राजस्थान पुलिस विभाग ने पुलिस भर्ती 2018 के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस विभाग ने टीएसपी क्षेत्र (जनजातीय उप-योजना) के लिए कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल ड्राइवर, कांस्टेबल बैंड की भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म आमंत्रित किया गया था। जिसके लिए लिखित परीक्षा का 27 अगस्त 2018 को आयोजित की गयी थी। राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल रिक्तियों की भर्ती परीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जा चुका है। तथा पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम पेज पर दी गयी लिंक से देख सकते हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 के लिए इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये एक बहुत बड़ा़ और अच्छा मौका है। उम्मीदवार राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2018 से जुडी़ सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, पात्रता, रिक्ति विवरण आदि हमारे आज के इस आर्चिकल में से देख सकते हैं।
नवीनतम : राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 का रिजल्ट जारी, नीचे दी गयी लिंक से जांचे परिणाम।
राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 (Rajasthan Police Recruitment 2018)
जो उम्मीदवार राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं उनको बता दें कि आवेदन करने से पहले राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2018 के लिए मांगी गई पात्रता को जांच ले उसके बाद अगर वे सभी शर्तों को पूरा करते हैं तब ही आवेदन करें नहीं तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप नीचे दी गई तालिका में से महत्तवपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 जुलाई 2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2018 |
प्रवेश पत्र | 22 अगस्त 2018 |
परीक्षा की तिथि | 27 अगस्त 2018 |
पीईटी एडमिट कार्ड | 13 नवंबर 2018 |
परिणाम की तिथि | 12 मार्च 2021 |
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
- पद का नाम- कांस्टेबल सामान्य (टीएसपी क्षेत्र)
पदों की संंख्या- 584
- यूआर: 293
- एससी: 29
- एसटी: 262
पद का नाम- कांस्टेबल ड्राइवर (टीएसपी क्षेत्र)
पदों की संंख्या-28
- यूआर: 15
- एससी: 01
- एसटी: 12
पद का नाम– कांस्टेबल (टीएसपी क्षेत्र)
पदों की संंख्या- 11
- यूआर: 07
- एससी: 00
- एसटी: 04
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8 वीं कक्षा पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस (एलएमवी / एचएमवी) होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
- एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 साल
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल
- विकलांगता वाले पीडब्लूडी के लिए 10 साल
शारीरिक योग्यता
पुरूषों के लिए-
- ऊंचाई: 168 सेमी
- छाती: 81 से 86 सेमी
महिलाओं के लिए-
ऊंचाई: 152 सेमी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम 2018
परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवारों को अपने परिणाम का इंतजार होता है। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2018 के बाद परिणाम जारी कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2018 आधिकारिक साइट पर जारी दिया जाएगा। आप हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी देख सकते हैं।
परिणाम : राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 परिणाम यहाँ से देखें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रवेश पत्र 2018
लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को पीईटी एडमिट कार्ड अॉनलाइन डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2018 डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। पीईटी प्रवेश पत्र आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक साइट से या हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड : राजस्थान पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड 2018 यहाँ से प्राप्त करें।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 आवेदन पत्र
जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उनको बता दें कि ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वे आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और वे हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए कुछ शुल्क का भुगतान भी करना होगा उमम्मीदवार अॉनलाइन माध्यम से ही फीस भरेंगे।
आवेदन पत्र : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल (टीएसपी) भर्ती 2018 के लिए आवेदन यहां से करें।….आवेदन प्रक्रिया खत्म।
आधिकारिक साइट- police.rajasthan.gov.in
आवेदन फीस
- राजस्थान के जनरल डोमिनिक के लिए: 400/-
- एससी / एसटी / राजस्थान डोमिनिक के लिए: 350/-
- जनरल (वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है): 350/-
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देंखे।
अधिसूचना- यहां से देंखे।