रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कनिष्ठ अभियंता यानी कि जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन एग्जामिनेशन का आयोजन 08 मार्च 2021 को किया गया है। उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2021 रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं। आरबीआई जूनियर इंजीनियर 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक पूर्ण की गयी थी। उम्मीदवार इस साल आरबीआई भर्ती 2021 में जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए आवेदन कर सकते थे। भारतीय रिजर्व बैंक में इस वर्ष 48 पदों पर सिविल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस आर्टिकल के माध्यम से आरबीआई जेई 2021 की पूरी जानकारी आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, योग्यता, महत्त्वपूर्ण तिथियां, परिणाम आदि प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम : आरबीआई जेई भर्ती 2021 ऑनलाइन एग्जामिनेशन का रिजल्ट हुआ घोषित।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 (RBI Junior Engineer Recruitment 2021)
आरबीआई भर्ती 2021 के रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिन उम्मीदवारों का रोल नम्बर इस लिस्ट में दर्ज होगा वे भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। उम्मीदवार नीचे टेबल के अनुसार आरबीआई भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तारीख देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बनी हुई टेबल पर एक नज़र डालें।
महत्वपूर्ण तारीख
आयोजन | तारीखें |
---|---|
आवेदन शुरू होने तारीख | 02 फरवरी 2021 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 15 फरवरी 2021 |
आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख | 15 फरवरी 2021 |
आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2021 |
एडमिट कार्ड/कॉल लेटर जारी होने की तिथि | 26 फरवरी 2021 |
एडमिट कार्ड/कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि | 08 मार्च 2021 |
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख | 8 मार्च 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 02 जुलाई 2021 |
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
कुल पद :- 48
पदों के नाम
- जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए
- कुल पद :- –
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए
- कुल पद :- –
वेतन
- आरबीआई भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों को शुरूआती वेतन 21,400/- रुपये प्रति महीना दिया जायेगा।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- जूनियर इंजीनियर सिविल पद के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार कम से कम 65% अंको के साथ पास होना चाहिए (एससी / एसटी / पीडव्लूडी के 55%) या उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए 55 प्रतिशत अंको के साथ (एससी / एसटी / पीडव्लूडी के 45%)
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार कम से कम 65% अंको के साथ पास होना चाहिए (एससी / एसटी / पीडव्लूडी के 55%) या उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए 55 प्रतिशत अंको के साथ (एससी / एसटी / पीडव्लूडी के 45%)
अनुभव
- जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए
- डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों का कम से कम 2 साल अनुभव होना चाहिए अपनी फील्ड में। वहीं डिग्री वाले उम्मीदवारों को कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए अपनी फिल्ड में।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 आवेदन फॉर्म
उम्मीदवार आरबीआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 फरवरी 2021 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार को जूनियर इंजीनियर वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी सारी जानकारी को भरना होगा। बता दें कि आवेदन करने के दौरान उम्मीदवार का वेलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भी भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 निर्धारित की गयी है।
आवेदन पत्र : आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आवेदन फीस
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 450/- रुपये है।
- एसटी / एससी / पीडव्लूडी के लिए आवेदन फीस 50/- रुपये है।
- आवेदन करने के बाद फीस वापस नहीं की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट :-www.rbi.org.in
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 एडमिट कार्ड
आरबीआई भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 8 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से डाउनलोड करना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर ऊपर दिए गए एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा नहीं दें सकते हैं।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 परीक्षा पैटर्न
आरबीआई भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और प्रोफिशिएंसी लैंग्वेज से गुजरना होगा। उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा 300 मार्क्स की आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। हर एक गलत उत्तर पर उम्मीदवारों के 1/4 अंक काटे जायेंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जायेगा।
विषय के नाम | प्रश्न की संख्या | कुल मार्क्स |
---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 50 | 50 |
इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर 1 | 40 | 100 |
इंजीनियरिंग डिसिप्लिन पेपर 1 | 40 | 100 |
जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
कुल अंक | 180 | 130 |
परीक्षा केंद्र
आरबीआई की ऑनलाइन परीक्षा देश भर 29 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अगरतला, गंगटोक, लखनऊ, रांची, अहमदाबाद-गांधीनगर, गुवाहाटी, मुंबई, नवी- मुंबई, शिलांग, बैंगलोर, हैदराबाद, नागपुर, शिमला, भोपाल, जयपुर, नई दिल्ली, श्रीनगर, भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, तिरुवनंतपुरम, चंडीगढ़ -मोहली, कानपुर, पटना, चेन्नई, कोच्चि, पुणे, देहरादून, कोलकाता और रायपुर में आयोजित की जाएगी।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 भाषा अनुसार जोन
जोन | भाषा |
साउथ जोन | पंजाबी, हिंदी, उर्दू, कश्मीरी |
ईस्ट जोन | कन्नड़, तमिल, मलयालम |
वेस्ट जोन | ओड़िया, असामी, बंगाली, मणिपुरी, खासी, नेपाली, हिंदी, मैथली, बोडो, मिज़ो |
सेंट्रल जोन | गुजराती, मराठी, कोंकणी |
नार्थ जोन | हिंदी, तेलुगु, मराठी |
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 महत्त्वपूर्ण जानकारियां
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक भी वैलिड आईडी प्रूव लेकर जाये जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक पास बुक आदि।
- अगर उम्मीदवार परीक्षा के समय किसी भी कारण से परीक्षा हॉल में देरी से पहुंचता है तो उसके परीक्षा हॉल बैठने नहीं दिया जायेगा।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और किसी भी प्रकार की कम्युनिकेशन डिवाइस ले जाना सख्त मना है। अगर उम्मीदवार किसी भी वास्तु के साथ परीक्षा हॉल में पाया डिसक्वालिफाई कर दिया जायेगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी एक बार जांच पड़ताल जरूर कर लें।
आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती 2021 रिजल्ट
आरबीआई भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवारों की ऑनलाइन परीक्षा 08 मार्च 2021 को आयोजित की गयी थी जिसके बाद अब उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल दोनों पदों के रिजल्ट एक साथ ही जारी किये गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर ऊपर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे अधिसूचना देखें।
आरबीआई जेई भर्ती 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप वर्ष 2019 की आधिकारिक अधिसूचना यहां से देख सकते हैं।
CSE students are Eligible ?
नहीं सिर्फ सिविल और इलेक्ट्रिकल के स्टूडेंट एलिजिबल हैं।