जो छात्र डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा एवं वोकेशनल कोर्स एवं पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से सत्र 2020 एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। आरएमएलएयू एडमिशन 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 30 अगस्त 2020 (यूजी प्रोग्राम) तक पूर्ण की गयी एवं पीजी के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2020 निर्धारित है। इसके साथ छात्र 10 अक्टूबर 2020 तक पीएचडी पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब यूजी प्रोग्राम के लिए मेरिट लिस्ट और कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ आपको बता दें कि जिन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था उसका भी रिजल्ट विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया भिन्न कोर्स के लिए भिन्न रखी गई है। बता दें कि कुछ कोर्सेस के लिए छात्रों का एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर दिया जाएगा। वहीं कुछ कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा यूनिवर्सिटी द्वारा ही आयोजित की जाएगी। जो भी छात्र RMLAU Admission 2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : आरएमएलएयू एडमिशन 2020 प्रवेश परीक्षा 2020 के रिजल्ट हुए घोषित।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020
डॉ आरएमएलएयू एडमिशन 2020 प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में निर्धारित किये गए अंको को प्राप्त कर लेंगे उनको प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण कॉउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं सफल छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार ram manohar lohia avadh university admission 2020 की महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (प्रवेश परीक्षा)
आयोजन | तिथियां |
आवेदन फॉर्म शुरू होने की तारीख | 25 अप्रैल 2020 |
फीस भरने की अंतिम तिथि (यूजी पाठ्यक्रम) | 28 अगस्त 2020 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख (यूजी पाठ्यक्रम) | 30 अगस्त 2020 |
पीजी कोर्स की फीस भरने की आखिरी तारीख | 28 सितम्बर 2020 |
पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख | 30 सितम्बर 2020 |
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि (यूजी प्रोग्राम) (मेरिट बेस्ड) | जारी |
परीक्षा की तारीख | अक्टूबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | अक्टूबर 2020 |
रिजल्ट की तारीख | जारी |
कॉउंसलिंग की तिथि | शुरू |
महत्वपूर्ण तिथियां (पीएचडी प्रोग्राम)
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथियां | 18 सितम्बर 2020 |
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2020 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अक्टूबर/नवंबर 2020 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | 08 नवंबर 2020 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | दिसंबर 2020 के अंतिम सप्ताह |
महत्वपूर्ण तिथियां
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 योग्यता मापदंड
जो भी छात्र राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडो को पूरा करना होगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दी गई है।
छात्र नीचे टेबल के अनुसार कोर्स, सीटें और शैक्षिक योग्यता मापदंड की जानकारी लें सकते हैं।
कोर्स | सीटें | योग्यता |
(एम.एससी) बायोकेमिस्ट्री | 25 | लाइफ साइंस, केमिस्ट्री और बायोकेमिस्ट्री में बी.एससी |
(एम.ए) इन इकोनॉमिक्स एंड रूरल डेवलपमेंट | 50 | इकोनॉमिक्स के साथ (बी.ए) / मैथमेटिक्स के साथ (बी.एससी) |
(एम.एससी) इलेक्ट्रॉनिक्स | 25 | फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में (बी.एससी) |
(एम.एससी) ईएनवी साइंस | 25 | लाइफ साइंस में (बी.एससी) |
(एम.ए) हिस्ट्री | 50 | अन्सिएंट हिस्ट्री / मॉडर्न हिस्ट्री में ( बी.ए) डिग्री |
(एम.एससी) मैथमेटिक्स (स्टेटिस्टिक्स) | 50 | मैथमेटिक्स के साथ (बी.एससी ) |
(एम.एससी) माइक्रोबायोलॉजी | 20 | 50 मार्क्स के साथ बायोलॉजिकल साइंस साथ केमिस्ट्री / बायोकेमिस्ट्री / माइक्रोबायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी में (बी.एससी) डिग्री |
(एम.एससी) फिजिक्स | 30 | फिजिक्स में बी.एससी |
(एम.एससी) बायोटेक्नोलॉजी | 25 | बी.एससी की डिग्री 50% मार्क्स के साथ |
(एम.ए) ईएक्सटी एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट | 30 | ग्रेजुएशन |
(एम.ए) मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म | 40 | ग्रेजुएशन |
एम.एलआइबी.आई.एससी | 40 | 45% मार्क्स के साथ बी.एलआइबी.आई.एससी में ग्रेजुएशन |
एम.एस.डव्लू | 50 | ग्रेजुएशन |
मास्टर ऑफ टूरिज्म | 60 | ग्रेजुएशन |
बी.बी.ए | 60 | 40% के साथ 10+2 पास |
बी.सी.ए | 60 | 45% के साथ 10+2 पास (मैथमेटिक्स विषय अनिवार्य) |
बी.एलआईबी.आई.एससी | 50 | 45% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन |
पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग | 30 | ग्रेजुएशन |
एल.एल.बी (तीन साल) | 45% मार्क्स के साथ बीसीआई ग्रेजुएशन (एसटी / एससी 40%) | |
एल.एल.बी (पांच साल) | 45% मार्क्स के साथ बाहरवीं कक्षा पास (एसटी / एससी 40%) | |
एम.ईएड (दो साल ) | 315 | 55% मार्क्स के साथ बी.एड/ एल.टी (एससी / एसटी 50%) |
बी.पी.एड | बैचलर डिग्री | |
एम.पी.एड | 50% मार्क्स के साथ बी.पी.एड डिग्री या 50% मार्क्स के साथ बी.पी.ई (तीन साल) डिग्री | |
बी.पी.ई | बाहरवीं कक्षा पास | |
फर्स्ट ईयर – बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
फर्स्ट ईयर -बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
फर्स्ट ईयर – बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
फर्स्ट ईयर- बी.टेक (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
सेकंड ईयर – बी.टेक (लेटरल एंट्री) (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
सेकंड ईयर – बी.टेक (लेटरल एंट्री ) (कंप्यूटर साइंस) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
सेकंड ईयर – बी.टेक (लेटरल एंट्री ) (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
सेकंड ईयर – बी.टेक (लेटरल एंट्री ) (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ) | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन | 60 | एकेटीयू के अनुसार |
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 आवेदन पत्र
आरएमएलएयू आवेदन पत्र 2020 ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। छात्र डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rmlau.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2020 से शुरू की गयी है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि यूजी एवं पीजी कोर्स के लिए बढ़ाकर ३० अगस्त 2020 निर्धारित की गयी है थी जिसे एक बार फिर से 30 सितम्बर 2020 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। इसके साथ छात्र 18 सितम्बर 2020 से 10 अक्टूबर 2020 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिशन का आधार मेरिट लिस्ट हो या प्रवेश परीक्षा, दोनों की स्थिति में आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को आवेदन पत्र भरने के साथ साथ अनिवार्य रूप से आवेदन शुल्क जमा करना होगा, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।
आवेदन पत्र : आरएमएलयू एडमिशन 2020 के लिए विभिन्न यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें।
पीएचडी पाठ्यक्रम में आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 एडमिट कार्ड
आरएमएलएयू एडमिट कार्ड 2020 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को होना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rmlau.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से छात्र मांगी गयी जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 एडमिशन प्रक्रिया
डायरेक्ट एडमिशन के लिए
- आवेदन पत्र
- मेरिट लिस्ट
- काउंसलिंग
- एडमिशन
प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने वाले एडमिशन के लिए
- आवेदन पत्र
- एडमिट कार्ड
- प्रवेश परीक्षा
- रिजल्ट
- मेरिट लिस्ट
- काउंसलिंग
- एडमिशन
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 परीक्षा पैटर्न
राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 के लिए सबसे पहले छात्रों को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। बता दें लिखित परीक्षा में रेजिडेंशियल कोर्स से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जायेंगे वहीं एल.एल.बी, एम.ईडी, एम.पी.एड और बी.पी.एड कोर्स के लिए 200 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछें जायेंगे। छात्रों की लिखित परीक्षा परीक्षा में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 रिजल्ट/मेरिट लिस्ट
आरएमएलएयू प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद आरएमएलएयू रिजल्ट 2020 जारी कर दिए गए हैं। छात्र डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rmlau.ac.in पर जाकर विभिन्न यूजी एवं पीजी प्रोग्राम का परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया गया है। जो छात्र परीक्षा में निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको कॉउंसलिंग चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा एवं सफल छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान किया जायेगा।
आरएमएलएयू एडमिशन 2020 काउंसलिंग
जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में जारी किया जाएगा उन्हें आरएमएलएयू काउंसलिंग 2020 की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। छात्रों को कॉउंसलिंग के लिए तय तिथि एवं समय पर स्वयं रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। अगर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। कॉउंसलिंग के समय छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा इसलिए छात्र अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ, जो छात्र कॉउंसलिंग के समय मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
कॉउंसलिंग शेड्यूल (यूजी प्रोग्राम) की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
एडमिशन फीस 2020
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी की ओर से सभी पाठ्यक्रमों के लिए भिन्न फीस निर्धारित की गयी है। छात्र फीस की जानकारी के लिए नीचे दी गए लिंक पर क्लिक करके पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं –
विभिन्न रेगुलर एवं सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की फीस की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
ऑफिसियल नोटिफिकेशन : डॉ आरएमएलएयू 2020 एडमिशन प्रक्रिया की ऑफिसियल नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
Discussion about this post