अगर आप भी भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करके अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट आपके लिए ही है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकल सर्विस (राइट्स) ने कुछ रिक्त पदों की भर्तियां निकाली हैं। राइट्स लिमिटेड 2018 भर्ती ने कुल 63 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। रेलवे में भर्तियां अलग – अलग पदों के लिए निकाली गई हैं। इन रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2018 है। राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 परीक्षा की पात्रता मापदंड, आवेदन पत्र, परीक्षा, परिणाम आदि से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। अन्य जानकारियों के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 (RITES Limited Recruitment 2018 )
राइट्स लिमिटेड 2018 में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता मापदंड अवश्य जाँच लें। अगर आप सरकारी नौकरी रेलवे के तय किए गए पात्रता मापदंड में नहीं आते तो आपके आवेदन को ख़ारिज किया जा सकता है। राइट्स लिमिटेड 2018 भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें निम्न प्रकार है।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
आवेदन पत्र भरने की पहली तारीख | 3 अक्टूबर 2018 |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | 23 अक्टूबर 2018 |
दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख | 30 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
कुल पद : 63
- पद का नाम : असिस्टेंट लोको पायलट
- पदों की संख्या : 20
- वेतन : 18000 से 66000 रूपए
- पद का नाम : टेक्नीशियन (ग्रेड 3)
- पदों की संख्या : 20
- वेतन : 18000 से 66000 रूपए
- पद का नाम : मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 60000 से 180000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 40000 से 140000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) अम्बाला और जोधपुर के लिए
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) शिल्लोंग के लिए
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पोर्ट ब्लेयर के लिए
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (एचवीएसी)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) शिल्लोंग के लिए
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 40000 से 140000 रूपए
- पद का नाम : इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पोर्ट ब्लेयर के लिए
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 40000 से 140000 रूपए
गूटी : धर्मावरम सेक्शन के तहत पद
- पद का नाम : मैनेजर (एस एंड टी)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 60000 से 180000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नल)
- पदों की संख्या : 3
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (टेलीकॉम)
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
अनूपपुर : पेन्द्र रोड सेक्शन के तहत पद
- पद का नाम : मैनेजर (एस एंड टी)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 60000 से 180000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नल)
- पदों की संख्या : 2
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
- पद का नाम : असिस्टेंट मैनेजर (टेलीकॉम)
- पदों की संख्या : 1
- वेतन : 50000 से 160000 रूपए
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
राइट्स लिमिटेड 2018 के लिए निकली भर्तियों में सभी सभी पदों के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। सभी पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता निम्न प्रकार हैं।
असिस्टेंट लोको पायलट :
- उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- आपके पास लोकोमोटिव ऑपरेशन में न्यूनतम 3 वर्ष की पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है।
टेक्नीशियन (ग्रेड 3) :
- उम्मीदवारों के पास रेलवे अपरेंटिस की डिग्री होनी चाहिए। या डीजल मैकेनिक, मैकेनिक(मोटर वाहन), हीट इंजन, रेफ्रीजिरेटर और एसी मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड अथवा इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन / मैकेनिक (रेडियो और टीवी) / इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है।
- लोकोमोटिव ऑपरेशन में न्यूनतम 6 वर्ष की पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना भी जरुरी है।है।
मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) :
- इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कुल 7 वर्ष की पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव हो।
- जिसमे से 4 वर्ष रेलिवेंट अनुभव के हो।
- रेलिवेंट अनुभव इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग फील्ड से होनी चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) :
- उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कुल 4 वर्ष की पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होनी चाहिए।
- जिसमे से 2 वर्ष रेलिवेंट अनुभव के हो।
- रेलिवेंट अनुभव इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग फील्ड से होनी चाहिए।
इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) :
- आप के पास इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कुल 2 वर्ष की पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होनी चाहिए।
- जिसमे से 1 वर्ष रेलिवेंट अनुभव के हो।
- रेलिवेंट अनुभव इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग फील्ड से होनी चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) : अम्बाला, जोधपुर, शिलांग और पोर्ट ब्लेयर के लिए
- इस पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- आपके पास कुल 10 वर्ष अनुभव होना अनिवार्य है।
- 5 वर्ष का रेलिवेंट अनुभव होना जरुरी है।
असिस्टेंट मैनेजर (एचवीएसी) :
- उम्मीदवारों के पास फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग / मैकेनिकल / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल / ऑटोमोबाइल इंजिनीरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास कुल 10 वर्ष अनुभव होना अनिवार्य है।
- जिसमे से 5 वर्ष का रेलिवेंट अनुभव भी होना चाहिए।
इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : शिलांग और पोर्ट ब्लेयर के लिए
- इस पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
मैनेजर (एस एंड टी) :
- इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- 7 वर्ष का सामान्य वनुभव होना चाहिए।
- इस पद पर या इसके समकक्ष पद पर 3 वर्ष का अनुभव होना जरुरी है।
असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नल) :
- उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- इस पद के लिए 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- इस पद पर या इसके समकक्ष पद पर 1 वर्ष का अनुभव होना जरुरी है।
असिस्टेंट मैनेजर (टेलीकॉम) :
- उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग / कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर इंजिनीरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजिनीरिंग में फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए।
- इस पद के लिए 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- इस पद पर या इसके समकक्ष पद पर 1 वर्ष का अनुभव होना जरुरी है।
गूटी : धर्मावरम सेक्शन एवं अनूपपुर : पेन्द्र रोड सेक्शन के तहत निकले पदों की शैक्षिक योग्यता की अधिक जानकारियां यहां से प्राप्त करें।
आयु सीमा
सभी पदों के लिए अलग – अलग आयु सीमा तय की गई है।
- गूटी : धर्मावरम सेक्शन एवं अनूपपुर : पेन्द्र रोड सेक्शन के तहत निकले मैनेजर (एस एंड टी), असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नल) और असिस्टेंट मैनेजर (टेलीकॉम) के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष है।
- इन सभी के आलावा सारे पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 आवेदन पत्र
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। आवेदन शुरू होने की तारीख दिनांक 3 अक्टूबर 2018 है। आवेदन भरने की आखिरी तारीख दिनांक 23 अक्टूबर 2018 है। आखिरी वक्त में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आवेदन करने के बाद आपको अपने दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी जमा करने की तारीख दिनांक 30 अक्टूबर 2018 तय की गई है। आपकी सुविधा के लिए हमने आवेदन करने की लिंक यहां लगा दी है। उम्मीदवार हमारे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन : यहां से करें।
आधिकारिक वेबसाइट : ritesltd.com
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों बाद प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख और समय के साथ ही परीक्षा केंद्र की जानकारियां भी दर्ज होंगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने प्रवेश पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र न होने की स्थिति में आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 चयन परीक्षा
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों का स्क्रीनिंग किया जाएगा।स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और पात्रता मापदंड के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार हिंदी अथवा अंग्रेजी दोनों विषयों में साक्षात्कार दे सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की चिकित्सकीय परिक्षण की जाएगी। चिकित्सकीय परिक्षण में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 परीक्षा
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 के लिए आपको परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा लिखित मध्यम से आयोजित की जाएगी। बता दें कि लिखित परीक्षा की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं। परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्रों की जानकारियां राइट्स लिमिटेड द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी। तारीखें जारी होते ही हम उसे अगलासेम पेज पर अपडेट कर देंगे।
राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 परिणाम
परीक्षा के बाद आपको परिणाम जानने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। लिखित परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद राइट्स लिमिटेड भर्ती 2018 परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। परिणामों को घोषणा राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। परिणाम घोषित होते ही हम उसकी लिंक अपने पेज पर अपडेट कर देंगे। आप चाहें तो हमारे दिए गए लिंक से भी अपने परिणाम देख सकते हैं। राइट्स लिमिटेड की अन्य जानकारियों के लिए थोड़े – थोड़े समय के अंतराल पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
अधिसूचना :
- असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन (ग्रेड 3) पदों के लिए – यहां से प्राप्त करें।
- मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) और इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए – यहां से प्राप्त करें।
- असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट मैनेजर (एचवीएसी) और इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए – यहां से प्राप्त करें।
- गूटी : धर्मावरम सेक्शन एवं अनूपपुर : पेन्द्र रोड सेक्शन के तहत निकले पदों के लिए – यहां से प्राप्त करें।
Discussion about this post