रेलवे सुरक्षा बल भर्ती 2018 के लिए कुल 9,739 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। आरपीएफ भर्ती 2018 के लिए आवेदन 1 जून 2018 से शुरु हुए थे। उम्मीदवार 30 जून 2018 तक आवेदन कर सकते थे। यह भर्ती सब – इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पद के लिए निकाली गई है। जिसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तारीख की घोषणा कर दी गई है। सीबीटी परीक्षा 19 दिसंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। अब परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। उम्मीदवारों के लिए बेहतर यही होगा कि वो परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने से उम्मीदवारों को परीक्षा देने में आसानी होगी। और सीबीटी परीक्षा में पास होने के अवसर भी बढ़ जाएंगे। आरपीएफ सिलेबस 2018 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप पूरा पेज पढ़ सकते हैं।
आरपीएफ एडमिट कार्ड जारी – यहाँ से करें डाउनलोड
आरपीएफ परीक्षा पैटर्न 2018 (RPF Exam Pattern 2018)
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही रेलवे पुलिस बल 2018 भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाला है। सीबीटी परीक्षा 19 दिसंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न भी जारी किया है। जिसकी मदद से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी और भी अच्छे से कर सकते हैं। परीक्षा कितने अंक की आएगी, कितने प्रश्न आएंगे, कितना समय दिया जाएगा। आरपीएफ सिलेबस हिंदी में आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। आरपीएफ भर्ती 2018 से जुड़ी जरुरी तारीखों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 01 जून 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
लिखित परीक्षा की तिथि | 19 दिसंबर 2018 से शुरू |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
आरपीएफ भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
आरपीएफ भर्ती 2018 की पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 19 दिसंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी होगी। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा की तैयारी आरपीएफ सिलेबस 2018 के अनुसार ही करें। आपको बता दें कि परीक्षा में कुल 120 प्रश्न आएंगे। जो कुल 120 अंक के होंगे। सारे प्रश्न आब्जेक्टिव टाइप होंगे।
इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय में सीबीटी परीक्षा को पूरा करना होगा। आरपीएफ भर्ती 2018 सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। नियमों के अनुसार हर गलत अंक होने पर 1/3 अंक काटा जाएगा। नीचे दी गई टेबल से आप विषयों के अनुसार अंको का विभाजन की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- कुल प्रश्न – 120 प्रश्न
- कुल अंक – 120 अंक
- प्रश्नों के प्रकार – बहु – विकल्पीय (आब्जेक्टिव टाइप)
- कुल समय – 90 मिनट
- नकारात्मक अंक – 1/3 अंक
विषयों के नाम | परीक्षा प्रकार | अधिकतम अंक | कुल समय |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | उद्देश्य प्रकार | 50 | 90 मिनट |
सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग | 35 | ||
अंकगणित | 35 | ||
कुल | 120 |
आरपीएफ भर्ती सिलेबस 2018
- सामान्य बुद्धि और तर्क
- संख्या श्रृंखला
- गैर-मौखिक श्रृंखला
- वर्णमाला श्रृंखला
- कोडिंग-डिकोडिंग।
- सादृश्य।
- दिशा-निर्देश।
- नंबर रैंकिंग
- निर्णय लेना।
- अंकगणित तर्क
- घड़ियों और कैलेंडर
- रक्त संबंध
- क्यूब्स और पासा
- मिरर छवियाँ
- एम्बेडेड आंकड़े
- सामान्य जागरूकता
- सामान्य जागरूकता – रेलवे
- भारतीय सोसाइटी
- इतिहास और संस्कृति
- राजनीति।
- भारतीय भूगोल
- अर्थशास्त्र।
- विकास कार्यक्रम
- विज्ञान और तकनीक।
- पारिस्थितिकी और पर्यावरण
- वर्तमान मामलों – राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व
- रेलवे पुलिस भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
- अंकगणित
- संख्या प्रणाली
- दशमलव और अंश
- सरलीकरण।
- प्रतिशत।
- लाभ और हानि।
- औसत।
- अनुपात और अनुपात
- उम्र पर समस्याएं
- एचसीएफ और एलसीएम
- समय और काम
- मिश्रण और आरोप
- समय और दूरी
- सरल और मिश्रित ब्याज
- आंकड़ा निर्वचन
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी र्सिफ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का परीक्षा पैटर्न जारी किया है। उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती के तीन चरणों को पार करना होगा। इसके बाद आरपीएफ शारीरिक क्षमता परीक्षण होगा। और तीसरा चरण आरपीएफ शारीरिक मापन परीक्षण होगा। जो उम्मीदवार तीनों चरणों में सफल हो जाएगा। उस उम्मीदवार को भारतीय रेल में नौकरी करने का मौका मिलेगा।
Discussion about this post