आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड – रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (RIE CEE) 2021 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जारी किए जाएंगे। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड बताना होगा। RIE CEE 2021 Admit Card डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंटआउट निकाल लें और एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना न भूलें। आरआईई सीईई एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें।
आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को बता दें कि आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, जन्मतिथि, केटेगरी आदि दी गई होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को चेक कर लें। आप अपना एडमिट कार्ड हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा। RIE CEE 2021 एडमिट कार्ड की जरूरी तारीखें नीचे से देखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी पोस्ट या अन्य किसी भी ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज पर दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- डिटेल्स सही होने पर आपका पेज लॉगिन हो जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना न भूलें।
आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड पर जरूरी डिटेल्स
सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी डिटेल्स को अवश्य चेक कर लें। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी गई होगी जैसेः-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्मतिथि
- केटेगरी
- जेंडर
- एग्जाम डेट
- एग्जाम टाइम
- एग्जाम सेंटर
- सबजेक्ट
- जरूरी दिशा निर्देश
आरआईई सीईई 2021 एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लेकर जानें होंगे जैसेः-
- एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी
- वेलिड आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, स्कूल या कॉलेज आईडी)
आरआईई सीईई 2021 एग्जाम पैटर्न
जो उम्मीदवार रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (RIE CEE) 2021 में शामिल होंगे वो उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आरआईई सीईई 2021 एग्जाम पैटर्न के बारे में नीचे से पढ़ें।
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन
- कुल समय – 120 मिनट
- कुल प्रश्न – 80
- कुल अंक – 160
- मार्किंग स्कीम – सही उत्तर +2 अंक और गलत उत्तर -0.5 अंक
- कुल सेक्शन -3 (लेंग्वेज प्रोफिसियेंसी इन इंग्लिश, टीचिंग एप्टिट्यूड/एटीट्यूड, रिजनिंग एबिलिटी)
- एग्जाम लेवल – हायर/सिनियर सेकेंडरी एजुकेशन लेवल, ग्रेजुएशन लेवल, प्रोफेशनल एजुकेशन लेवल।
आरआईई सीईई 2021 रिजल्ट
एग्जाम खत्म होने के कुछ दिनों बाद RIE CEE 2021 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट देखने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड बताना होगा। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा और जिन्हे सिलेक्ट किया जाएगा उन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
Discussion about this post