जैसा कि आपको ज्ञात है कि रेल मंत्री माननीय पियूष गोयल जी ने एक साक्षात्कार में रेलवे सुरक्षा बल 2018 में रिक्तियों की घोषणा की थी तो इसके तुरंत बाद ही रेलवे ने आरपीएफ भर्ती 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी और रेलवे पुलिस बल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। रपफ भर्ती 2018 के अंतर्गत 9739 पदों पर भर्ती परीक्षा 19 दिसंबर 2018 से आयोजित हो रही है। रेलवे एसआई के लिए सीबीटी 19 दिसंबर 2018 से तथा रेलवे कांस्टेबल के लिए सीबीटी 20 दिसंबर 2018 से शुरू हो रही है। आपको बता दें कि 9739 पदों में से लगभग 50% पद महिला उमीदवारों के लिए आरक्षित हैं। रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 08 दिसम्बर 2018 से आरपीएफ प्रवेश पत्र 2018 उपलब्ध हो गये हैं। रेलवे पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यार्थी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती और आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों से अवगत हों। अभ्यर्थी यहाँ से आरपीएफ भर्ती 2018 से सम्बंधित पूरी जानकारी जैसे कि अधिसूचना, आवेदन पत्र, योग्यता, प्रवेश पत्र आदि प्राप्त कर सकते हैं।
ये पढ़े – आरपीएफ भर्ती 2018 पहले चरण की सीबीटी परीक्षा पैटर्न, यहां से देखें।
रेलवे सुरक्षा बलभर्ती 2018(RPF Bharti 2018)
रेलवे बोर्ड जल्दी ही रेलवे पुलिस बल 2018 भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाला है। रेलवे ने अभी एक सुचना जारी कर के इस बात की सुचना दी कि परीक्षा 19 दिसंबर 2018 से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार शीघ्र ही अन्य जानकारी आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथियाँ |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 01 जून 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 08 दिसंबर 2018 |
लिखित परीक्षा की तिथि | 19 दिसंबर 2018 से शुरू |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एसआई सीबीटी तिथि
ग्रुप | शुरू होने की तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
E + F | 19 दिसंबर 2018 (बुधवार) | 19 दिसंबर 2018 (बुधवार) |
A + B | 05 जनवरी 2019 (शनिवार) | 06 जनवरी 2019 (रविवार) |
C + D | 09 जनवरी 2019 (बुधवार) |
कांस्टेबल सीबीटी तिथि
ग्रुप | शुरू होने की तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
E | 20 दिसंबर 2018 | 22 दिसंबर 2018 |
A + B + F | 17 जनवरी 2019 | 25 जनवरी 2019 |
C + D | 02 जनवरी 2019 (बुधवार) | 19 जनवरी 2019 |
रिक्ति विवरण
कुल पद : 9739
रेलवे सुरक्षा बल , रपफ (RPF) में जिन 9,739 पद के लिए रिक्तियों की घोषणा हुई है उन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है।
- सब इंस्पेक्टर – 1,120
- कांस्टेबल – 8,619
रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2018 योग्यता
आयुसीमा
- उम्मीदवार न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष के बीच की आयु का होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- 9739सब इंस्पेक्टर के लिए – स्नातक।
- आरपीएफ कांस्टेबल के लिए – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण।
शारीरिक योग्यता
- न्यूनतम ऊंचाई:
- पुरुषों के लिए – 165 सेमी (एससी के लिए 160 सेमी / एसटी के लिए 150 सेमी, /एक्स – सर्विसमैन के लिए 165 सेमी)
- महिलाओं के लिए – 157 सेमी (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति 152 सेमी)
- न्यूनतम छाती:
- पुरुषों के लिए – 80 सेमी (एससी / एसटी के लिए 76.2 सेमी) (5 सेमी का विस्तार फुलाने पर)
- महिलाओं के लिए – 85 सेमी (एससी / एसटी के लिए 81.5 सेमी)
-
रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2018 आवेदन पत्र
रेलवे बोर्ड जल्द ही रेलवे आरपीएफ रपफ (RPF) भर्ती 2018 के लिए आवेदन पत्र घोषित करेगा। जो भी उम्मीदवार रेलवे सुरक्षा बल 2018 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक है वो यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से आवेदन कर सकते है। हम उम्मीदवारों के यह सलाह देना चाहेंगे की आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता की जाँच अवश्य कर लें।
आवेदन पत्र : रपफ भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।…आवेदन प्रक्रिया खत्म।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF)भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
रेलवे ने आरपीएफ(RPF) सीबीटी के लिए 08 दिसंबर 2018 को आरपीएफ एडमिट कार्ड 2018 जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार रपफ एसआई और रपफ कांस्टेबल के लिए सीबीटी देने वाले हैं, वे उम्मीदवार आरपीएफ एसआई और आरपीएफ कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट में जा कर अपना रपफ एडमिट कार्ड 2018 डाउनलोड कर सकते हैं। रपफ एडमिट कार्ड 2018 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। रेलवे पुलिस बल भर्ती (रपफ) 2018 प्रवेश पत्र रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र : आरपीएफ भर्ती 2018 एडमिट कार्ड यहाँ से प्राप्त करें।
आरपीएफ भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न – 120 प्रश्न
- कुल अंक – 120
- प्रश्नों के प्रकार – बहु-विकल्पीय
- कुल समय – 90 मिनट
- नकारात्मक अंक – 1/3 अंक
विषयों के नाम | परीक्षा प्रकार | अधिकतम अंक | कुल समय |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | उद्देश्य प्रकार | 50 | 90 मिनट |
सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 35 | ||
अंकगणित | 35 | ||
कुल | 120 |
आरपीएसएफ (RPF) भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम 2018
- सामान्य बुद्धि और तर्क
- संख्या श्रृंखला
- गैर-मौखिक श्रृंखला
- वर्णमाला श्रृंखला
- कोडिंग-डिकोडिंग।
- सादृश्य।
- दिशा-निर्देश।
- नंबर रैंकिंग
- निर्णय लेना।
- अंकगणित तर्क
- घड़ियों और कैलेंडर
- रक्त संबंध
- क्यूब्स और पासा
- मिरर छवियाँ
- एम्बेडेड आंकड़े
- सामान्य जागरूकता
- सामान्य जागरूकता – रेलवे
- भारतीय सोसाइटी
- इतिहास और संस्कृति
- राजनीति।
- भारतीय भूगोल
- अर्थशास्त्र।
- विकास कार्यक्रम
- विज्ञान और तकनीक।
- पारिस्थितिकी और पर्यावरण
- वर्तमान मामलों – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व
- रेलवे पुलिस भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
- अंकगणित
- संख्या प्रणाली
- दशमलव और अंश
- सरलीकरण।
- प्रतिशत।
- लाभ और हानि।
- औसत।
- अनुपात और अनुपात
- उम्र पर समस्याएं
- एचसीएफ और एलसीएम
- समय और काम
- मिश्रण और आरोप
- समय और दूरी
- सरल और मिश्रित ब्याज
- आंकड़ा निर्वचन
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
रपफ भर्ती 2018 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें रेलवे भर्ती के लिए तीन अहम चरणों से हो कर गुजरना होगा।
- रेलवे लिखित परीक्षा
- RPF शारीरिक क्षमता परीक्षण (पीईटी)
- RPF शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
RPF शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
कार्यक्रम | पुरुष | महिला | दावेदारी की संख्या |
800 मीटर दौड़ | 3 मिनट 40 सेकेंड | 3 मिनट 40 सेकेंड | एक |
लम्बी कूद | 09 फुट | 09 फुट | दो |
ऊँची कूद | 03 फुट | 03 फुट | दो |
आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2018 मेरिट लिस्ट
आरपीएफ भर्ती परीक्षा परिणाम 2018, परीक्षा के पूरा होने के एक महीने के भीतर रपफ (RPF) की आधिकारिक साइट पर जारी किया जायेगा। रेलवे पुलिस बल भर्ती परिणाम 2018 जारी होने की तारीख आप हमारे पेज पर प्राप्त कर सकेंगे जैसे ही रेलवे बोर्ड इस सम्बन्ध में कुछ जानकारी देता है आप उसे आसानी से यहाँ देख सकते हैं । लिखित परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवार केवल शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं। तत्पश्चात मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा कटऑफ मार्क्स 2018 के आधार पर ही उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
अधिसूचना
- आरपीएफ कांस्टेबल की अधिसूचना यहाँ से देखें।
- आरपीएफ एसआई की अधिसूचना यहाँ से देखें।
टिप्पणी: very good condition
Sir OBC ka kuch nai diya hai……?
Sir RPF Exam kadhi ahe
Exam date