राजस्थान पुलिस विभाग कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), कांस्टेबल (चालक) के 13142 पद भर्ती करने जा रहा है। कई इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भर चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 25 मई 2018 से शुरू होती है और आवेदन पत्र 14 जून 2018 को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। यहां सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भर्ती के विवरण की जांच कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा जुलाई 2018 को पहली बार आयोजित की जाएगी। और परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी है कि उम्मीदवार को परीक्षा के बारे जानकारी हो कि किस तरह की परीक्षा आती है परीक्षा का पैटर्न क्या है। और सबसे जरूरी है कि आपको पता हो कि आपको किस समय पर परीक्षा के लि एजाना है या क्या क्या लेकर जाना है। हाल ही में आक नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि उम्मीदवारों की परीक्षा किस समय से किस समय तक होगी।
ये भी पढ़ें : यहां से देंखे राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2018 से जुडी़ सारी जानकारी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018
अब अगर हम चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को चार विभिन्न चरणों में भाग लेना होगा। राजस्थान पुलिस भर्ती 2018 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। लिखित परीक्षा में प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। तथा परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित होगी।
भाग – विषय | प्रश्न | अंक |
---|---|---|
अ – विवेचना एवं तार्किक योग्यता | 30 | 30 |
ब – सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर | 30 | 15 |
स – राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल राजनीति एवं आर्थिक स्तिथि इत्यादि | 60 | 30 |
कुल | 120 | 75 |
EAC को सौंपी गई परीक्षा
आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस ने इस राजस्थान कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की जिम्मेदारी EAC को सौंपी है। साथ ही आपको बता दें कि परीक्षा 14 जुलाई 2018 और 15 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा कास्थान के 33 जिलों में 4 पारी में पूरी होगी। रोज 2 पारी में परीक्षा पूरी की जाएगी। EAC हर शहर में उपस्थित होगा। EAC परीक्षा से 5 दिन पहले ही पहुंच जाएगी।
परीक्षा की सारणी एंव समय
तारीख | पारी 1 | पारी 2 | अवधि |
---|---|---|---|
14 जुलाई 2018 | 10 AM – 12 PM | 3 AM – 5 PM | 120 मिनट |
15 जुलाई 2018 | 10 AM – 12 PM | 3 AM – 5PM | 120 मिनट |
क्या क्या ले जाना है जरूरी
अगर आप राजस्थान कांस्तेबल परीक्षा में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप परीक्षा के समय इन चीजों को ले जाना न भूलें। अगर आप नीचे दिए गए विवरण के अनुसार मांगे गए दस्तावेज नहीं ले गए तो आपको परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
- प्रवेश पत्र का प्रिंट अॉउट
- पासपोर्ट साईज फोटो
- मूल पहचान पत्र- प्रवेश पत्र पर अंकित अनुसार
आपको बता दें कि परीक्षा से पहले मुश्य गेट पर उम्मीदवारों की रोल नंबर की सूची लगा दी जाएगी। परिक्षार्थी परीक्षा के 2 घंटे पहले प्रवेश लें। परीक्षा में जस्तावोज सत्यापन हेतु Volunteer पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो।
परीक्षा के लिए ये होगा ड्रेस कोड
- हल्के कपड़े जैसे- पतलून, व सलवार, जिसमें बटन आदि न हों।
- चप्पल व सेंडल (जूते नहीं)
ये चीजें ले जाना है मना
- रागज के टपकड़े, ज्यामिति डिब्बा, प्लास्टि की छैली, केल्कुलेटर, स्केल, पाड लेखन, लॉक टेबल आदि। केवल नीला-काला बॉल पेन ले जावे की अनुमति है।
- कोई भी बात करने का उपकरण जैसे कि मोबाईल फोन, ब्लुटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन आदि।
- सभा गहने जैसे अंगुठी, झुमके, नाक की बाली, चेन, हार आदि।
- कोई भी खाने के सामान खुला या बंद, पानी की बोतल आदि।
नोट- सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के 30 मिनट पहले मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे।
Good