रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी मेडिकल टेस्ट की लिस्ट जारी कर दी गयी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। उम्मीदवारों मेडिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए 24 रु की मेडिकल फीस भरनी होगी। इसके अलावा और किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। अगर उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए दिए गए हॉस्पिटल में सिटी स्कैन , अल्ट्रासाउंड , या आँखों की सर्जरी जैसे टेस्ट करने की सुविधा मौजूद ना हो तो उस समय उम्मीदवारों को इन सारे टेस्ट को करवाने के लिए किसी अन्य हॉस्पिटल या लेबोरेटरी में शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी 2018-2019 के लिए 62907 भर्तियों की घोषणा की है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018-2019 से जुडी सारी जानकारियों के लिए इस पेज को पूरा पढ़े।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018-2019
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 62,907 पदों के लिए रेलवे भर्ती ग्रुप डी 2018 की घोषणा की थी। जिसके बाद अब चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। आपको बता दें कि अप्रैल 2019 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018-2019 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 फ़रवरी 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 12 / 13 सितम्बर 2018 |
परीक्षा कि तिथि | 17 सितम्बर 2018 – 17 दिसंबर 2018 |
परीक्षा परिणाम | 04 मार्च 2019 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने की तारीख | अप्रैल 2019 |
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
रिक्तियाँ
कुल पद –62907
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV (ट्रैकमैन)
- गेटमैन
- पॉइंट्समैन
- हेल्पर
- पोर्टर
वेतन – 18000/- रूपये।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सेंटर 2018-2019
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 की परीक्षा तिथि जनाने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने लिंक जारी कर दिया है। आवेदक उस लिंक के माध्यम से अपनी परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा उम्मीदवार यहाँ पर दी गयी लिंक से भी लॉग इन कर सकते हैं।
यहाँ से देखें : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 परीक्षा केंद्र, तिथि आदि के लिए यहाँ क्लिक करें।
आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र 2018-2019
RRB Group D की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रेलवे आरआरबी भर्ती बोर्ड द्वारा एक सप्ताह या परीक्षा से 04 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी कि 12 या 13 सितम्बर 2018 को आरआरबी ग्रुप डी 2018 प्रवेश पत्र आवेदकों के लिए उपलब्ध होंगे। आरआरबी 2018 भर्ती प्रवेश पत्र के बारे में हम सभी नवीनतम रेलवे नौकरियों की भर्ती के बारे में भी आपको बताते रहेंगे। वे उम्मीदवार जिन्होंने आरआरबी ग्रुप डी 2018 भर्ती का आवेदन किया है वो यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से अपना रेलवे ग्रुप डी 2018 प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए यहाँ से प्रवेश पत्र प्राप्त करें।
आरआरबी ग्रुप डी फोटो मोडिफिकेशन 2018-2019
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2018 में फोटो को लेकर हुई बहुत सी गलतियों की शिकायत की वजह से आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र में फोटो सुधार के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने फोटो मॉडिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 28 जुलाई से पहले अपनी फोटो में सुधार कर सकते हैं। इसके उम्मीदवार नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक कर
सकते हैं।
फोटो मॉडिफिकेशन : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 आवेदन पत्र में फोटो में सुधर के लिए यहाँ क्लिक करें।
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र स्थिति 2018-2019
RRB ग्रुप डी भर्ति 2018 आवेदन पत्र की स्थिति के सम्बन्ध में रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी रेलवे बोर्ड के लिए लिंक जारी कर दी है। इस बार 2018 में होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं। लिंक प्रत्येक आरआरबी के लिए अलग-अलग हैं। आप यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
आवेदन स्थिति की जाँच : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
रेलवे ग्रुप डी योग्यता
आयु सीमा – ग्रुप डी रेलवे में आयु सीमा 01 जुलाई 2018 से 18 वर्ष से 31 वर्ष के 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रेल मंत्रालय ने हाल ही में सूचना देकर बताया है कि सभी श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में दो साल की छूट प्रदान की गई है। इससे जुड़ी सारी जानकारी यहां से लें।
शैक्षणिक योग्यता
- अब कक्षा 10 या ITI या एनसीवीटी का प्रमाण पत्र रखने वाले सभी अभ्यर्थी लेवल- 1 की परीक्षा के लिए भी योग्य माने जाएंगे। और वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां देंखे।
आवश्यक : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 दसवीं पास नॉन-आईटीआई के लिए
चिकित्सा मानक
उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जिस रेलवे भर्ती 2018 के पद के लिए चयन कर रहे हैं, उनके लिए निर्धारित मेडिकल मानदंड पूरा करें। आरआरबी की वेबसाइट में प्रकाशित विस्तृत सीएनई में उपलब्ध प्रत्येक पद के लिए चिकित्सा मानकों का संदर्भ लें, उम्मीदवार पद के लिए चिकित्सकीय जाँच में सही नहीं पाया गया तो उसे वैकल्पिक नियुक्ति नहीं दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2018-2019
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 फ़रवरी 2018 से आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप डी भर्ती आवेदन पत्र रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
आवेदन पत्र : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए आवेदन यहाँ से करें।…..आवेदन प्रक्रिया खत्म
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500/- रूपये।
- एससी/एसटी/पीडब्लूडी/महिला वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपए।
*अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400/- रूपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सम्पूर्ण शुल्क वापस कर दिया जायेगा अगर वे परीक्षा में सम्मिलित होते हैं तो।
आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2018-2019
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 सीबीटी परीक्षा परिणाम, रेलवे क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2018 परिणाम 04 मार्च 2019 को जारी किया जायेगा। साथ ही साथ रेलवे ग्रुप डी 2018 सीबीटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया
उम्मीदवारों को RRB Group D के सभी अधिसूचित पदों के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना है। भर्ती की पूर्ण प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है।
रेलवे ग्रुप डी सिलेबस क्या है ?
उम्मीदवार इसके बारे में पूछ रहे है कि रेलवे परीक्षा में क्या – क्या आएगा। इसका जवाब आप हमारे इस आर्टिकल में प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि आपको पता ही है की रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पेपर कंप्यूटर आधारित है तो आपको अच्छे से पता होना चाहिए की रेलवे ग्रुप डी सिलेबस क्या है।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- कुल अवधि : 90 मिनट
- प्रश्नों की संख्या : 100
- अंक शास्त्र – संख्या प्रणाली, बोडमास, दशमलव, अंश, एलसीएम, एचसीएफ, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, मानकीकरण, समय और कार्य; समय और दूरी, सरल और मिश्रित ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्राथमिक सांख्यिकी, स्क्वायर रूट, आयु की गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स और कूटर आदि।
- सामान्य खुफिया और तर्क – एनालोजीज़, वर्णानुक्रमिक और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संचालन, रिश्ते, सिलेगिजम, जुंबलिंग, वेन आरेख, डाटा इंटरप्रिटेशन और दक्षता, निष्कर्ष और निर्णय लेने, समानताएं और अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, वक्तव्य – तर्क और आकलन आदि ।
- सामान्य विज्ञान – इसके तहत पाठ्यक्रम 10 वीं कक्षा के स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान को कवर करेगा।
- सामान्य जागरूकता – विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति और महत्व के अन्य विषयों में वर्तमान मामलों पर ।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
सीबीटी में उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर, आरआरबी उम्मीदवारों को रिक्तियों के लिए दो बार पीईटी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि, रेलवे इस सीमा को बढ़ाने / घटाने का अधिकार रखता है ताकि सभी अधिसूचित पदों के लिए पर्याप्त उम्मीदवारों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) पास करना अनिवार्य है। पीईटी के लिए मानदंड निम्नानुसार है:
पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
---|---|
उम्मीदवार 35 किग्रा वजन उठा कर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय कर सके। वो भी वजन बीच जमीन में रखे हुए। | उम्मीदवार 20 किग्रा वजन उठा कर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय कर सके। वो भी वजन बीच जमीन में रखे हुए। |
उम्मीदवार 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी की दौड़ पूरी करने में सक्षम होना चाहिए। | उम्मीदवार 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी की दौड़ पूरी करने में सक्षम होना चाहिए। |
दस्तावेज सत्यापन और सम्मिलन
सीबीटी(कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर पीईटी में उनकी योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इन रेलवे में होनी है ग्रुप डी की भर्तियाँ
नीचे दिए हुए निम्न रेलवे मंडल के लिए निकली है रेलवे ग्रुप डी वैकैंसीय
रेलवे मंडल | रेलवे वेबसाइट |
---|---|
अहमदाबाद | www.rrbahmedabad.gov.in |
अजमेर | www.rrbajmer.gov.in |
इलाहाबाद | www.rrbald.nic.in |
बैंगलोर | www.rrbbnc.gov.in |
भोपाल | www.rrbbpl.nic.in |
भुवनेश्वर | www.rrbbbs.gov.in |
बिलासपुर | www.rrbbilaspur.gov.in |
चंडीगढ़ | www.rrbcdg.gov.in |
चेन्नई | www.rrbchennai.gov.in |
गोरखपुर | www.rrbgkp.gov.in |
कोलकाता | www.rrbkolkata.gov.in |
मुंबई | www.rrbmumbai.gov.in |
पटना | www.rrbpatna.gov.in |
रांची | www.rrbranchi.gov.in |
सिकंदराबाद | www.rrbsecunderabad.nic.in |
ग्रुप डी रेलवे भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप फेसबुक पर हैं तो आप हमारे फेसबुक रेलवे ग्रुप डी 2018 को ज्वाइन कर सकते हैं, यहाँ पर आप रेलवे भर्ती 2018 से जुड़ी हुई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिन्हे हम समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं। ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें। ” https://www.facebook.com/groups/346326275552381/“
Discussion about this post