RBI Grade B Recruitment 2021 : भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिवर्ष ऑफिसर ग्रेड बी के पदों पर भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्रेड बी भर्ती 2021 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक पूर्ण की जिसके बाद अब फेज 1 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिकारी ग्रेड बी में (डीआर) सामान्य, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग और सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग के लिए एडमिट कार्ड आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को RBI Grade B Recruitment 2021 फेज 1 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद फेज 2 परीक्षा से गुजरना होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी जैसे परीक्षा पैटर्न, योग्यता, रिक्ति विवरण, एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड और रिजल्ट आदि के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : आरबीआई ग्रेड बी 2021 भर्ती फेज 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 ( RBI Grade B Recruitment 2021 )
आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2021 से शुरू कर दी गयी थी एवं आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 निर्धारित थी। RBI Grade B Recruitment 2021 की परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 से जुड़ी अधिक महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गयी सारिणी देख सकते हैं।
कार्यक्रम | तारीखें |
---|---|
आवदेन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 28 जनवरी 2021 |
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख | 15 फरवरी 2021 |
फेज 1 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 25 फरवरी 2021 |
फेज 1 परीक्षा | 6 मार्च 2021 |
फेज 1 रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
फेज 2 परीक्षा (डीआर) सामान्य | 1 अप्रैल 2021 |
फेज 2 परीक्षा | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
कुल पद – 322
पदों के नाम और संख्या
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सामान्य) के लिए
- कुल पद : 270
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग) के लिए
- कुल पद : 29
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग) के लिए
- कुल पद : 23
वेतन
- उम्मीदवारों को शुरूआती वेतन 35,150/- रुपए प्रति महीना दिया जायेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 योग्यता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सामान्य) के लिए
- उम्मीदवार कोई भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 अंको के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- एसटी / एससी और पीडव्लूडी वर्ग कम से कम 50 अंको के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग) के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 55 अंको के साथ अर्थशास्त्र / एकीकृत अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम / वित्त विषय से पोस्टग्रेजुएट (मास्टर) होना चाहिए। अथवा
- 55 प्रतिशत अंको के साथ पीजीडीएम / एमबीए।
- एसटी / एससी और पीडव्लूडी वर्ग को 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
- अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग) के लिए
- उम्मीदवार 55 अंको के साथ सांख्यिकी / गणितीय सांख्यिकी / गणितीय अर्थशास्त्र / IIT- खड़गपुर से अर्थशास्त्र / सांख्यिकी और सूचना विज्ञान / अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और आईआईटी-बॉम्बे से सूचना विज्ञान विषय में पोस्टग्रेजुएट (मास्टर) होना चाहिए। अथवा
- न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष के साथ गणित में मास्टर डिग्री सभी सेमेस्टर के कुल में ग्रेड।
- एसटी / एससी और पीडव्लूडी वर्ग को 05 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
राष्ट्रीयता
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। नेपाल / भूटान / तिब्बती शरणार्थी / पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या के पूर्वी अफ्रीकी देशों, युगांडा, तंजानिया के संयुक्त गणराज्य, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन यदि वे भारत में बसने का इरादा रखते हैं भारत में स्थायी रूप से।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
आयु छूट
- एसटी / एससी वर्ग को आयु में 05 साल की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी वर्ग को आयु में 03 साल की छूट दी जाएगी।
- पीडव्लूडी वर्ग को आयु में 30 साल की छूट दी जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी एप्लीकेशन फॉर्म 2021
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार 28 जनवरी 2021 से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी 2021 एप्लीकेशन फॉर्म, बैंक की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। आप ऊपर दी गयी लिंक के द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों के पास वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। आवेदन शुल्क भरने के बाद ही उम्मीदवारों का आवेदन पत्र पूर्ण माना जायेगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग के माध्यम से भर सकते है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850/- रुपये है।
- एससी / एसटी और पीडव्लूडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- रूपये है।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2021
आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों की प्रथम चरण की परीक्षा के लिए आरबीआई की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड आरबीआई की http://www.rbi.org.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड करना होगा, इसके साथ आप इस पेज पर ऊपर दिए गए डायरेक्ट (एडमिट कार्ड के) लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि डालना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 परीक्षा सेंटर
- फेज 1 परीक्षा के लिए परीक्षा सेंटर :-
- अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, नई दिली, उड़ीसा पुडुचेर्री, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना।
- फेज 2 (पेपर 2 / पेपर 3) के लिए
- अहमदाबाद – गांधी नगर, जम्मू, बेंगलुरु, कानपुर, भोपाल, कोच्चि, भुवनेश्वर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई- नवी मुंबई, चंडीगढ़- मोहाली, नागपुर, चेन्नई, नई दिल्ली- एनसीआर, गुवाहाटी, पटना, हैदराबाद, पुणे, जयपुर और तिरुवनंतपुरम।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की सबसे पहले लिखित परीक्षा परीक्षा आयोजित की जाएगी। फेज 1 और फेज 2 परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में सफल होना अनिवार्य है। सभी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 एग्जाम पैटर्न
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सामान्य)
- चरण 1 – परीक्षा के लिए
- कुल अवधि – 2 घंटे
- अधिकतम अंक – 200
- प्रश्नों के प्रकार – मल्टीपल चॉइस
टॉपिक | अधिकतम अंक |
सामान्य जागरूकता | 200 |
इंग्लिश लैंग्वेज | |
मात्रात्मक रूझान (क्वांटेटिव) | |
रीजनिंग |
- चरण 2 – परीक्षा के लिए
- प्रत्येक पेपर की अवधि : 90 मिनट या 1.5 घंटे
- कुल अवधि : 4:30 घंटे
- अधिकतम अंक : 300
टॉपिक | मार्क्स |
पेपर I – इकोनॉमिक्स एंड सोशल इशू | 100 |
पेपर II – इंग्लिश (writing skills) | 100 |
पेपर III – फाइनेंस एंड मैनेजमेंट | 100 |
- चरण 3 – साक्षात्कार
- अधिकतम अंक : 50
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग)
- चरण 1 – परीक्षा के लिए
- पेपर 1 के लिए समय : 120 मिनट
- पेपर 2 के लिए समय : 180 मिनट
- पेपर 3 के लिए समय : 90 मिनट
- अधिकतम अंक : 300
टॉपिक | मार्क्स |
पेपर I – इकोनॉमिक्स (ऑब्जेक्टिव टाइप) | 100 |
पेपर II – इकोनॉमिक्स (वर्णनात्मक प्रकार) | 100 |
पेपर III – अंग्रेजी (वर्णनात्मक प्रकार) | 100 |
पहले चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जायेगा। वही इंटरव्यू के लिए भी बोर्ड द्वारा जानकारी दी जाएगी।
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) (सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग)
- चरण 1 – परीक्षा के लिए
- पेपर 1 के लिए समय : 120 मिनट
- पेपर 2 के लिए समय : 180 मिनट
- पेपर 3 के लिए समय : 90 मिनट
- अधिकतम अंक : 300
टॉपिक | मार्क्स |
पेपर I – सांख्यिकी (ऑब्जेक्टिव टाइप) | 100 |
पेपर II – सांख्यिकी (वर्णनात्मक प्रकार) | 100 |
पेपर III – अंग्रेजी (वर्णनात्मक प्रकार) | 100 |
पहले चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जायेगा। वही इंटरव्यू के लिए भी बोर्ड द्वारा जानकारी दी जाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी भर्ती 2021 रिजल्ट
लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आरबीआई की http://www.rbi.org.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देखें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.rbi.org.in
आरबीआई ग्रेड बी 2021 भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अधिसूचना यहां से पढ़ सकते हैं।
Discussion about this post