आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। अगर छात्र 10वीं कक्षा के बाद किसी अच्छे विद्यालय में अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये विद्यालय दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित है। छात्र अपनी पसंद के किसी भी आरपीवीवी विद्यालय में एडमिशन ले सकते हैं। इस विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। आवेदन पत्र केवल वही छात्र भर सकते हैं जो स्कूल द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडो को पूरा करते हों। आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरे जाते हैं। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं। RPVV Class 11 Admission 2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 | RPVV Class 11 Admission 2021
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि राजकीय प्रतिभा विकास एडमिशन 2021 के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी पात्र छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं छात्रों का जारी किया जाएगा जिनके आवेदन पत्र स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन पत्र उन्हीं छात्रों के स्वीकार किये जाएंगे जिन्होंने योग्यता मापदंडो को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। RPVV Class 11 Admission 2021 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | जून, 2021 |
प्रवेश परीक्षा या स्क्रिनिंग टेस्ट | जून, 2021 |
रिजल्ट | जून, 2021 |
ड्रॉ की तिथि और समय (यदि आवश्यक हो) | जून, 2021 |
प्रवेश प्रक्रिया | जून, 2021 |
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 विवरण
राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय निम्नलिखित इलाकों में स्थित हैं :
- आरपीवीवी सूरजमल विहार, 1001104
- आरपीवीवी गांधी नगर, 1003261
- RPVV IP Extn, 1002349
- आरपीवीवी यमुना विहार, 1104149
- आरपीवीवी गौतम पुरी, 1105248
- आरपीवीवी नंद नगरी, 1106252
- आरपीवीवी सिविल लाइंस, 1207113
- आरपीवीवी राज निवास मार्ग, 1207108
- आरपीवीवी किशन गंज, 1208092
- RPVV लिंक Rd।, करोल बाग, 2128031
- आरपीवीवी नरेला, 1310409
- आरपीवीवी रोहिणी सेक-11,1413076
- आरपीवीवी रोहिणी सेक -21, 1412291
- आरपीवीवी शालीमार बाग, 1309124
- आरपीवीवी पसचिम विहार, 1617009
- आरपीवीवी सेक -10 द्वारका, 1821137
- आरपीवीवी सेक -5 द्वारका, 1821286
- RPVV Sec-19 द्वारका, 1821285
- आरपीवीवी हरि नगर, 1514023
- आरपीवीवी आईएनए कॉलोनी, 1924038
- आरपीवीवी लाजपत नगर, 1925334
- आरपीवीवी वसंत कुंज, 1720031
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 योग्यता मापदंड
जो भी छात्र कक्षा 11 में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें संस्थान द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडो को पूरा करना होगा। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल योग्यता मापदंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दिया गया है-
- छात्र ने लागतार दो साल किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या स्कूल में पढ़ाई की हो।
विज्ञान स्ट्रीम के लिए योग्यता
- कक्षा 11 में आरपीवीवी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए न्यूनतम अंक निम्न प्रकार से है-
- गणित- 71 प्रतिशत
- विज्ञान- 71 प्रतिशत
- अंग्रेजी- 61 प्रतिशत
- शेष दो विषय- 41 प्रतिशत
कॉमर्स स्ट्रीम के लिए योग्यता
- कक्षा 11 में अगर आप कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं और आवेदन भरना चाहते हैं। तो 10वीं कक्षा में आपके अंक इस प्रकार होने चाहिए-
- गणित- 61 प्रतिशत
- सामाजिक विज्ञान- 61 प्रतिशत
- अंग्रेजी- 51 प्रतिशत
- शेष दो विषय- 41 प्रतिशत
मानविकी स्ट्रीम के लिए योग्यता
- कक्षा 11 में अगर आप मानविकी स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं और आवेदन भरना चाहते हैं। तो 10वीं कक्षा में आपके अंक इस प्रकार होने चाहिए-
- पंजीकरण के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक- पांच विषयों में से प्रत्येक में 10वीं कक्षा में 51 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 आवेदन पत्र
आरपीवीवी कक्षा 11 आवेदन पत्र 2021 ऑनलाइन जारी किया जाता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज द्वारा भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरकर जमा करना होगा। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र जून 2021 में जारी कर दिये जाएंगे। जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंडो को ध्यान में रखते हुए भरे गए आवेदन पत्र ही स्वीकार किये जाएंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 25/- रूपये जमा करना होगा।
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 प्रवेश परीक्षा / स्क्रिनिंग टेस्ट
सभी पंजीकृत उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। सभी आरपीवीवी के लिए प्रवेश परीक्षा एक ही तिथि और एक ही समय पर आयोजित की जाएगी। चयन प्रवेश परीक्षा में आवेदक की योग्यता के आधार पर होगा। एंट्रेंस टेस्ट में संख्यात्मक और मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और भाषा की समझ और अंग्रेजी और हिंदी में लेखन कौशल का परीक्षण के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के अलावा विज्ञान और गणित पर प्रश्न विज्ञान स्ट्रीम में प्रवेश पाने वाले छात्रों से पूछे जाएंगे। गणित और सामाजिक विज्ञान पर प्रश्न वाणिज्य स्ट्रीम में प्रवेश के लिए छात्रों से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वर्णात्मक प्रकार के प्रश्नों का परीक्षण करना होगा। परीक्षण की अवधि 2 घंटे और 20 मिनट के लिए होगी। प्रवेश परीक्षा का स्थान संबंधित आरपीवीवी में होगा। जिसमें छात्र को प्रवेश के लिए आरपीवीवी की पहली पसंद के रूप में पंजीकृत किया गया है।
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 चयन प्रक्रिया
आरपीवीवी में कक्षा 11 में एडमिशन के लिए छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा में छात्र की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्र को अपनी योग्यता मापदंड की जांच करनी होगी। परीक्षा होने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद मेरिट सूची निकाली जाएगी। चुने गए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: www.edudel.nic.in
आरपीवीवी कक्षा 11 एडमिशन 2021 की जानकारी के लिए आप पिछले वर्ष की अधिसूचना यहां से पढ़ सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post