जो छात्र राजस्थान राज्य में स्थित पॉलिटेक्निक 2021 लेट्रल एंट्री पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको बता दें कि प्राविधिक शिक्षा निदेशायल राजस्थान की ओर से सत्र 2021 के लिए कॉउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो छात्र डिप्लोमा लेट्रल एंट्री में एडमिशन लेना चाहते हैं वे निर्धारित तिथियों में कॉउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश ले सकते हैं। छात्र तिथियों की जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से 20 अगस्त 2021 तक पूर्ण की गयी थी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। Rajasthan Polytechnic Lateral Entry 2021 एडमिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छात्र इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 (Rajasthan Polytechnic Lateral Entry 2021)
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री 2021 आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज है उनको कॉउंसलिंग चरण में शामिल होना अनिवार्य है। कॉउंसलिंग में सफल छात्रों को राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिया जायेगा। छात्र नीचे टेबल के माध्यम से राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डालें।
कार्यक्रम | महत्पूवर्ण तिथियां |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 30 जुलाई 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 20 अगस्त 2021 |
अस्थाई योग्यता सूची जारी होने की तिथि | 23 अगस्त 2021 |
अस्थाई योग्यता सूची में संसोधन के लिए पोर्टल के माध्यम से डॉक्यूमेंट अपलोड करना | 24 से 26 अगस्त 2021 |
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 27 अगस्त 2021 |
KM/ PH/ Ex-S/ सिंगल मदर चाइल्ड और आश्रित उम्मीदवारों का ऑनलाइन सीट आवंटन | 28 अगस्त 2021 |
प्रथम सीट आवंटन की तिथि | 28 अगस्त 2021 |
प्रथम सीट आवंटन के बाद निर्धारित केंद्र पर मूल दस्तावेज़ एवं प्रक्रिया शुल्क 1000 रूपए के साथ रिपोर्ट करना एवं रिपोर्टिंग के बाद अपवर्ड मूवमेंट के लिए नोडल सेंटर पर आवेदन की तिथि | 31 अगस्त से 03 सितम्बर 2021 |
अपवर्ड मूवमेंट के उम्मीदवारों की सूची जारी होने की तिथि | 06 सितम्बर 2021 |
द्वितीय सीट आवंटन की तिथि | 09 सितम्बर 2021 |
द्वितीय सीट आवंटन के बाद निर्धारित केंद्र पर मूल दस्तावेज़ एवं प्रक्रिया शुल्क 1000 रूपए के साथ रिपोर्ट करना एवं रिपोर्टिंग करने की तिथि | 11 से 14 सितम्बर 2021 |
आवंटित महाविद्यालय में मूल प्रमाण पत्र एवं शेष शुल्क जमा कराने की तिथियां | 15 से 17 सितम्बर 2021 |
कक्षाएं शुरू होने की तिथि | 20 सितम्बर 2021 |
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय स्तर पर इंटरनल स्लाइडिंग किये जाने की तिथि | 21 सितम्बर 2021 |
महाविद्यालय रिक्त स्थानों, यदि कोई है, की सूचना प्रदर्शित होना | 22 सितम्बर 2021 |
वांछित महाविद्यालय में डायरेक्ट एडमिशन के लिए आवेदन करना | 24 से 30 सितम्बर 2021 |
मेरिट लिस्ट जारी करना | जारी की जाएगी |
सीट आवंटन करना एवं शुल्क के साथ रिपोर्टिंग करना | जारी की जाएगी |
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री कोर्स
सिविल | सिविल कंस्ट्रक्शन |
आर्किटेक्टर | मैकेनिकल |
मैकेनिकल ऑटोमोबाइल | मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग |
मैकेनिकल प्रोडक्शन | इलेक्ट्रिकल |
इलेक्ट्रॉनिक्स | इलेक्ट्रॉनिक्स फाइबर ऑप्टिक्स |
इंस्ट्रूमेंटेशन | कंप्यूटर साइंस |
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी | केमिकल |
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी | प्लास्टिक टेक्नोलॉजी |
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग | होटल मैनेजमेंट एन्ड केटरिंग टेक्नोलॉजीफैशन डिजाइनिंग |
राजस्थान पॉलिटेक्निक 2021 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता –
लेट्रल एंट्री कोर्स :
- उम्मीदवार ने 10वीं की परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित से राजस्थान माध्यमिक बोर्ड अजमेर या सीबीएससी बोर्ड नई दिल्ली से उत्तीर्ण की हो। या
- उम्मीदवार ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। या
- उम्मीदवार ने 12वीं साइंस वोकेशनल/ टेक्निकल से पास की हो। या
- उम्मीदवार ने 10+2वर्षीय आईटीआई किया हो।
आयु सीमा : सभी कोर्स में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन आवेदन पत्र 2021
जो उम्मीदवार राजस्थान पॉलिटेक्निक के विभिन्न लेट्रल एंट्री कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं उनको बता दें की राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2021 से शुरू हो गयी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in पर जाकर भर सकते हैं एवं इसके साथ उम्मीदवार इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र स्वयं या अधिकृत ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते हैं।
आवेदन पत्र :
जो छात्र राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री पाठ्यक्रम के लिए आवेदन पत्र भरेंगे उनको आवेदन करने के साथ डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान की ओर से निर्धारित की गयी आवेदन फीस जमा करना अनिवार्य है, बिना आवेदन फीस भरे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे और ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिड कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से एवं ई-मित्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300/- रूपए का भुगतान करना होगा।
आवेदन पत्र : राजस्थान पॉलिटेक्निक डिप्लोमा लेट्रल एंट्री 2021 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन मेरिट लिस्ट 2021
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री 2021 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार राजस्थान शिक्षा विभाग शॉर्टलिस्ट कर मेरिट लिस्ट तैयार की गयी है। शार्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in पर प्रदर्शित कर दी गयी है। जिन उम्मीदवरों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट : राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 की सेकेंड अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट : राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 की फाइनल जनरल मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 कॉउंसलिंग
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री 2021 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट शामिल होगा उन्हें आवंटित किये गए केंद्र पर तय तिथि एवं समय के अनुसार कॉउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। जो उम्मीदवार कॉउंसलिंग राउंड में उपस्थित नहीं होंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा एवं रिक्त हुई शीट पर मेरिट लिस्ट के अनुसार दूसरे उम्मीदवार को प्रवेश प्रदान किया जायेगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा इसलिए छात्र सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री कोर्स शुल्क विवरण
उम्मीदवार नीचे पिछले साल की राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री कोर्स के विभिन्न कोर्स की फीस की जानकारी देख सकते हैं।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 की ऑफिशियल बुकलेट प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
राजस्थान पॉलिटेक्निक लेट्रल एंट्री एडमिशन 2021 से सम्बंधित तिथियों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।