक्षा (हिंदी): 18
- सामान्य शिक्षा (विज्ञान और गणित): 1361
- विशेष शिक्षा (विज्ञान और गणित): 18
- सामान्य शिक्षा (सामाजिक अध्ययन): 331
- विशेष शिक्षा (सामाजिक अध्ययन): 18
- सामान्य शिक्षा (संस्कृत): 184
- सामान्य शिक्षा (सिंधी): 00
- सामान्य शिक्षा (उर्दू): 25
पदों की कुल संख्या – 4051
गैर-जनजाति अनुसूची स्थान (गैर-टीएसपी) के लिए –
- सामान्य शिक्षा (अंग्रेजी): 9178
- विशेष शिक्षा (अंग्रेजी): 268
- सामान्य शिक्षा (हिंदी): 4762
- विशेष शिक्षा (हिंदी): 138
- सामान्य शिक्षा (विज्ञान और गणित): 5728
- विशेष शिक्षा (विज्ञान और गणित): 172
- सामान्य शिक्षा (सामाजिक अध्ययन): 2800
- विशेष शिक्षा (सामाजिक अध्ययन): 100
- सामान्य शिक्षा (संस्कृत): 623
- सामान्य शिक्षा (सिंधी): 55
- सामान्य शिक्षा (उर्दू): 125
पदों की कुल संख्या – 23949
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती पात्रता मापदंड 2018
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को 12 वीं या किसी भी शाखा से स्नातक के साथ 2 वर्ष का डिप्लोमा बीटीसी/डीएलएड या समकक्ष कोर्स पास होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्श के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है जो कि निम्न है-
- एससी / एसटी / ओबीसी पुरुष या महिला (सामान्य) राजस्थान के उम्मीदवारों के लिए 5 साल
- एससी / एसटी / ओबीसी राजस्थान के महिला उम्मीदवारों के लिए 10 साल
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 5 साल
- विकलांगता वाले पीडब्लूडी के लिए 10 साल
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती मेरिट लिस्ट 2018
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। आवेदक राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे पेज पर दी गयी लिंक के माध्यम से भी अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट : राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2018 मेरिट लिस्ट यहाँ से देखें।
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती आवेदन पत्र 2018
जो उम्मीदवार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको बता दें कि वे राजस्थान टीचर भर्ती 2018 के लिए अॉनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए उन्हें एक चालू ई-मेस आईडी चाहिए और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। उम्मीदवार हमारे पेज पर दी गई सीधी लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र : राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर भर्ती 2018 आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें।…आवेदन प्रक्रिया खत्म।
आधिकारिक साइट – rajasthan.gov.in
आवेदन शुल्क
थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने के लिए आपको जो शुल्क का भुगतान करना होगा वो निम्न है-
- राजस्थान के सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछडा़ / अतिपिछडा़ व राज्य के बाहर के आवेदकों के लिए – 100 रूपए
- नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछडा़ / अतिपिछडा़ वर्ग के आवेदक हेतु – 70 रूपए
- अनुसूचित जाति / जनजाति के आवेदकों के लिए – 60 रूपए
राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परिणाम 2018
जो उम्मीदवार शिक्षक भर्ती राजस्थान के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको बता दें कि शिक्षक भर्ती राजस्थान के लिए परिणाम आधिकारिक साइट पर जारी किए जाएंगे। आप अपने परिणाम अॉनलाइन देख सकते हैं। या आप हमारे पेज पर दी गई सीधी लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देंखे।
अधिसूचना –
- टीएसपी – यहां से देंखे
- नॉन टीएसपी – यहां से देंखे
Discussion about this post