जो छात्र 5वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं एवं कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्थित राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में सत्र 2022-2023 एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। छात्र एप्लीकेशन फॉर्म UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर या मुख्य शिक्षा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारी या प्राथमिक नवोदय विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। छात्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने से पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ओर से निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया 2022 से जुड़ी पूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय एडमिशन 2022 के के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, 15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन पत्र।
राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 /RGNV 2022
नवोदय विद्यालयी उत्तराखंड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ओर से उम्मीदवार को एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे एवं उनकी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 (रविवार) को किया जायेगा। छात्र राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय एडमिशन 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | ०९ नवंबर 2021 |
आवेदन पत्र अध्ययनरत विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2021 |
विद्यालय की ओर से पूरित आवेदन पत्र उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2021 |
कार्यालय की ओर से हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (सीडी) परिषद में जमा करने की तिथि | 17 जनवरी 2022 |
मुख्य शिक्षा अधिकारी /उप शिक्षा अधिकारी का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण एवं परीक्षा सामग्री का वितरण | 09 फरवरी 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | फरवरी 2022 |
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि | 20 फरवरी 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
मेरिट लिस्ट/ रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
कॉउंसलिंग की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण तिथियां
योग्यता एवं मापदंड
उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में स्थित विभिन्न राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए तभी वे इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
- छात्र को उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत आने वाले किसी भी जनपद में स्थित राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सत्र 2021-2022 में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र को क्रमागत वर्षों में कक्षा 3, 4 व 5 में सतत रूप से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :
- छात्र की आयु 01 अप्रैल 2022 के अनुसार न्यूनतम 09 वर्ष एवं अधिकतम 13 वर्ष होनी चाहिए।
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 आवेदन पत्र
जो छात्र उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में प्रवेश चाहते हैं उनको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 नवंबर 2021 से शुरू कर दी गयी है। छात्रों को आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूर्ण करनी होगी। छात्र आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय खंड/ उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजीव गाँधी नवोदय विद्यालयों या प्राथमिक विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आप उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उसको पूर्ण जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसको अध्ययनरत विद्यालय में जमा करना होगा। विद्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालय की ओर से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 दिसंबर 2021 तक जमा करना अनिवार्य है। अंत में उप शिक्षा अधिकारी बालक एवं बालिका की अलग अलग हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी (सीडी) 17 जनवरी 2022 तक परिषद कार्यालय को उपलब्ध करवाएगा।
आवेदन पत्र : राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय एडमिशन 2022-2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन प्रक्रिया 202२ की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन/ ऑफलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) की ओर से जारी किये जायेंगे। छात्र ध्यान रखें कि जब वे परीक्षा देने निर्धारित केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे छात्र परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे।
चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्रों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 (रविवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा प्रश्न पत्र में छात्रों से कुल 100 वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। प्रश्न पत्र तीन खंडो में विभाजित होगा, प्रत्येक खंड से अलग-अलग विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे जिसकी जानकारी निम्नलिखित है –
खंड | विषय | प्रश्न संख्या |
खंड क | भाषा हिंदी | 25 प्रश्न |
खंड ख | गणित | 25 प्रश्न |
खंड ग | मानसिक योग्यता | 5० प्रश्न |
कुल | – | 100 प्रश्न |
नोट : प्रवेश परीक्षा से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप दूरभाष नंबर 05947-254275 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 आंसर की
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को किया जायेगा जिसके बाद लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएगी। वे उम्मीदवार जो भी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे वो अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से या यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से जाँच सकेंगे । आंसर की के द्वारा आप अपने परिणाम का एक अनुमान लगा सकते हैं।
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 रिजल्ट/मेरिट लिस्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) की ओर परीक्षा के आयोजन के बाद छात्रों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन की ऑफिसियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से रिजल्ट चेक किये जा सकेंगे। छात्रों को इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को न्यूनतम 40 प्रतिशत एवं आरक्षित श्रेणी के छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अंत में छात्रों के द्वारा प्राप्त अंको के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको कॉउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा।
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 कॉउंसलिंग
जिन छात्रों को कॉउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जायेगा उनको तय तिथि, समय एवं निर्धारित किये गए संस्थान पर रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को कॉउंसलिंग के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य के समक्ष आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों के अनुसार मूल प्रमाण पत्र एवं कक्षा 5 उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अगर कोई छात्र मांगे गए प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने में असमर्थ होता है तो उसका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा। छात्र नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022 की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
सीट विवरण
- हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा एवं नैनीताल के लिए प्रति जनपद 60 सीटें निर्धारित हैं।
- उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर के लिए प्रति जनपद 30 सीटें निर्धारित हैं।
आरक्षण
- 80 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के लिए आरक्षित।
- 20 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्रों के लिए आरक्षित।
- सीटों में 50 प्रतिशत सीटों पर बालिकाओं को एडमिशन प्रदान किया जायेगा।
ऑफिसियल वेबसाइट : ubse.uk.gov.in
नवोदय विद्यालय उत्तराखंड एडमिशन 2022-2023 ऑफिसियल नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.