आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन सीबीटी 2 आज से शुरु हो गई है। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा आयोजित किया गया है। जो उम्मीदवार आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में पास हो गए हैं उन उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा के लिए बुलाया गया है। यह परीक्षा 21 जनवरी 2019 से 23 जनवरी 2019 को आयोजित की गयी थी। आपको बता दें कि यह भर्ती कुल 64,371 पदों के लिए निकाली गई है। आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन सीबीटी 2 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है। हर शिफ्ट की परीक्षा होने के बाद उम्मीदवार यहां से प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन सीबीटी 2
आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन की परीक्षा 21 जनवरी 2019 से शुरु हो गई है। पहली शिफ्ट के शुरु होने का समय सुबह 8:30 बजे है वहीं दूसरी शिफ्ट के शुरु होने का समय दोपहर 12:30 बजे है। परीक्षा होने के कुछ समय बाद उम्मीदवार इस पेज से प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन सीबीटी 2 परीक्षा से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
सीबीटी 2 परीक्षा शुरु होने की तारीख | 21 जनवरी 2019 |
सीबीटी 2 परीक्षा खत्म होने की तारीख | 23 जनवरी 2019 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 11 फरवरी 2019 |
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 क्वेश्चन पेपर और आंसर की
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 21 से 23 जनवरी 2019 तक किया जाएगा। यहां से आप तीनो दिन के सीबीटी में पूछे गए प्रश्न प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित है तो प्रश्न उम्मीदवारों द्वारा बताये गए हैं जो कि उन्हें याद रहे।
21 जनवरी 2019
Q.N. 1 – हिडन इंडिया पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Ans – लतिका नाथ
Q.N. 2 – भारतीय क्रिकेट टीम में वर्ष के अंडर 19 खिलाड़ी कौन है?
Ans – शुभमन गिल
Q.N. 3 – A3 ड्राइंग शीट का आकार क्या है?
Ans – 297 x 420 मिमी
Q.N. 4 – 1000 वॉट का एचपी मूल्य क्या है?
Ans – 1.34102
Q.N. 5 – गैलेक्सी का रंग क्या है?
Ans – नीला
Q.N. 6 – बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
Ans – मध्य प्रदेश
Q.N. 7 – महिला भारतीय मुक्केबाजी टीम का कोच कौन है?
Ans – मोहम्मद अली क़मर
Q.N. 8 – रूस का राष्ट्रपति कौन है?
Ans – व्लादिमीर पुतिन
Q.N. 9 – लंदन किस नदी पर स्थित है?
Ans – टेम्स
Q.N. 10 – CAD का पूर्ण रूप क्या है?
Ans – कंप्यूटर एडेड डिजाइन
Q.N. 11 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस दिन मनाया जाता है?
Ans – 8 मार्च
Q.N. 12 – अंगकोर वाट मंदिर कहाँ स्थित है?
Ans – कंबोडिया
Q.N. 13 – वैश्विक खुशी सूचकांक 2018 के अनुसार दुनिया में भारत का रैंक क्या है?
Ans – 133
22 जनवरी 2019
प्रश्न 1: चार मीनार कहाँ स्थित है?
उत्तर: हैदराबाद
प्रश्न 2: गोदान पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: प्रेमचंद
प्रश्न 3: चिली किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका
प्रश्न 4: भारतीय नौसेना का प्रमुख कौन है?
उत्तर: सुनील लांबा
प्रश्न 5: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान कौन हैं?
उत्तर: मनप्रीत सिंह
प्रश्न 6: एफिल टॉवर किस वर्ष में बनाया गया था?
उत्तर: 28 जनवरी 1887
प्रश्न 7: सबसे हल्के वजन के काम के लिए कौन सा हथौड़ा इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर: प्लास्टिक हैमर
प्रश्न 8: एक यार्ड कितने इंच के बराबर है?
उत्तर: 36 इंच
प्रश्न 9: विशिष्ट ऊष्मा की SI इकाई क्या है?
उत्तर: जूल
प्रश्न 10: दिलवाड़ा मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर: राजस्थान
प्रश्न 11: भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान कौन है?
उत्तर: प्रनय हलदर
प्रश्न 12: EMF की SI इकाई क्या है?
उत्तर: वोल्ट
प्रश्न 13: ब्रिक्स 2018 का समिट किस देश में आयोजित किया गया
Ans: दक्षिण अफ्रीका
आरआरबी एएलपी एंड तकनीशियन सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न
कुल अवधि: 2 घंटे और 30 मिनट (भाग ए और भाग बी के लिए)
भाग ए
- अवधि: 90 मिनट,
- प्रश्नों की संख्या: 100
- गणित – संख्या प्रणाली, बोडमास, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स और कूटर आदि।
- सामान्य इंटेलिजेंस और रिज़निंग – एनालॉग्स, वर्णानुक्रमिक और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम, जुम्बलिंग, वेन आरेख, डेटा इंटरप्रिटेशन और दक्षता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य – तर्क और आकलन आदि।
- बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग – इसके तहत कवर किए गए विस्तृत विषय इंजीनियरिंग ड्रॉइंग (प्रोजेक्शन, दृश्य, ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट्स, लाइन्स, ज्यामितीय आंकड़े, प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व), इकाइयां, मापन, जन वजन और घनत्व, कार्य शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, गर्मी और तापमान , बेसिक इलेक्ट्रिसिटी, लीवर एंड सिंपल मशीन, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा, आईटी साक्षरता आदि।
- सामान्य जागरूकता – विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और महत्व के अन्य विषयों में वर्तमान मामलों पर ।
भाग बी
- अवधि: 60 मिनट,
- प्रश्नों की संख्या: 75
इंजीनियरिंग (डिप्लोमा / डिग्री) | सम्बंधित ट्रेड के अनुसार भाग बी |
---|---|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं से | इलेक्ट्रीशियन / इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक / वायरमेन / विंडर (आर्मेचर) / प्रशीतन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक |
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं से | इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / मैकेनिक रेडियो और टीवी |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं से | फिटर / मैकेनिक मोटर वाहन / ट्रैक्टर मैकेनिक / मैकेनिक डीजल / टर्नर / मशीनीस्ट / रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक / हीट इंजन / मिलर राइट मैनेजमेंट मैकेनिक |
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की विभिन्न धाराओं के संयोजन | मैकेनिक मोटर वाहन / ट्रैक्टर मैकेनिक / मैकेनिक डीजल / हीट इंजन / रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक |
भौतिकी और गणित के साथ एचएससी (10 + 2) | इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / वायरमैन |