रीट 2021 एडमिट कार्ड : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष REET 2021 का कराया जाना तय है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष REET की परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा से पहले 14 अप्रैल 2021 को सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। रीट प्रवेश पत्र 2021 बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ आप एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। REET Admit Card 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
रीट एडमिट कार्ड 2021 | REET Admit Card 2021
अभ्यर्थियों को बता दें कि रीट 2021 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी जानकारी (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड करना होगा, किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड पोस्ट/डाक के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाना आवश्यक है। रीट 2021 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 14 अप्रैल 2021 |
परीक्षा की तिथि | 25 अप्रैल 2021 |
आंसर की जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : रीट 2021 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे।
रीट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्यबिंदु
- रीट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पर पर उम्मीदवारों को रीट का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- एक नए पेज पर रीट 2021 एडमिट कार्ड का लिंक ओपन हो जायेगा जिस पर क्लिक करना होगा
- एक नए पेज पर उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल भरनी होगी।
- जिससे एक नए पेज पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहाँ से आप एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं।
रीट एग्जाम पैटर्न 2021
रीट की प्रथम चरण और द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न के हिसाब से ही तैयारी करें।
स्तर प्रथम
- कुल समय : 2.30 घंटा
- अधिकतम अंक : 150
- प्रश्नों के प्रकार : बहु विकल्पीय
- कुल प्रश्न : 150
खंड | विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|---|
खंड I | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 | 30 |
खंड II | भाषा – I – हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजरती | 30 | 30 |
खंड III | भाषा II – हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती | 30 | 30 |
खंड IV | गणित | 30 | 30 |
खंड V | पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
स्तर द्वितीय
- कुल समय : 2.30 घंटा
- अधिकतम अंक : 150
- प्रश्नों के प्रकार : बहु विकल्पीय
- कुल प्रश्न : 150
खंड | विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|---|
खंड I | बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ | 30 | 30 |
खंड II | भाषा – I – हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजरती | 30 | 30 |
खंड III | भाषा II – हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी/पंजाबी/गुजराती | 30 | 30 |
खंड IV | (अ) गणित एवं विज्ञान के शिक्षक हेतु – IV(अ) गणित एवं विज्ञान विषय या (ब) सामाजिक अध्ययन के शिक्षक हेतु – IV(ब) सामाजिक अध्ययन विषय या(स) अन्य विषय के शिक्षक हेतु – IV(अ) अथवा IV(ब) में से कोई एक | 60 | 60 |
नोट : रीट 2021 के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग ने कुछ टॉपिक्स में बदलाव किये हैं, जैसे ही बोर्ड की ओर से नए सिलेबस को जारी किया जायेगा आप इस पेज से सिलेबस प्राप्त कर सकेंगे।
रीट एडमिट कार्ड 2021
रीट 2021 परीक्षा के आयोजन के बाद विभाग की ओर से उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। आंसर की बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी जहाँ से आप इसे प्राप्त कर सकेंगे। आंसर की के द्वारा उम्मीदवार अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे एवं अपने परिणाम का अनुमान लगा सकेंगे। अगर अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे तय तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। रीट 2021 की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
REET 2021
Discussion about this post