रेलवे में आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई के लिए पूरे 9739 पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिसके लिए सीबीटी परीक्षा 19 दिसंबर 2018 से आयोजित हो रही है। रेलवे एसआई की परीक्षा 19 दिसंबर 2018 से तथा रेलवे कांस्टेबल की परीक्षा 20 दिसंबर 2018 से होंगी। जिसके लिए आरपीएफ एडमिट कार्ड 08 दिसंबर 2018 को जारी कर दिए गये हैैं। इस बार रेलवे तो बस उम्मीदवारों पर खुशियाँ ही खुशियाँ बरसा रहा है। रेलवे पहले ही 90,000 से ज्यादा भर्तियाँ निकाल कर अपने उम्मीदवारों को खुश कर चुका है। अब उसके बाद भी रेलवे ने छोटी-मोटी भर्तियाँ निकली है और अब फिर से 9739 पदों पर भर्तियाँ निकली हैं। आरपीएफ भर्ती 2018 के लिए आवेदन पत्र RPF की आधिकारिक वेबसाइट पर 01 जून से 30 जून 2018 तक उपलब्ध थे। उम्मीदवार रेलवे आरपीएफ भर्ती 2018 अधिसूचना, योग्यता, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, चयन प्रक्रिया आदि की पूरी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई भर्ती 2018
रेलवे पुलिस फोर्स भर्ती 2018 सीबीटी के लिए उम्मीदवार प्रवेश पत्र आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट से 09 दिसंबर 2018 (अस्थायी) से प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे इस पेज पर दी गयी लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार यहाँ से रेलवे सुरक्षा बल भर्ती की महत्त्वपूर्ण तिथियां यहाँ से देख सकते हैं।
मत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथियाँ |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 19 मई 2018 |
आवेदन करने की तिथि | 01 जून 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 जून 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 08 दिसम्बर 2018 |
|
|
एसआई सीबीटी तिथि
ग्रुप | शुरू होने की तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
E + F | 19 दिसंबर 2018 (बुधवार) | 19 दिसंबर 2018 (बुधवार) |
A + B | 05 जनवरी 2019 (शनिवार) | 06 जनवरी 2019 (रविवार) |
C + D | 09 जनवरी 2019 (बुधवार) |
कांस्टेबल सीबीटी तिथि
ग्रुप | शुरू होने की तिथि | अंतिम तिथि |
---|---|---|
E | 20 दिसंबर 2018 | 22 दिसंबर 2018 |
A + B + F | 17 जनवरी 2019 | 25 जनवरी 2019 |
C + D | 02 जनवरी 2019 (बुधवार) | 19 जनवरी 2019 |
रिक्ति विवरण
कुल रिक्तियां : 9739
पदों के नाम
- एसआई (दरोगा) – 1120
- कांस्टेबल – 8619
वेतन
- शुरूआती वेतन रूपये 21,700/-
आरपीएफ भर्ती 2018 पातरता मापदंड
रेलवे की तरफ से निकली आरपीएफ और एसआई भर्ती 2018 के लिए अलग अलग पातरता मापदंड हैं अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और इस भर्ती के लिए क्या जरुरी पातरता है उसे जरूर देखें और यह पूरी तरह सुनिश्चित कर लें कि आप उस पद की पात्रता के अंतर्गत आते हैं या नहीं क्योकि आप तभी आवेदन कर पाएंगे जब आप पात्रता को पूरा करते हैं या नहीं।
सब-इंस्पेक्टर के लिए
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक
- न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष
सब -इंस्पेक्टर (बैंड के लिए)
- संभावित बैंड मास्टर कोर्स या समकक्ष
- न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष
कांस्टेबल के लिए
- आरपीएफ रूल्स के अनुसार 10 वीं / 12 वीं पास होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष
कांस्टेबल (बैंड) के लिए
- आरपीएफ रूल्स के अनुसार 10 वीं / 12 वीं पास होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष
- विशिष्ट संगीत उपकरण में 02 साल का अनुभव
रेलवे बोर्ड की तरफ से आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की जाती है यह अलग अलग श्रेणियों और महिलाओं को अमूमन दी जाती है देखते हैं इस भर्ती में आयु सीमा में किस-किस को कितनी छूट प्रदान की गयी है।
एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवार के लिए | 5 वर्ष |
एससी/एसटी महिला उम्मीदवार के लिए | 7 वर्ष |
ओबीसी पुरुष उम्मीदवार के लिए | 03 वर्ष |
ओबीसी महिला उम्मीदवार के लिए | 05 वर्ष |
सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए | 02 वर्ष |
आरपीएफ भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
रेलवे पुलिस बल एडमिट कार्ड 2018, रेलवे ने 08 दिसंबर 2018 को जारी कर दिया गया है। आरपीएफ सीबीटी 19 दिसंबर 2018 से शुरू हो रही है। जैसा की रेलवे ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में बताया है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जायेगा तो रेलवे ने आरपीएफ एडमिट कार्ड 08 दिसंबर 2018 को जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए रेलवे पुलिस फ़ोर्स प्रवेश पत्र 2018 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम प्रवेश पत्र की लिंक यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं।
प्रवेश पत्र : आरपीएफ भर्ती 2018 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
आरपीएफ भर्ती 2018 सिलेबस
- परीक्षा प्रकार : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- परीक्षा समय : 90 मिनट
- कुल प्रश्न : 120 प्रश्न
विषय | अंक |
---|---|
सामान्य जागरूकता | 50 |
अंकगणित | 35 |
रीजनिंग | 35 |
कुल अंक | 120 |
आरपीएफ भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
रेलवे पुलिस बल की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्न 3 चरणों से होकर गुजरना होगा।
- CBT (कंप्यूटर आधारित परिक्षण)
- PET (शारीरिक दक्षता परिक्षण)
- Document Verification (ज़रूरी कागज़ात सत्यापन)
शारीरिक दक्षता परिक्षण हाई जम्प
शारीरिक दक्षता परिक्षण का दोनों ही परीक्षाओं में बहुत महत्व है इसको पास करके ही आप अगले चरण के लिए पातरित होंगे इस चरण में आपको क्या क्या करना होगा वो सब हम आपको यहाँ नीचे बता रहे आप सुनिश्चित कर लें कि आप इन सभी को पूरा करते हैं या नहीं अगर आप नहीं करते हैं तो आप इसकी तैयारी अभी से शुरु कर दीजिये ताकि समय रहते आप इसके लिए तैयार हो जाए।
आरपीएफ भर्ती 2018 सब- इंस्पेक्टर के लिए
श्रेणी | 1600 मीटर की दौड़ | 800 मीटर की दौड़ | लॉन्ग जम्प | हाई जम्प |
सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) | 06 मिनट 30 सेकंड्स | – | 12 फ़ीट | 3 फ़ीट 9 इंच |
सब-इंस्पेक्टर (महिला) | – | 4 मिनट | 9 फ़ीट | 3 फ़ीट |
आरपीएफ भर्ती 2018 कांस्टेबल के लिए
श्रेणी | लम्बाई (सेंटीमीटर ) | छाती (सेंटीमीटर में) (केवल पुरुषों के लिए) | ||
पुरुष | महिला | बिना फूली हुई | फूली हुई | |
सामान्य / ओबीसी | 165 | 157 | 80 | 85 |
अनुसूचित जाति / जनजाति | 160 | 152 | 76.2 | 81.2 |
गढ़वाल के लिए, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊनी और अन्य श्रेणियां सरकार द्वारा निर्दिष्ट |
163 | 155 | 80 | 85 |
आरपीएफ भर्ती 2018 आवेदन पत्र
रेलवे पुलिस बल भर्ती के लिए आवेदन पत्र जल्द ही 01 जून 2018 से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार रेलवे पुलिस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। हम एक सलाह उम्मीदवारों को अवश्य देना चाहेंगे कि आवेदन से पहले एक बार योग्यता की जाँच कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : आरपीएफ भर्ती 2018 के लिए यहाँ से करें आवेदन।….आवेदन प्रक्रिया समाप्त।
आवेदन शुल्क
- जनरल और ओबीसी के लिए – 500/- रूपये
- एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 250/- रूपये
आरपीएफ भर्ती 2018 रिजल्ट
आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई की भर्ती की परीक्षा अच्छे से समाप्त हो जाने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड इसका रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा हो जाने के बाद से ही हर किसी को बस रिजल्ट का ही इंतज़ार रहेगा क्योंकि हर कोई बस ये जानना चाहेगा की उसका रेलवे में आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई में चयन हुआ है या नहीं क्योंकि हर कोई मेहनत करने वाला है इस परीक्षा के लिए। तो आपको हम बता दें कि इस परीक्षा के समाप्त हो जाने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा और आप तय तिथि पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Kya 10th se dal jayege from
हाँ 10 वाले कर सकते हैं।
eaxm kaha pe hogi
मुझे इस भर्ती में जरूर लगना है
तो तैयारी शुरू कर दो आप।
Thanks all up you
KYA SIR 10TH PASS APPLIE KAR SAKTA HAI
SC/ST
हाँ बिलकुल कर सकते हैं।
Computer
Hi
Kya sir 10th vale bhi form apply kar sakte h
Kya sir 10th vale bhi form apply kar sakte h
हाँ दसवीं पास कर सकते हैं।
Kya sir 10th vale bhi form apply kar sakte h
हाँ कर सकते हैं।
Sir kya eye se handicapped apply kar sakte he
नहीं।
सर परीक्षा कंप्यूटर से होगी या लखित
कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
सर साईट नही चल रही कब तक चलेगी
साइट चल रही है आप दोबारा देखें।
Sir sight nhi chal rhi
Polis bharti
Sir RPF ke exam kb hone ki smbhawna he sir
सितम्बर या अक्टूबर में होने की सम्भावना है।
Sir total kitne Form bhre gye h
Sir RPF ki vacancy badne wali hai kya sir
Please btaye
Si
sir please inform me about admit card and exam date
Medical hoga rpf k