राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 : राजस्थान बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है और उनके परिणाम भी जारी किये जा चुके हैं। राजस्थान बोर्ड 10 वीं का परिणाम 28 जुलाई और 12 वीं का विज्ञान का रिजल्ट 8 जुलाई, कॉमर्स का रिजल्ट 13 जुलाई और आर्ट्स का रिजल्ट 21 जुलाई 2020 घोषित किया गया था। बोर्ड परीक्षा में कुछ छात्र-छात्राएं एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उन्होंने सप्लीमेंट्री के लिए फॉर्म भरा था ऐसे परीक्षार्थियों को बता दें कि बोर्ड ने RBSE 10th, 12th Supplementary Time Table 2020 जारी कर दिया है। आप आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा कर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस पेज से भी राजस्थान बोर्ड 10 वीं, 12 वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 देख सकते हैं। RBSE Supplementary Time Table 2020 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 जारी, 3 सितम्बर 2020 से शुरू होंगी परीक्षा।
राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 | RBSE 10th, 12th Supplementary Time Table 2020
राजस्थान बोर्ड 10 वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 सितम्बर 2020 से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 8 सितम्बर 2020 को आयोजित कराई जाएगी। वहीं आरबीएसई बोर्ड 12 वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 सितम्बर 2020 से शुरू होकर 12 सितम्बर 2020 तक आयोजित की जाएगी। RBSE 10th, 12th Supplementary Time Table 2020 की विस्तृत जानकारी आप नीचे दी गयी टेबल से देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10 वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 | RBSE 10th Supplementary Time Table 2020
विषय | तिथि |
ऑटो मोबाइल, सौंदर्य और स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)/ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटीईएस) / टूर एन्ड हॉस्पिटेलिटी, निजी सुरक्षा, परिधान निर्माण, वस्त्र एवं गृह सज्जा / इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर / कृषि / प्लम्बर / दूरसंचार | 3 सितम्बर 2020 |
अनिवार्य इंग्लिश | 4 सितम्बर 2020 |
हिंदी अनिवार्य, विज्ञान, तृतीय भाषा-संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी | 5 सितम्बर 2020 |
गणित | 7 सितम्बर 2020 |
सामाजिक विज्ञान | 8 सितम्बर 2020 |
- राजस्थान बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2020 यहां से डाउनलोड करें।
राजस्थान बोर्ड 12 वीं सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 | RBSE 12th Supplementary Time Table 2020
विषय | तिथि |
हिंदी अनिवार्य, इंग्लिश अनिवार्य, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र, लेखा शास्त्र, शीघ्रलिपि-हिंदी, शीघ्रलिपि-अंग्रेजी, कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भू-विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, कृषि विज्ञान, दर्शनशास्त्र | 3 सितम्बर 2020 |
भूगोल, व्यावसायिक अध्ययन | 4 सितम्बर 2020 |
हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी, प्रकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी) | 5 सितम्बर 2020 |
चित्रकला | 7 सितम्बर 2020 |
गणित | 8 सितम्बर 2020 |
संस्कृत साहित्य | 9 सितम्बर 2020 |
(प्रातः 8:30 से 11:45) गृह विज्ञान (दोपहर 1:45 से 4:00) ऑटो मोबाइल, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, IT & ITs, फुटकर बिक्री, ट्रेवल एन्ड टूरिज्म, निजी सुरक्षा, परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली | 10 सितम्बर 2020 |
(प्रातः 8:30 से 11:45) सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रोग्रामिंग (दोपहर 1:45 से 5:00) अंग्रेज़ी साहित्य, टंकण लिपि (हिंदी) | 11 सितम्बर 2020 |
(प्रातः 8:30 से 11:45) मनोविज्ञान (दोपहर 1:45 से 5:00) कंठ संगीत, नृत्य कत्थक, वाद्य संगीत (तबला, पखावज, सितार, सरोद, वाईलिन, दिलरुबा, बांसुरी, गिटार) | 12 सितम्बर 2020 |
टाइम टेबल : राजस्थान बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2020 यहाँ से डाउनलोड करें।

कैसे डाउनलोड करें आरबीएसई सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 ?
RBSE 10th, 12th Supplementary Time Table 2020 जारी कर दिया गया है। आप हमारे यहाँ पर नीचे बताये गए आसान से स्टेप्स अपना कर अपना टाइम टेबल प्राप्त कर सकते हैं।
- राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होता है।
- वेबसाइट के होमपेज पर दायीं ओर आपको न्यूज़ अपडेट का कॉलम दिखाई देगा।
- न्यूज़ अपडेट में कॉलम में नीचे आपको Time-Table Suppl. Exam 2020 दिखाई देगा।
- Time-Table Suppl. Exam 2020 पर क्लिक करें।
- आप नए लिंक पर री-डायरेक्ट हो जायेंगे और आपका टाइम टेबल आपके सामने आ जायेगा।
- सप्लीमेंट्री टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
- राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2020 को सेव करें तथा आप इसका एक प्रिंट भी ले सकते हैं।
Discussion about this post