राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। उम्मीदवार 26 सितम्बर 2018 से राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2018 में डिस्ट्रिक्ट जज कैडर के लिए भर्ती निकली हैं। जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर 2018 को आवेदन की अंतिम तिथि हैं। उम्मीदवार 48 पदों के लिए जल्दी आवेदन करें। हम इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 की पुरी जानकारी देंगे। कई दफा उम्मीदवारों के पास कई सवाल होते हैं। जैसे की राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर भर्ती 2018 में कितना वेतन ,आवेदन कहा से करना ,परीक्षा किस प्रकार की होती हैं,प्रवेश पत्र कब मिलेगा और परीक्षा होने के बाद परिणाम कब तक आएंगे। उम्मीदवारों के ऐसे कई सवाल होते हैं। लेकिन हम सभी सवालों के जबाब आपको देंगे। आप हमारा यहां आर्टिकल आखिरी तक पढ़े। तो फिर आइये राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर भर्ती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बाते जानते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018(Rajasthan High Court Recruitment 2018)
इस साल राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 में कुल 48 पद हैं। ओबीसी वर्ग और एससी /एसटी वर्ग के लिए अलग से छूट दी गई हैं। जो आपको नीचे विस्तार से बताएंगे। सबसे पहले आप लोगों बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए खाली भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की देवनागरी हिंदी भाषा में लिखने का अनुभव होना चाहिए। और साथ ही साथ राजस्थान संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए। आइये नीचे राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 कुछ महत्वपूर्ण तिथियां तालिका के माध्यम से जानते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तारीख |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 सितम्बर 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2018 रात 12 बजे तक |
आवेदन प्रिंट की अंतिम तिथि | 25 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
कुल पद :- 48
पद का नाम :-डिस्ट्रिक्ट जज कैडर
वेतन
- सभी उम्मीदवारों को 51550-1230-58930-1380-63070 रूपये के बीच वेतन दिया जायेगा।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 योग्यता मापदंड
शैक्षित योग्यता
- सभी उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- अगर कोई भी उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए आवेदन कर रह हैं तो उनके पास 7 साल का वकील फिल्ड का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार को देवनागरी हिंदी भाषा का लिखने का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
- सभी उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2019 के अनुसार 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट
- ओबीसी /एससी/एसटी और महिला वर्ग के लिए 5 साल की छूट हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 आवेदन पत्र
उम्मीदवार 26 सितम्बर 2018 से राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार को राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करके अपनी सारी जानकारी डालनी होगी। उम्मीदवार अपने सारे डॉक्यूमेंट स्कूल सर्टिफिकेट ,लॉ डिग्री ,कास्ट सर्टिफिकेट आदि भरने होंगे। हम आपको बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए हमारे द्वारा नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके भी आप सीधे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फीस
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये फीस हैं।
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये फीस हैं।
- विकलांग वर्ग के लिए 250 रूपये फीस हैं।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये फीस हैं।
- सभी उम्मीदवारों को बता दें कि फीस ऑफलाइन जमा की जाएगी। आपको किसी भी बैंक द्वारा डिमांड डफरट राजस्थान हाई कोर्ट के फवौर बनना होगा।
आवेदन पत्र :- यहां से करें।
आधिकारिक साइट :-hcraj/index.php
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए सबसे पहले राइटिंग टेस्ट परीक्षा होगी। अगर उम्मीदवार उस परीक्षा में सफल होते हैं तो उनको इंटरव्यू के आमंत्रित किया जायेगा। लेकिन उन परीक्षा से पहले आपको प्रवेश पत्र की जरूरत पड़ेगी। जिसकी जानकारी आपको हमारे आर्टिकल में भरपूर मात्रा में मिलेगी। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र की अभी कोई घोषणा नहीं हुई हैं। प्रवेश पत्र आते ही महत्वपूर्ण तिथियों में अपडेट कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 0291-2541042 ,2541388 इन नंबर पर कॉल करके पता कर सकते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
विषय | मैक्सिमम मार्क्स | मिनिमस मार्क्स फॉर एससी/एसटी | मिनिमस मार्क्स फॉर सामान्य वर्ग | अवधि |
लॉ पेपर -1 | 100 | 40 | 45 | 3 घंटे |
लॉ पेपर 2 | 100 | 40 | 45 | 3 घंटे |
भाषा को ट्रांस्लेशन प्रेसिस ,एसेज ,हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी | 50 | 18 | 18 | 2 घंटे |
इंटरव्यू | 30 |
राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 परिणाम
उम्मीदवारों को जानकारी के मुताबिक बता दें कि परीक्षा के परिणाम की अभी घोषणा नहीं हुई हैं। उम्मीदवारों की पहले एक लिखित परीक्षा होगी। फिर उकसे बाद एक इंटरव्यू होगा। अगर उम्मीदवार दोनों प्रक्रिया में सफल रहे तो उन्ही का राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए चयन किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई अधिसूचना देख सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखे।
अधिसूचना :-यहां से देखे।
Discussion about this post