रीट 2022 आंसर की : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2022 की परीक्षा 23-24 जुलाई 2022 को आयोजित की गयी है। रीट 2022 की परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों की आंसर की जारी कर दी जाएगी। REET Answer Key 2022 ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी की जाएगी जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आंसर की जारी होने पर इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिए जायेगा जिस पर क्लिक करके आप आसानी से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। रीट आंसर की 2022 के द्वारा उम्मीदवार अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे।
रीट आंसर की 2022 | REET Answer Key 2022
REET 2022 Answer Key जारी होने के बाद अगर उम्मीदवारों को किसी उत्तर से संतुष्टि नहीं होगी तो वे विभाग की ओर से निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। अंत में उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। फाइनल आंसर की पर अभ्यर्थी किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर सकेंगे। रीट 2022 से सम्बंधित तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
रीट 2022 परीक्षा की तिथि | 23-24 जुलाई 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | अगस्त 2022 |
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आंसर की : रीट 2022 आंसर की ऑफिसियल वेबसाइट www.reetbser2022.in पर होगी जारी।
रीट 2022 आंसर की डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
- रीट 2022 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.reetbser2022.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होम पर पर उम्मीदवारों को रीट का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- एक नए पेज पर रीट 2022 आंसर की का लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर क्लिक करना होगा
- जिससे आपकी आंसर की एक नए पेज पर ओपन हो जाएगी।
- आंसर की दोनों लेवल (लेवल-1 एवं लेवल-2) अलग-अलग जारी की जाएगी।
- अगर उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे निर्धारित तिथियों लॉगिन के माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
रीट रिजल्ट 2022
रीट 2022 की आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जिसे पर क्लिक करके आप अपना परिणाम जाँच सकेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त करेंगे केवल वे उम्मीदवार रीट परीक्षा में उत्तीर्ण माने जायेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे के लिए सभी कैटेगरी के लिए अलग-अलग पास कटऑफ निर्धारित किया जायेगा।