माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने रीट 2018 की परीक्षा में कक्षा 1 से 5 (प्रथम स्तर) और कक्षा 6 से 8 (द्वितीय स्तर) में पढ़ाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। आरईईटी 2018 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नवंबर और दिसम्बर 2017 माह में करवाए गए थे। REET 2018, अन्य राज्यों की टीईटी की तरह ही राजस्थान के लिए राज्य स्तर की अध्यापक पात्रता परीक्षा है जो कि 11 फरवरी 2018 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान राज्य के उम्मीदवारों के लिए जो अध्यापक की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उनके लिए रीट 2018 एक बढ़िया अवसर है। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने आज रीट 2018 प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 2018 रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वो अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
रीट प्रवेश पत्र
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट), 11 फरवरी 2018 को आयोजित होने वाली है अतः उम्मीदवार इसके लिए उम्मीदवार रीट प्रवेश पत्र का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब राजस्थान बोर्ड ने REET प्रवेश पत्र जो जारी कर दिया है। रीट अधिसूचना के अनुसार बोर्ड आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से रीट 2018 के प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना भेजेगी। एक आवश्यक बात ये की बोर्ड किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराएगी।प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- रीट प्रवेश पत्र के लिए REET की आधिकारिक वेबसाइट या यहाँ पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन आईडी डालें।
- Submit बटन पर क्लिक करे।
- प्रवेश पत्र अब आप डाउनलोड के सकते हैं।
रीट परीक्षा परीक्षा पैटर्न
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अध्यापक पत्रता परीक्षा 2 स्तर पर आयोजित करता है। कक्षा 1 से 5 (प्रथम स्तर) में अध्यापक के लिए स्तर I और कक्षा 6 से 8 (द्वितीय स्तर) में अध्यापक पद के लिए स्तर II परीक्षा आयोजित करता है। आप यहाँ से दोनों स्तर की परीक्षा के लिए रीट परीक्षा पैटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
स्तर I की परीक्षा का पैटर्न
खंड – I | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – II | भाषा – I, हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती(आवेदन पत्र में चुनी गयी भाषा) | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – III | भाषा – II, हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती(आवेदन पत्र में चुनी गयी भाषा, किन्तु भाषा I से अलग) | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – IV | गणित | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – V | पर्यावरण अध्ययन | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
स्तर II की परीक्षा का पैटर्न
खंड-I | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – II | भाषा – I, हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती (आवेदन पत्र में चुनी गयी भाषा) | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – III | भाषा – II, हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती(आवेदन पत्र में चुनी गयी भाषा, किन्तु भाषा I से अलग) | 30 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 30 अंक |
खंड – IV | (अ) गणित एवं विज्ञान के शिक्षक हेतु – IV(अ) गणित एवं विज्ञान विषय या | 60 बहु-वकल्पीय प्रश्न | 60 अंक |
(ब) सामाजिक अध्ययन के शिक्षक हेतु – IV(ब) सामाजिक अध्ययन विषय या | |||
(स) अन्य विषय के शिक्षक हेतु – IV(अ) अथवा IV(ब) में से कोई एक |
पत्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंक
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंक हासिल ही करने होंगे। पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को न्यूनतम 36% अंक अवश्य ही हासिल करने होंगे।
रीट पिछले कुछ वर्षों के परीक्षा पत्र
उम्मीदवार यहाँ से पिछले कुछ सालों के प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं और इसके द्वारा रीट प्रवेश परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र को समझ सकते हैं। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से आपको इस बात का अंदाज़ा लग जायेगा की परीक्षा पत्र किस प्रकार का आता है।
रीट प्रश्न पत्रों के लिए यहाँ क्लिक करें।
Discussion about this post